स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती जी, रसगुल्लों को चाशनी में उबालना है.
निशा: आकांक्षा जी, आपने छैना और बाल तो अच्छे तरह तैयार किये है, लेकिन अगर आग पूरी न हो तो रसगुल्ले अच्छे स्पंज नहीं होते, दूध में मिलाबट होने से रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते.
निशा: निधि जी, बेकिंग पाउडर की आवश्यकता नहीं है.
निशा: पूनम जी, रसगुल्ले बनाने के बाद उन्हैं तुरन्त फ्रिज में न रखें, 24 घंटे तक बाहर रहने दीजिये, अब आप उन्हैं फ्रिज में रख सकते हैं, फ्रिज में जाकर हर स्वीट थोड़ी सी हार्ड हो जाती हैं.
Aaj Maine ye rasgulle banaye ache bane but not to the mark
Pahle bhi 3-4 baar banaye the tb to ache bane the
Aaj pata ni sb kuch sahi tarike se karne par bhi acha sponge ni bana jaisa hamesha banta h
निशा: निधि जी, एसा हो जाता है, बैटर थोड़ा पतला या अधिक गाढ़ा होने पर एसा हो जाता है, या बेकिंग पाउडर कम होने से या सही काम न करने से एसा हो जाता है, अगली बार आप फिर अच्छा के बनायेंगी.
mujhe aapki recipes bahut jyada pasand hai and main apke recipes try karti rehti hu...
maine yeh recipe bhi try ki and the rasgullas really came out good, spongy..
but 1 problem hui wo yeh ki rasgulle jo gol the woh sab ek sath chipak gaye the cooker kholne ke baad....
kya yeh isliye hua as mera cooker chota tha???
please reply...
निशा: जी हां एक साथ ढेर सारे रसगुल्ले डाल देने से भी उनके चिपकने का डर रहता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद
Chenna rasgulla without आरारोट ke sugar syrup main banate time thoda phat jate hai kyon
Kya hum packet milk se bhi chenna rasgulla bana Sakte hai
निशा: मीनू जी, छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. पैकेट के फूल क्रीम दूध से भी आप छैना बना सकते हैं.
Rasgulle ander se kache reh gye. Khane me lag rha hai ki paneer kha rhe hai. Kya galti hui mam.
maine phle bhi pucha tha apne reply nhi diya. mam plz btaye ander se kache kyu reh gye
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, बिना चीनी के रसगुल्ले मीठे नहीं बन सकते हैं.
निशा: संध्या जी, आपको भी बहुत धन्यवाद
निशा: ज़ैनब जी, छैना मुलायम न हो, छैना को अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया गया हो, छैना अच्छी तरह वाइन्ड नहीं हो पाया हो तब रसगुल्ले बिखर सकते हैं और स्पंजी नहीं बन पाते हैं.
Rasgulle ander se kache reh gye. Khane me lag rha hai ki paneer kha rhe hai. Kya galti hui mam.
Apki recipe bahut acchi lagi..lekin jab maine banaya tab boil karne me kafi soft the uske baad jab unko thanda kiya to kafi roughness aa gayi ! Kya aisa hota hai ya koi kami rah gayi....
निशा: रसगुल्ले को चाशनी में रहने देना होता है, रसगुल्ला टाइट बिलकुल नहीं होते.
निशा: अंशुल जी, रसगुल्लों को चाशनी में काफी देर 10-12 घंटे तक रहने दीजिए इससे चाशनी रसगुल्ले में अच्छे से जज़्ब हो जाएगी और रसगुल्ले मीठे हो जाएंगे.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Today i prepared rasgulle. It was very spongy but later when i kept in fridge they became hard and also slight lemon juice smell is coming in it. I have three doubts mam.
1) in your video u told that after 1 whistle from cooker on high flame we need to cook it for 8 minutes more on medium flame but whistle will not come. In my case whistle was coming on slow flame also. And is it necessary to put cooker in water or so? Cant we wait till the pressure ends by itself?
2) you have put lots of cold water on chenna after taking it out so that lemon juice smell vanishes. I also put too much water and wash thoroughly but smell does not goes. Can you tell me what can i do for that?
3) After taking out rasgulla from cooker. When can we keep it in fridge?
Please mam if possible reply
With due respect and lots of love
Purva
निशा: पूर्वा जी, आपने सारी चीजें सही तरीके से की है, नीबू की स्मैल न आये उसके लिये छैना को अच्छी तरह वाश ही करते हैं, रसगुल्ले को पानी में रख कर खोलने की आवश्यकता नहीं है, कुकर खुलने पर रसगुल्ले को निकालें और पूरे 10-12 घंटे तक सीरप के अन्दर ही रहने दीजिये, रसगुल्ले मीठे होकर खाने के लिये तैयार हो जायेंगे. इन्हैं बाहर ही रखें तुरन्त फ्रिज में न रखें.
निशा: राहुल जी, आप इसमें 1 से 1.5 छोटी चम्मच अरारोट डाल सकते हैं.
निशा: चाशनी के लिए आपको साफ पानी का इस्तेमाल करना होगा.
निशा: दीप्ति जी, छैना अच्छा र्म और चिकना होना जरूरी होता है, रसगुल्लों को चाशनी में ज्यादा देर तक रखें तभी वह अच्छे मीठे बनेंगे.
Aapki receipe ko maine follow up kiya but rashgulle soft nhi huwe. Plz sponge rkhne k liye kya krna chahiye
निशा: रेखा जी, छैना को अच्छे से मसल कर चिकना करना जरुरी है तभी रसगुल्ले स्पंजी और मुलायम बनते हैं.
निशा: रसगुल्ले उबलने पर फूलकर साइज में बड़े और स्पंजी दिखते हैं.
निशा: पल्लवी जी, छैना नरम न हो तो एसा हो जाता है, रेसिपी का वीडियो देखिये और ट्राई कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.