स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हनी जी, सोफ्ट रसगुल्ला बनाने के लिए छैना सोफ्ट बनना चाहिए और छैना को मसल मसल कर अच्छा सोफ्ट करना होता है, छैना के गोले को उबलते सीरप में ही डालेंगे, बहुत अच्छे स्पंजी रसगुल्ले बनेंगे.
But chena was too oily nd didnt make prfect ragullas
Plz tell me which type of milk we use nd how to make perfect sponge
निशा: सोनिया जी, अरारोट एक प्रकार का स्टार्च है जो एरोरूट पौधे की जड़ों से बनाया जाता है.
निशा: भावेश जी, रसगुल्ले कम पके हों तो वह पिचक जाते हैं, कृ्प्या उन्हें पूरे 20 मिनिट तक अच्छी तरह उबालें, चीनी पानी इतना रखें कि रसगुल्ले उसमें अपना आकार बनायें रखें, रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: शमा जी, छैना मुलायम न हो, छैना को अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया गया हो या छैना उबलते समय आग अच्छी तेज न हो तब रसगुल्ले फट सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, अगर छैना अच्छा न बने तो रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते है, छैना फाड़ने का वीडियो ध्यान से देखिये. छैना बनाने के लिए, दूध को थोड़ा ठंडा 80% तक गरम रहने पर नीबू का रस बराबर का पानी मिलाया हुआ थोड़ा थोड़ा डालिये और मिक्स कीजिये, जैसे ही दूध फट जाय रस डालना बन्द कर दीजिए.
ओर एक बात मेरे रसगुल्ले ना तो कुकर में जाएदा फुले और ना ही सॉफ्ट बने ऐसा क्यों हुआ
प्लीज हेल्प !
निशा जी
निशा: गगन जी मेरे वेबसाइट पर 2 प्रकार के छैना रसगुल्ले बनाने की रेसिपी है प्लीज उन्हैं देंखें, एक में अरारोट डालकर रसगुल्ले बनाये हैं और दूसरे में बिना अरारोट डाले रसगुल्ले बनये है, दोंनो रसगुल्ले अलग हैं, प्लीज आप दोंनो ट्राई कीजिये आपको पसन्द आयेंगे,
निशा: खुशबू जी, धन्यवाद.
नेहा जी, एसा लग रहा है कि रसगुल्ले कम देर पकाये जा रहे हैं,इसलिये वह सोफ्ट हो जा रहे हैं. वेबसाइट और मेरे चैनल पर 2 प्रकार के छैना रसगुल्ले की रेसिपी उपलब्ध है, दोंनों का स्वाद और टेक्सचर अलग है. प्लीज रेसिपी को पढ़े और वीडियो देखें और रसगुल्ले बनायें, आप अवश्य ही अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: दिव्या जी, दोनों से ही अच्छा छैना बनकर तैयार होता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी चीजें ठीक हो जाती हैं.
es ch tuc meri help kr skde o ????? plzz.
निशा: कुलविन्दर जी, गुलाब जामुन की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, आप इसे देख सकते हैं और गुलाब जामुन बनाना सीख सकते हैं.
निशा: आकांक्षा जी, रसगुल्ले पूरी तरह न पके हों तब एसा होता है. रसगुल्ले ठंडे होकर चपटे और छोटे हो जाते हैं.
निशा: पायल जी उसमें थोड़ा सा कार्न फ्लोर मिलाया जा सकता है.
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please nisha ji powder se rasgulle banane ki vidhi bataye
निशा: विनीता जी, पाउडर पैक पर रेसिपी लिखी रहती है, उसे फोलो करके आप रसगुल्ले बना सकती है.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभाशिश जी, रसगुल्ले पकने पर आकार में बड़े हो जाते हैं, और स्पेश की कमी के कारण ये पूरे गोल न होकर चपटे रह सकते हैं.
thanks
निशा: नंदा जी, रसगुल्ले को पकने के लिये पूरा स्पेस न मिल रहा हो या पर वह अच्छी तरह पके न हो तब एसा हो सकता है.
निशा: प्रमोद जी, सोफ्ट रसगुल्ले बनाने के लिये छैना सोफ्ट बनायें, छैना को मसल कर और सोफ्ट करें, तेज उबलते हुये सीरप में छैना के गोले पकायें, बहुत अच्छे रसगुल्ले बनकर तैयार होंगे.
निशा: सेजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, रसगुल्ले पूरी तरह न पके हों तब एसा हो सकता है.
निशा: छैना दूध को फाड़ कर उसे छान कर पनीर की तरह बनाया जाता है, ये पनीर से सोफ्ट होता है और ताजा ताजा यूज किया जाता है.