स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनय जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महक, रसगुल्ले फूले नहीं है, छैना नरम न बना हो या दूध में मिलाबट हो तो रसगुल्ले अच्छे नहीं फूलते हैं.
निशा: महक, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kya reason tha uska
PLEASE
निशा: रीना, छैना नरम न बना हो, या छैना में अरारोट अधिक मिला दिया हो तब रसगुल्ले सख्त बन जाते हैं,
निशा: पल्लवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैली जी, अगर रसगुल्ले अच्छी तरह न पके हो या कुकर में स्पेस कम हैं तब एसा हो जाता है.
निशा: सरिता, रसगुल्ले को उसी चाशनी में रखा जा सकता है.
निशा: सुनीता जी स्पेस कम होने से रसगुल्ले अपने आकार में नहीं रह पाते, धन्यवाद.
निशा: स्मिता जी, छैना को अच्छी तरह वास कर लीजिये, और चाशनी में केसर या छोटी इलाइची डाल देंगी, स्वाद बहुत अच्छा हो जायेगा.
निशा: मालती जी, छैना नरम न हो या मसल कर एकदम नरम न किया हो या रसगुल्ले पूरी तरह पके न हों तो स्पंजी नहीं बनते.
निशा: आकांक्षा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
humne rasgulle bnaye bt cheena bahut chikna ho gya jisse rasgulle gol nai bne....
usme kuch milana hota h kya..
निशा: प्रियंका, छैना के रसगुल्ले दोंनो तरीके से बनाये जाते हैं, छैना में थोड़ा सा अरारोट मिलाकर और सिर्फ छैना से दोंनो थोड़े से अलग होते हैं, दोंनो रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
First of all thank you for your wonderful receipes. I tried many of them. They are really very good.
Aunty, Maine sponge rasgulla bhi banaya but rasgulla kaafi naram ho gye. Iski vajah se rasgulla flat ho gye. Please help me.
निशा: श्वेता जी, रसगुल्ले अगर कम पके रह जाय तो वे बाद में फ्लेट हो जाते हैं.
madem rasgullay fuley nahi aur khate samaye rasgullon se chaine ki mahak aa rahi thi, madam plz bataye ki rasgullon ko tez fiam per pakana hai ya low flam par madam ek seti aane ke baad flam kam karne par bhi dusri seti 8 min. pehle hi aa jati hai.....
निशा: महेन्द्र जी, रसगुल्ले तेज आग पर ही पकाये जाते हैं, लेकिन कुकर में बार सीटी न आये इस लिये आग कम कर देते हैं, दूसरी सीटी आ गई है उससे कोई प्रोब्लम नहीं हैं, रसगुल्ले न फूलने का कारण छैना को अच्छी तर मसल कर नरम नहीं किया हो या फिर तेज आग पर नहीं पकाया हो रसगुल्ले के पकने के लिये चाशनी में हर समय अच्छा उबाल रहना चाहिये.
निशा: विकास रसगुल्ले अगर थोड़े कम पके तो वे बाद मे पिचक कर एसे हो सकते हैं.
निशा: पूजा, दूध को आप टाटरी से फाड़े या नीबू से दोंनो ही से छैना अच्छा बनता है.
निशा: प्रियंका जी, रसगुल्ले पकाने के लिये बर्तन थोड़ा बड़ा हो तो वे अच्छे पक कर तैयार होते हैं. रसगुल्ले कम पके हो तो ठंडे होने पर पिचक जाते हैं.
If I do not have pressure cooker, how must cook rasgula?
निशा:agaftea,रसगुल्ले बिना प्रेशर कुकर के किसी भी भगोने खुले बर्तन में बनाये जा सकते हैं.
mam aaj maine rasgule banaye....wo ban toh thik gaye but ek kami rah gai ki wo chapte ho gaye gol hone ki bjaye .........aur usme thoda oil sa bhi uper aa gya hai
निशा: मीनाक्षी, रसगुल्ले चपटे होने का कारण जिसमें रसगुल्ले पका रहे हैं चाशनी का और जगह का कम होना है, रसगुल्ले के लिये चाशनी बहुत अधिक चाहिये होती है और तापमन भी बहुत अधिक होना चाहिये, रसगुल्ले में ओइल नहीं वह घी है, जो पनीर से निकला है, वह हो जाता है.
I Liked Your Site A Lot As I'm A Vegetarian And Also Taste Lover. Also I Don't Have Freeze, Oven, Backing Machine, etc. But All Of Your Recipes Feels To Be Very Easy.
I've Written A Lot But If Possible And You Can Manage Please Read And Reply.
Maine Rasgulle Baneye!
Maine Video Ko 4-5 Baar Dekha Aur Padha Bhi 4-5 Baar.
1.5 Litre Doodh Ko Ubaal Kar 1 Cup Thandha Pani Milaya.
Phir Barabar Matra Me Pani Mila Hua Neembu Ka Ras 1-1 Chammach Dal Kar 10-12 Seconds Milaate Hue Doodh Phada.
Bahut Achchhe Se Doodh Phata
Chena Ko Pani Nikal Kar Achhe Se Paani Se Dho Kar Saara Paani Nichodne Ke Baad Usko 7-8 Minute Tak Phetne Ke Baad Ekdum Gol Gol Equal Size Ke 18 Gole Banaye
3 Cup Cheenee Aur 4 Cup Pani Ko 4 Litre Ke Cooker Mein Ubala Aur Jhaag Nikkal Kar Usme Poori Tarah Ubaal Aane Ke Baad Ek Ek Karte Hue Sare Rasgulle Daal Diye.
Ek Siti Lagne Ke Baad Aanch Ko Sim Se Thoda Jyada Rakhate Hue 8 Minute Tak Aur Pakaya. Iss Beech 2 Siti Aur Lag Gaye.
Us Ke Baad Maine Paani Me Aadhe Cooker Ko Duba Ke Thanda Karne Ke Baad Jab Khola Ta Hairan Rah Gaya!
MERE RASGULLE JITNE SIZE KE DAALE THE COOKER MEIN UTNE HI BADE THE
BILKUL BHI NAHIN PHOOLE THE. Ras Mein Hi Maine Saari Raat Dubaye Rakha Agle Din Bhi Jaise Ka Taisa Wahi Size Aur Bilkul Sakth.
Meri Patni Ne To Kabhi Dobara Nahin Banane Ki Kasam Khaayee Magar Main Dobare Se Try Karna Chahta Hun
Bas Pata Chal Jaye Ki Galati Kahan Par Ho Gayee?
Maine Bahut Jyada Likh Diya Shayad Padhne Mein Bhi Dikkat Lage Aapko Par Ho Sake To Ek Baar Padhkar Please Suggest Keejiye.
निशा: प्रभात, आपने सभी कुछ सही किया है, लेकिन रसगुल्ले फिर भी फूले नहीं, कभी कुछ दूध की मिलाबट के कारण एसा हो सकता है. अगली बार आप बनाने की कोशिश करें तो दूध या तो गाय का लीजिये, या भैस का ताजी दूध या अमुल का फुल क्रीम दूध लीजिये, छैना को और अच्छी तरह फैट कर नरम कीजिये, रसगुल्ले स्पंजी अच्छे अवश्य बनेंगे.
निशा: प्रिया, दूध नीबू डालने पर अवश्य फटता है, नीबू का रस थोड़ा थोड़ा डाला जाता है, और मिक्स किया जाता है, और जब तक दूध नहीं फटता तब तक नीबू का रस डालते जाते हैं, दूध फटने के बाद नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये.
निशा: सविता जी, छैना को हाथ से ही मसला जाता है, आप इन रसगुल्ले को गाढ़े दूध में डालकर रसमलाई बना सकते हैं.
Pls reply me
निशा: दुर्वा जी, रसगुल्ले को तेज आग पर 18-20 मिनिट पकाना होता है, पका हुआ रसगुल्ला को चैक करने के लिये पानी भरे प्याले पर डालने पर वह अपने साइज में रहकर, डूबा हुआ दिखता है.
I tried this rasgulla recipe twice, but both times it failed, it tastes like eating paneer only.
I used Motherdairy full cream milk and followed each step as it is you showed in the video, please suggest what may be the problem as now it has become a challenge for me :)
निशा: दीपाजी, रसगुल्ले के लिये गाय का दूध सबसे अच्छा रहता है, अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है, दूध में मिलाबट होने से रसगुल्ले अच्छे नहीं बन पाते.
निशा: दलपत जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.