स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

📅 29 अगस्त 2012 👁 15.6 लाख बार देखी गई 💬 706 कमेंट ★ 3.5 (22067)


बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.

Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla

  • दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
  • चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
  • नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)

विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla

किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.

दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये.  नरम नरम छैना बनकर तैयार है.

छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.


रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
 कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.

किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.

छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.

छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.

Bengali Sponge Rasgulla Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (22067 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (706)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shyam kuamr
Cup ka size batana
NishaMadhulika
Shyam kuamr, 1 cup me 125 grams
Rupa
Rasgulla Mein sponge nahi aata hai Bajar Jaise nahi bante fat Jaate Hain
NishaMadhulika
Rupa , Rasgulle fatne ke yeh kaaran ho sakte hai: 1) chena achcha na hona 2) chena ko masalkar soft aur smooth gole na banana 3) ek sath bahut sare rasgulle cooker mein daal dena 4) rasgullo ko tej aanch par cook na karna
Durga
Casni me chena ubalte samy chena fat kar vikhar kyo gaya
NishaMadhulika
Durga जी, छैना अगर अच्छे से मसल मसल कर मैश न किया जाए, या चाशनी में उबाल कम हो और गोले डाल दिए जाएं तो यह फट सकते हैं.
Manjari
Nisha ji????
Maine ye rasgulle 8-10 baar try kiye size me to ache se double ho jate Hai but hamesha ye flat ho jate hai gol nahi rehte gas off karne k baad . Sponge bhi nahi hota paneer jaisa lagta hai taste me andar se.
Please help.
Kya hum inhe bina chasni k sirf Paani me boil kar sakte hai?
Waiting for ur reply
NishaMadhulika
Manjari जी, इन्हें चाशनी में ही पकाना होता है. अगर चाशनी गाढी़ हो तो यह पिचक सकते हैं अच्छे से पकाएं और चाशनी सही बनी हो तो ऎसा नही होगा. प्रयास करते रहें आप बहुत अच्छे से इन्हें बनाएंगी.
simran
mam mene try kiya 2-3 baar bt hr baar chashni me daalte hi ghul jate h aisa kyu hota h
NishaMadhulika
simran जी, छैना को अच्छे से मसल कर बनाएं और चाशनी में डालते समय उबाल कम नहीं होना चाहिए.
Anuja Garg
nimbu mein pani kyun milate hain
NishaMadhulika
Anuja Garg जी, पानी मिलाने से रस की मात्रा बढ़ जाती है और छैना सही से बनता है.
Tripti
Mam maine rasgulle isi recipe ke aadhar pr bnae lekin Rsgulle thnde hone pr thode sakht ho gye aisa q hua plz btaiye
NishaMadhulika
Tripti चाशनी के गाढा़ होने पर ऎसा होता है.
Agr size chhota ho to bhi itna hi time lagega... Aur kya Jyada pk gye ho to Kuch Frk pdega ya Jyada pkne se koi problem nhi
NishaMadhulika
रसगुल्ले फूल कर डबल हो जाने के बाद आपके रसगुल्ले बन कर तैयार हो जाते हैं अगर ज्यादा पक जाएं तो थोड़ा रंग में अंतर आ जाता है और थोड़े से हार्ड भी होते हैं.
Arpita
Mam, rasgulle poori trh pk gye hain ya nhi kaise pta chalega... Mene cooker me banaye to Sim krne ke bad bhi whistle aati rhi.. Aur baghone me bnte to ache hain but gas off krne ke bad pichk Jate hain
NishaMadhulika
Arpita जी, रसगुल्ले वैसे तो 16-18 मिनिट में पक जाते हैं, लेकिन चैक करना है तो एक रसगुल्ला पानी में डालें अगर वह पानी में डूब जाता है तो वह पक चुका है अगर पानी में तैरता हे तो रसगुल्ला पूरी तरह नहीं पका है.
Shweta
Ok mam, thanks

But Maine aapke dwara batai vidhi see hi rasgulle banae or 1 lit.dudh me utane hi gole bane or time bhi aapne jitana bataya wahi rakha lekin fir bhi pichak gae...
mam fir bhi aap mujhe bataye ki me or Kya Kar sakti hu jisase ki rasgulle gol or achhe bane
NishaMadhulika
Shweta जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप अच्छे स्पंज रसगुल्ले बना सकेंगी. आपके सामने वीडियो है, ध्यान से देखिये ये रसगुल्ले बहुत ही आसानी से बनाये जा सकते हैं. छैना बनाते समय थोड़ा ध्यान रखें कि वह नरम बने, अच्छी तरह मसल कर चिकना करें और गोले बनाकर चीनी के पानी में उबाल आने के बाद पकायें. ये नरम गोल ही बनेंगे.
Shweta Gupta
Nishaji Maine aapke dwara banai Hui vidhi see rasgulle banae...bahot acche bane lekin jaise hi coockar se nikale wo chapte ho.. gae aisa Kyu?
Or 3-4 ghante thnada karane ke bad bhi wo chapte hi gol nahi hue........ please mujhe batae taki me acche gol rasgulle bana daku..
NishaMadhulika
Shweta Gupta जी, छैना अच्छे से मैश किया गया हो, रसगुल्ले को पकाने में उनके मात्रा के अनुसार बर्तन और चाशनी लेनी होती है, नहीं तो वे पूरी तरह नहीं फूलते है. रसगुल्ले कम पके होने पर भी बाद में पिचक जाते हैं.
hello mam chena rasssgulla chasni me dalne ke bad fule the pr usk bad fr se chote ho gye or tyt bhi can u suggest me ..
NishaMadhulika
छैना अच्छे से मैश किया गया हो, रसगुल्ले को पकाने में उनके मात्रा के अनुसार बर्तन और चाशनी लेनी होती है, नहीं तो वे पूरी तरह नहीं फूलते है. रसगुल्ले कम पके होने पर भी बाद में पिचक जाते हैं. इसमें किसी भी प्रकार के बेकिंग सोडा या पाउडर की जरुरत नही होती है.
Swalpa Chandwadkar
Nishaji maine ubalti chasni me gole dale fir bhi bikhar gye... kya karu??
NishaMadhulika
Swalpa Chandwadkar छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
Roshan Kumar
मैडम अगर छैना ज्यादा गीला हो जाएगा तो उसे कैसे ठीक करे। कृपया मदद करे
NishaMadhulika
रोशन जी, इसमें थोडा़ सा अरारोट डाल कर मिक्स कर लीजिए.
Preeti
Mam rasguule bilkul flat ho gaye jaise ki papdi ho why
NishaMadhulika
Preeti , रसगुल्ले पकते समय चाशनी, अधिक गाढ़ी हो जाय, तब रसगुल्ले पिचक जाते हैं. ध्यान रखें कि चाशनी पतली रहे, बर्तन में स्पेस भी अधिक रहे.
Preeti
Mam rasgulle chashni mein deale to phat gaye jabki chashni boil how rahi thi....first time aisa hua hi kI meine aapki koi recepie try ki aur woh fail ho gayi. ....patanahi problem kahan hi. Nisha Ji u r the best...I m following u since 2008...I m also in ur fb group....u r the best
NishaMadhulika
प्रीती जी, रसगुल्ले फटने का कारण छैना पूरी तरह सोफ्ट न हो उसमें पहले से ही उसके गोले में क्रेक आ रहे हैं,या फिर चाशनी गोले पकते समय चाशनी में अच्छा उबाल न हो.
Seema Mittal
Mam.. maine spongy rasgulle cow milk ke paneer ke bnaye thee.. lekin mere rasgulle Fulle nhi thee.. . utne hi size k thee.. jitne maine bnaye thee..
Kya aap rasgulle mai kuch hor v Add krte ho like as " Baking soda ya powder " kya..?? jis se rasgulle FULTE Hai.. Plz suggest me
NishaMadhulika
सीमा जी, छैना अच्छे से मैस किया गया हो, रसगुल्ले को पकाने में उनके मात्रा के अनुसार बर्तन और चाशनी लेनी होती है, नहीं तो वे पूरी तरह नहीं फूलते है. रसगुल्ले कम पके होने पर भी बाद में पिचक जाते हैं. इसमें किसी भी प्रकार के बेकिंग सोडा या पाउडर की जरुरत नहीम होती है.
Meenal chaturvedi
Chashni yadi bach jati he to uska use dubara rasgulla banane me ho sakta he ya nhi
NishaMadhulika
मीनल जी, बिलकुल कर सकते हैं.
Shweta gupta
Hello nishaji...
Maine aapki batai Hui vidhi ke anusar rasgulle banae or wo bahot Spongi bhi bane lekin banane ke bad unaka aakar gol nahi rahata he wo chapte ho jate he ...to uska Kya Karan he please aap bataye taki next gol bane
NishaMadhulika
श्वेता जी, रसगुल्ले को पकाने में उनके मात्रा के अनुसार बर्तन और चाशनी लेनी होती है, नहीं तो वे पूरी तरह नहीं फूलते है. रसगुल्ले कम पके होने पर भी बाद में पिचक जाते हैं.
Chhaya Deshlahre
Very best resepi and very nice
NishaMadhulika
छाया जी, आपके इस प्रोत्साहन और प्यार भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Geeta,
rasgulle bnane ki kosis ki pr us trh se bnte hi nhi,
NishaMadhulika
गीता जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप अच्छे स्पंज रसगुल्ले बना सकेंगी. आपके सामने वीडियो है, ध्यान से देखिये ये रसगुल्ले बहुत ही आसानी से बनाये जा सकते हैं. छैना बनाते समय थोड़ा ध्यान रखें कि वह नरम बने, अच्छी तरह मसल कर चिकना करें और गोले बनाकर चीनी के पानी में उबाल आने के बाद पकायें. ये नरम गोल ही बनेंगे.
Tooba
Very delicious
NishaMadhulika
Tooba , बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha
mam rasgule spunji bnai the lekin fridge me rkhne se kara kyu ho gye
NishaMadhulika
निशा जी, कई बार ऎसा हो जाता है, आप जब भी इन्हें सर्व करें तो फ्रिज से 5-10 मिनिट पहले निकाल कर रखें उसके बाद सर्व करें.
Suhasini
अगर गुड ( jagery) के रसगुल्ले बनाने हो तो कैसे बनए?
NishaMadhulika
सुहासिनी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
Jyoti
Mam agar chena tight ho jay to use kaise theek Kate plz help me
NishaMadhulika
ज्योति जी, छैना जब बनता है उसे तब ही नरम बनाया जाता है. बाद में उसे नरम नहीं किया जाता.
rajesh sharma
Very delicious
NishaMadhulika
राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shailendra Mishra
Mam Maine ubalte huwe pani me hi rasgulle dale the jo rasgulle maine pressure cooker me banaye wo bahut hi badhiya spungy huwe lwkin tedhe medhe aur chapte huwe uske liye kya karna padega
NishaMadhulika
चाशनी पतली रहे, बर्तन में स्पेस भी अधिक रहे.रसगुल्ले सही बनेंगे. Shailendra Mishra
Shailendra Mishra
Mam maine rasgulle banaye totaly aapke bataye huwe system se wo spungy to huwe lekin tehe mehe ho gaye maine wo presure cooker me banaye the

fir dusre din kadhai me banaye to wo soft ho gaye aur kadhai me bikharne lagey
NishaMadhulika
शैलेन्द्र जी, छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
Mamta
Mem mene rasgule bnaye AP ki recipes s but rasgule kuchh Jada hi soft hogye nd mem chhena bhi Jada hi soft ta...plzz btaye m Kya key next time
Tikeshwari
Hii aap ne jaise bataya vaise karane par bhi mera rasgulla puri tarh se pighal ja raha hai kaise karu bataye
निशा: टीकेश्वरी जी, आप इसके लिये वीडियो देखें और फिर बनायें, आप अवश्य ही अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.