स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजिया जी, उसे कपड़े में डालकर उसका पानी निचोड़ दीजिये.
निशा: चिंकी जी, आप बिन आरारोट के भी यह बना सकती हैं.
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, छैना नरम न बना हो और उसे मसल कर पूरी तरह चिकना न किया हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सोलंकी जी, छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
निशा: फिजा़ जी, आप छैना को अच्छे से मसल मसल कर बनाएं तो उससे रसगुल्ले स्पंजी बनते हैं.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapke bataye tarikese rasgule 1st time banaye to rasgulle bahuthhi badiya aur swadisht bane mager maine 2nd time rasgulle thodi alag tarikese banaye usme maine elaychi aur keshar milane ke bad rasgulle patthar ki tarah ho gaye spanji nahi huye aaisa kyu huaa???????????
निशा: रसगुल्ले पकते समय चाशनी, अधिक गाढ़ी हो जाय, तब रसगुल्ले चपटे जाते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, बर्तन में जगह की कमी के कारण एसा हो सकता है.
निशा: सचिन जी, डाल सकते हैं
निशा: निधि जी, पनीर थोडा़ सख्त होता है. छैना सोफ्ट होता है छैना से रसगुल्ले ज्यादा अच्छे और सोफ्ट बनते हैं.
निशा: चाशनी में उबाल आने के बाद, गोले चाशनी में डाल दीजिये. तेज आग पर रसगुल्ले को 18-20 मिनिट तक पकायें, चाशनी में पानी कम होने पर चमचे से 1 -1 चमचा पानी डाला जा सकता है, लेकिन एक साथ पानी नहीं मिलाना है, रसगुल्ले की चाशनी में हमेशा उबाल बना रहना चाहिये. वेबसाइट और मेरे चैनल पर छैना रसगुल्ले जो हमने बर्तन में पकायें और इसका वीडियो भी है, देख सकते हैं.
निशा: जसविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरारोट एक प्रकार का स्टार्च है जो एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बनाया जाता है. ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: छैना को अच्छी तरह मसल मसल कर मुलायम करना होता है, गोले बनाकर चीनी के पानी में उबाल आने के बाद डालें. थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें अच्छी बनने लगती है.
निशा: सारा जी, छैना नरम बनेगा तो रसगुल्ले अवश्य फूलेंगे और रसगुल्ला को चाशनी में ही रहने दीजिये, रसगुल्ले चपटे पिचके नहीं होते
निशा: अंजू जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ साझा कीजिए.
kya kiya jaye
निशा: अंकिता जी, बरतन में स्पेश की कमी से रसगुल्ले चपटे हो जाते हैं.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुस्कान जी, स्पेश कम, और सीरप कम होने से रसगुल्ले एकदम गोल नहीं बन पाते, नीबू की हल्की सी महक अभी ताजे रसगुल्ले में आ रही है, बाद में नहीं आयेगी.
निशा: जी हां इस कारण से भी रसगुल्ले सख्त हो जाते हैं.
निशा: श्रेया, ये दोंनो थोड़े से अलग है, बंगाली छैना रसगुल्ला ज्यादा स्पंजी होता है, लेकिन स्पंज रसगुल्ला थोड़ा अलग तरह का हल्का कम स्पंजी होता है.