स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमा, छैना नरम न होने पर ही रसगुल्ला स्पंज नहीं होते और हार्ड भी हो जाते हैं, अगर आप गाय का दूध का यूज करेंगी तो रसगुल्ले और भी अधिक स्पंजी और नरम बनते हैं.
निशा: उमा, अगर छैना नरम हैं और उसे अच्छी तरह मसल कर चिकना किया गया है, तो रसगुल्ले स्पंजी बनते हैं.
I follow each & every step in intense care..:)
निशा: पारी, फिटकिरी से छैना नहीं बनाया जाता है.
Thanks Nisha Ji
निशा: निशु, बहुत बहुत धन्यवाद.
jab mam hamne 1 letir milk ke rasgulay banaye par tode soft ni tey par mam ab hane 2 liter milk ke banay to vo na to soft te or na taesty te uskey liye hame mam koi bada bartan leyna hoga kya par aapne cooker me bataya hai pl help me mam
निशा: निधि, जी हां रसगुल्ले को पकाने में उनके मात्रा के अनुसार बर्तन और चाशनी लेनी होती है, नहीं तो वे पूरी तरह नहीं फूलते है.
निशा: अदित्य, रसगुल्ले को गोल होने के लिये चाशनी ज्यादा चाहिये, चाशनी कम होने की वजह से रसगुल्ले हल्के चपते या ओवल बन जाते हैं.
निशा: निधि, छैना नरम बने और उसे मसल मसल कर अच्छी तरह चिकना किया जाय कि गोले बनाते समय वह फटें नहीं, रसगुल्ले पकाते समय हमेशा चाशनी में अच्छा उबाल रहना चाहिये, रसगुल्ले स्पंजी बनेंगे, थोड़ी सी प्रेक्टिस आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी.
and with malai or without malai
निशा: गीतान्जलि, गाय का फुल क्रीम दूध यूज कीजिये, धन्यवाद.
Kya paneer market se bhi la kar sponge rasgull bna sakte h?
निशा: चिंकी, छैना रसगुल्ले के लिये छैना तुरन्त बनाना पढ़ता है, रसगुल्ले ताजा छैना से बन पाते हैं.
main Aapse ye puchhna chahti hun ki kya Rasgulle Oven me banaye ja sakte hain? agar haan to kis mode pe?
Mere pas LG ka 76 Auto Cook Menu Oven hai.
निशा: प्रियंका, रसगुल्ले ओवन में नहीं बनाये जाते हैं.
निशा: ज्यो, अपने आप फटे दूध से रसगुल्ले नहीं बनाये जा सकते.
निशा: आयुष, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमानी, रसगुल्ले को बर्तन में पूरी जगह चाहिये, रसगुल्ले चाशनी में पूरे डूबे रहने चाहिये, उनको थोड़ी कम जगह मिलती है उसी कारण वह फ्लैट हो जाते है. रसगुल्ले पूरी तरह पके भी होने चाहिये नहीं तो वह बाद में पिचक जाते हैं.
निशा: किया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उपासना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव, रसगुल्ले को 12 घंटे बाहर ही चाशानी के अन्दर डूबे हुये रखें, उनका असली स्वाद इतने घंटे बाद ही मिलता है. रसगुल्ले के अन्दर चाशनी का न जाना तो लगता है, कि वह पूरी तरह स्पंजी नहीं हुये, और इसके कारण छैना का नरम न बनना या उसे अच्छी तरह से मसल कर चिकना न करना.
.
निशा: आकांक्षा, वेबसाइट पर कई तरह की सेन्डविच और मावा बनाने का तरीका दिया हुआ है, सर्च बटन पर sandwich और how to make mawa लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है.
निशा: आकांक्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव, चाशनी यदि ज्यादा गाढ़ी हो गई हो तो वह रसगुल्ले के अन्दर नहीं जायेगी और रसगुल्ले उतने स्पंजी नहीं बनेंगे.
निशा: चंदा, आप पानी को निचोड़ दीजिये वह गाड़ा हो जायेगा. उसे आप यूज करने के लिये, पतला है थोड़ा बेसन भून कर मिलाइये और मसाले मिलाकर परांठे में भर परांठे बना लीजिये, या चीनी डालकर, पकाकर जमा दीजिये बर्फी बनाकर खतम कर दीजिये.
ek or bat jo main poochhna chahta hoon k kya hum ghar par banaye paneer ya bazaar wale paneeer se pizza bana sakte hain.........
Thank you nisha ji
निशा: राजीव जी, छैना नरम न हो तो रसगुल्ले बनाते समय दरार आ जाती है, ज्यादा दरार हो तो रसगुल्ले फट भी सकते हैं. रसगुल्ले ताजा निकाले गये छैना से ही बनाये जाते हैं.
निशा: नियति, सही हो सकता है, लेकिन घर में अधिकतर दूध फाड़ने के लिये टाटरी और नीबू रस यूज किया जाता है.
निशा: आयुषी, छैना का नरम न हो तो रसगुल्ले फट जाते हैं, या रसगुल्ले पकाते समय चाशनी का तापमान कम हो जाय उसमें उबाल न आ रहा हो तो भी रसगुल्ला फट सकते हैं.
निशा: शेफाली, हो सकता है उबलने पर छैना से घी निकल गया हो और ठंडा होने पर चाशनी के ऊपर जम गया है, रसगुल्ले अच्छे बने है तो इसके लिये परेशान न हो.
निशा: दीपिका, रसगुल्ले पकाते समय चाशनी गाड़ी होने पर थोड़ा थोड़ा पानी डाल दीजिये, ताकि चाशनी पतली होति रहे, रसगुल्ले अच्छी तरह 18-20 मिनिट तक पकाइये, रसगुल्ले कम पके होने पर बाद में पिचक जाते हैं.
maine pehle ak baar rasgule ghar par banane chaahe the par pata nahi kya gadbad huyee thi k sare rasgule pani mein ghul gaye the........... aaj aapk aap ka tareeke se bana kar dekhta hoon......... umeed karta hoon k rasgule theek banege or mom ki daant se bacha rahunga.............
thank you so much Nisha ji......
निशा: शुभानिग, रसगुल्ले के लिये छैना में मिल्क पाउडर मिलाने की आवश्यकता नहीं है, दूध को हल्का ठंडा होने के बाद थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालकर दूध को फाड़िये, फटे दूध का पानी अच्छी तरह हाथ से दबा दबाकर नोचोड़ दीजिये, प्रेक्टिस से सारी चीजें अच्छी बनने लग जाती है. रसमलाई और काजू कतली वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रसमलाई और काजू कतली लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. बंगाली सेन्डविच मिठाई को बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, राजभोग बिलकुल इसी तरह से कुकर में बनाया जा सकता है, राजभोग बनाने का तरीका आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं और मैं अभी आपके लिये रैसिपी भी लिख कर प्लेस कर देती हूँ, धन्यवाद.