स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चारिता जी, छैना में पानी रहने से, वह गीला होने से एसा हो सकता है,छैना नरम होने से गोले बनाने में कोई प्रोब्लम नहीं होती.
Thanks a lot for your all recipes I tried many and every one liked it now I am going to make these rosogulla. I am working in IIT Kanpur but cooking is my passion. I love your all recipies.
Thanks again.
निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene Apke batae anusar hi banae the
निशा: शिल्पी जी, छैना नरम न हो और रसगुल्ले पूरी तरह पके न हो तो एसा हो सकता है.
Maine dood phadne ke baad Chena geela hi reh gya use dry kaise kardo
निशा: कल्पना जी,कपड़े में छैना है तब उसे हाथ से दबा दबा कर पानी निकाला जा सकता है. कपड़े में छैना को किसी भारी चीज के नीचे दबा कर रख दिया जाय, तो भी पानी निकल जायेगा.
निशा: काजल जी, छैना गाय का दूध से बनाया जाय तो छैना नरम बनता है, छैना को मसल मसल कर और नरम बनाना होता है, और नरम छैना से बने रसगुल्ले नरम बनते हैं.
mane sponge rasgulle banaye but uske andar to paneer ka hi taste aa raha h n jesa apne bataya tha ki ek bar ccety aane par gas dhimi karke pakane h to mam bilkul dhimi gas karne par bhi cooker m cety aa rhi thi
निशा: काजल जी, रसगुल्ले कम पके होने पर उसमें पनीर का स्वाद आता है, और सीटी आने से रसगुल्ले पकने पर परेशानी नहीं है.
निशा: सोनक जी, बिना अरारोट वाले रसगुल्ले ज्यादा स्पंजी होते हैं, रसगुल्ले को उबालने के लिये स्पेश ज्यादा हो, और आग भी तेज रहे रसगुल्ले अच्छे आकार में बनेंगे और गाय का दूध लेने पर रसगुल्ले और भी अच्छे बनेंगे.
Bhut bar dudh pht jata hai to uska upyog kaise kre ap ki site maine apne moble pr dnload ki hai
निशा: मानसी जी, ताजा छैना डेयरी से लिया जा सकता है, लेकिन 1 दिन भी रखे छैना से रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते, रसगुल्ले के लिये दूध में मिलाबट हो तो भी अच्छे नहीं बनते, इसके लिये आप गाय का दूध या अमूल का फुल क्रीम दूध ले सकती है, और प्लीज आप एक बार रेसिपी पर दिये हुये कमेन्ट पढ़ लेंगी तो सारी चीजें क्लीयर हो जायेंगी, और थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी पोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा शिवांगी जी, उसमें कार्न फ्लोर मिक्स करके अच्छी तरह मसल कर मुलायम कर लीजिए.
निशा: प्रियंका रसगुल्ले पूरी तरह से न पके हों तो एसा हो सकता है.
निशा: शिल्पी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्पंज रसगुल्ले चीनी के पानी में ही उबाले जाते हैं.
निशा: जीनत ये दूध में मिलाबट की वजह से होता है.
Ban gae lakin shape gol nahi rahata
Aur halka sa peelapan aa jata h iska karan likhke bataea !
निशा: चन्द्रकान्ता जी, दूध में मिलाबट की वजह से कलर में फरक आता है, शेप गोल न होने का कारण होता है जिस पानी में रसगुल्ले उबाल रहे हैं उसका कम होना या आग कम होना.
निशा: प्रियंका, आप इसमें थोड़ा गुलाब जल या खस का एसेन्स डाल सकते हैं.
निशा: अलाना, फिर से कोशिश कीजिये, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे. दूध गाय का लीजिये या भैंस का ताजा दूध या फिर अमूल का फुल क्रीम दूध लीजिये.
kya bne hue rasgullo ko dubara cooker me ubaal sakte hain? or kya cooker ko thande pani me daal k kholna jroori h . uski gas nikal kar wese hi nhi khol sakte...
निशा: अलाना जी, छैना नरम न बने और उसको अच्छी तरह मसल कर नरम नहीं किया जाय, तब रसगुल्ले अच्छी तरह फूलते नहीं है, या पूरी तरह से उबाला नहीं जाय तो भी सख्त हो जाते हैं, इन्हैं अब फिर से उबालने की आवश्यकता नहीं है, अगली बार जब आप रसगुल्ले बनायें तो गैस बन्द मत कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: प्रवीन जी, रसगुल्ला अगर कम पका हो तो ठंडा होकर सख्त हो जाता है.
निशा: पल्लवी जी, रसगुल्ले के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैस का ताजा दूध ले सकते हैं, अमूल का फुल क्रीम दूध भी ले सकते हैं. दूध में मिलाबट होने से भी रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते, वीडियो देखिये और कोशिश कीजिये आप अच्छे रसगुल्ले अवश्य बना लेंगी.
निशा: मीनाक्षी जी, फटे दूध के रसगुल्ले नहीं बना सकते.
निशा: सुमित जी, दूध अपने आप फट जाता है उससे रसगुल्ले नहीं बनाये जाते, रसगुल्ले बनाने के लिये दूध को तुरन्त फाड़ कर छैना बनाना होता है.
maine rasgulla banaya par voh phula nahi aur tight ho gaya hai aisa kyu please mam tell me and usme baking powder bhi dal sakte hai. phulane ke liye.
निशा: गुरुप्रीत, छैना नरम न हो और अच्छी तरह मसल कर नरम और चिकना न किया हो तो रसगुल्ले अच्छे नहीं फूलते हैं, रेसिपी में दिये हुये कमेन्ट पढ़कर और अच्छी जानकारी ली जा सकती है.
निशा: सोनक जी, छैना नरम होने से रसगुल्ले नहीं बिखरते, छैना नरम न हो तो रसगुल्ले बिखर जाते हैं, चाशनी में अच्छी तरह से उबाल नहीं आ रहा हो तब भी रसगुल्ले टूट कर बिखर सकते हैं. कम चाशनी होने से रसगुल्ले पूरी तरह से फूलेंगे नहीं,