स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाय नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
कमेंट (706)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
KYA RASGU COOKER ME DALTE WAQT GHOOL TO NAHI JAYEGA.
निशा: वरुन गुड़ मोर्निंग, अगर छैना अच्छा न हो तो रसगुल्ले घुल सकते हैं.
आप को और आपके परिवार को दीपावली कि हार्दिक शुभ कामनाये ............
मैंने आज आप के दवारा बताये गए तरीके से रससगुले बनाये ....... दीदी पर ना तो वो पुरे सफेद हुवे और नहीं ज्यादा बड़े......... प्लीज क्या कमी रहगयी ....... बताये.......और घी भी ऊपर आ गया जो पनीर मैं था..........क्या कच्चे मिल्क को फैट कर घी निकल कर रसगुले बन जायेगे ....पर थे टेस्टी ......thanks again ..
पवन पारीक {कंप्यूटर इंजीनियर & फोटोग्राफर }
सिरसा हरियाणा..
निशा: पवन जी, आपको भी मेरी भी दिवाली की हार्दिक शुभकानायें, रसगुल्ले फुल क्रीम मिल्क से ही बनाये जाते हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस आप अच्छे रसगुल्ले बना पायेंगे.
निशा: मिनाज, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूमि, इन रसगुल्ले का आकार हल्का चपटा ही होता है.
I tried this recipe but the outcome was not good.... I mashed paneer for atleast 20 or 30 min. n my hands were too oily....... fir bhe rasgulla itne nahi fule n thorre red color ke bhe ho gae.....i cook till 2 whistles n then 10 more min. on sim....so plz guide where i was wrong....
निशा: रसगुल्ले अधिक पकने के कारण डार्क कलर के हो जाते हैं, प्लीज आप रैसिपी में इसके पकने के लिये समय देख सकती हैं.
Pls reply...
Gudiya.
thnx mam.
How are you?
Main room leke rahta hu khane pine ka bahut shauk hai so maine apki recipe se ALOO TAMATER MASALA & SPANG RASGULLE banaye & it was really tasty. Main aur bhi bahut kuch banauga apki recipe se.
Thanks a lot Mam
निशा: अन्नू, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
maine amul full cream milk se rasgulle banaye bahut achhe bane par thade hone par flat ho gaye par spongy they pl thoda guide kariye thank you so much
निशा: स्म्रति, अगर रसगुल्ले कम पके हों तो एसा हो सकता है.
निशा: ज्योति, छैना सोफ्ट बने और मसल कर चिकना किया जाय कि उसमें गोले बनाते समय क्रेक न आयें, रसगुल्ले स्पंजी बनेंगे, रसगुल्ले को चाशनी में रहने दीजिये 10 -12 घंटे में अच्छे मीठे रसगुल्ले हो जाते हैं.
.
निशा: शहीन, रसगुल्ले 2 सीटी की वजह से हार्ड नहीं बने, छैना नरम न हो और उसे अच्छी तरह मथकर चिकना न किया गया हो तब छैना स्पंजी नहीं हो पाता और रसगुल्ले हार्ड बनते हैं.
निशा: आकर्षिता, छैना नरम और चिकना न हो या छैना गोले कुकर में डालते समय सीरप में अच्छी तरह उबाल न आ रहा हो तब एसा हो जाता है, दूध में मिलाबट के कारण भी एसा हो जाता है, छैना के लिये गाय का दूध लीजिये या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: एकता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना, आपने रसगुल्ले पहली बार में अच्छे बना लीये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, रसगुल्ले के लिये छैना सोफ्ट होना चाहिये, दूध या तो गाय का लीजिये या अमूल फुल क्रीम दूध ले सकते हैं, छैना को मसल मसल कर सोफ्ट कीजिये, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे.
mere rasgulla kharab hone ka karan batane ka kast kare
निशा: सोनू, अगर रसगुल्ले स्पंजी न हो तो वे सख्त हो जाते हैं, रसगुल्ले के लिये दूध गाय का या अमूल फुल क्रीम दूध का यूज कीजिये, प्लीज वीडियो देखिये और फिर से ट्राई कीजिये, थोड़ी सी कोशिश के बाद आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
I have become your big fan in last 2 days only. main kab se aisi recipes dhund rahi thi. These are so easy and yet soo simple and convenient to make. Please keep up the good work Nishaji.
निशा:स्वागतम निधि
Mene rasgulle try kiye to wo chashni me ghul gaye.
Phir usi chasni me dubara banaye to thikthak bane par usme ghee ka swad jyada aa rha tha.
Yaha bar bar aapne bataya h ki chhena naram hona chahiye.
Iska matlab samajh nahi aaya kitna naram hona chahiye.
Kam se kam chenna itna hard to hona chahiye na ki gole apne wajan ke karan plate me rakhane par niche se na pichke.
Aur chhenna naram ya hard karne ka matlab us-se nikali gayi pani ki matra se h ya kuch aur ?
Ha chhena ko achhi tarah maslane ke bad wo makkhan ki tarah feel hota h.
Please bataye...
Me kaha tak sahi hu...
Regards
Pahul
निशा:यदि छैना एकदम मुलायम न हो या गैस पर चाशनी तेज गरम न हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सोनक जी, आप छैना नरम बनाइये, उसे मसल कर चिकना कीजिये, अगर छैना सही बन कर तैयार होगा तभी रसगुल्ले बन पायेंगे और दूध में मिलाबट होने पर छैना अच्छा नहीं बनता, उस छैना से रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते.