पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

drishti Ghosh
Hello mam..
it lookz Very tasty ... ì did not tried it yet.. but mam main roj aapki website check krti hu.. n kuch na kuch bnati hu... !!
निशा: दृष्टि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vanshika sahu
Instant yeast, baby corn, italian mix horbs kya hota aur kaha milega
Plz rply
निशा: वंशिका जी, इन्स्टेन्ट यीस्ट, बारीक हल्के ब्राउन दाने होते हैं, ये एक तरह की फंजाई है, जो आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज की जाती है, किराना स्टोार पर या एसी दुकान पर जो केक और ब्रेड का सामान बेचते है उनके पास मिल जाता है. इटेलियन मिक्स हर्व, इसमें ओरगेनो मीठी तुलसी मिक्स होते हैं ये भी किराना स्टोर पर मिल जाती है, नहीं मिल पायें तो ओरगेनो पाउडर ले सकते हैं, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
haripriya mahajan
i cook tawa pizza . can i use tomato sos in place of pizza sos
.
निशा: हरिप्रिया जी, टोमेटो सास यूज किया जा सकता है, लेकिन टमोटो सास थोड़ा मीठा होता है, यदि आप मीठा स्वाद पसन्द करते है तब इसे लगाकर पिज्जा बना सकते हैं.
deshmukh taranum vahab


pazza likei my life
ashwini
nisha ji aapki sabhi recipe acchi plz aap mujhe black jam batae plz me aapki rpy ka wait kar rahi hu.
निशा: अश्विनी जी, मैं कोशिश करूंगी.
arwa
Soo ymm
Thnx for uploading this pizza recipe
I liked eating this pizza as your recipe....
निशा: अरवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rachana
nisha ji
mera microwave me convection ka system nahi h to bina uska pizza ban sakta hai h kya
निशा: पिज्जा बनाने के लिये ओवन या माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड का होना आवश्यक है.
savita
mam kya pizza self ferment means apne aap khatte hue atte se bhi banaya ja sakta hai???????
निशा: सविता जी, उसका स्वादा अच्छा नहीं होता उससे मत बनाइये, धन्यवाद.
SEEMA JOSHI
धन्यवाद निशा जी , मैंने आप के द्वारा रस मलाई भी सीखी और वो बहुत अच्छी और स्वादिष्ट बनी
परन्तु हमें ज्यादा रस मलाईधन्यवाद निशा जी , मैंने आप के द्वारा रस मलाई भी सीखी और वो बहुत अच्छी और स्वादिष्ट बनी
परन्तु हमें ज्यादा(30) रस मलाई बनानी हो तो क्या हम उसी चाशनी का इस्तेमाल कर सकते है या हमे शक्कर पानी और मिलाना पड़ेगा , कृपया जल्दी बताइयेगा
निशा: सीमा, ये चाशनी यूज कर लीजिये लेकिन 30 रसमलाई के लिये चाशनी अधिक चाहिये, इसी में चीनी डाल कर चाशनी बढ़ा लीजिये.
tina sharma
hello mam , italian herbs kya hote h kya hm inhe ghar pr bna sakte agr bna skte h to kaise
निशा: टीना जी, इसमें ओरगनो, मीठी तुलसी और कुछ हर्ब्स मिले रहते है, इसे किराना दुकान से आसानी से खरीद सकते हैं, ओरगनो अलग भी मिल जाता है, उसे यूज कर सकते हैं.
Sarbjit kaur
hello nisha mam, italian herbs ke subsitute me kya kuch aur indian herbs use kar sakte hai .if yes then yeh kaun se herbs hai and from where am i get these?
निशा: सर्बजीत जी, इसमें ओरगेनो, यूज कर सकते हैं, इटेलियन हर्ब किराना स्टोर पर मिल जाती है.
Anumkhan
Hello Nisha!!!!!!!
I made pizza today it was excellent. I made pizza do as you se...but on the grevi i have made my oun tast...i use paneer, matan , and( batane) red and green one...i used the home made paneer.........
it was realy excellent..A want to tank u from my hart....thank u so much....and plz give some more wounder full recipe...thankx onces sa gain.......
kamini
nisha ji
maida me dahi or refined mila sakte hai taki mulayam ban jaye
निशा: कामिनी, मैदा में यीस्ट डालकर गूथ रहे हैं तो उसमें तेल डालना है, दही डालने की आवश्यकता नहीं है, अगर बिना यीस्ट के पिज्जा बना रहे हैं तब दही, तेल डालना है और उसका तरीका बिना यीस्ट पिज्जा रेसिपी में देखा जा सकता है, मेरे यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है.
thanki pooja himanshu
werry nice recipe good job.......
janavi
ha kar sakte he
almas
Awesome pizza recipe
sakshi jain
thank you your recipes are awesome
निशा: साक्षी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
abhishek
yeast matlb hota he fafund. jab kidwan ki kiriya hoti he to ye aik koishiy jib bante he jo mede ko ya aate ko fulne me help karte he yeast ki jagha pe dahi me sakkar mila ke mede me miliao our 2 ki jagah 6 hours tak garm jagah pe rakho ussse achcha banega. maine practical kar liya he.............!
reply karna agar pad lo to.
निशा: अभिशेक जी आप बिलकुल सही कह रहे हैं, धन्यवाद.
seema Joshi
NIsha Ji , Yah problem mere sath bhi hui , mene pizza banaya pa wo fula nahi ,uska aata bhi nahi fula, to kya vajah ho sakti hai .
kya yeist kam tha ya aata gila rakhna tha
निशा: सीमा, यीस्ट वीडियो में बताई गई मात्रा में डालिये, अभी ठंड का मौसम हैं, यीस्ट ठंड में देर से काम करता है, गुथे आटे को अच्छी तरह कपड़े से प्लेट से ढककर किसी बन्द अलमारी रखिये, साथ में एक गरम पानी से भरा बर्तन रख दीजिये, अलमारी का तापमान ज्यादा होने से यीस्ट पूरी तरीके से काम करेगा और आटा अच्छा फूल कर तैयार होगा, गुथे आटे को गरम पानी के बर्तन के साथ ओवन में भी रखा जा सकता है.
shalu dua
mam hum bahut chate village main rehte hai or yaha per chees nahi milta hai to kya hum chees ki jagah per kuch or iste mam ker sakte hai ......
please mam ans. jarur digiye
Thanks
निशा: शालू, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज आवश्यक है.
lalita
mam kya hm burger bi tave pe bana sakte hai

निशा: ललिता जी, बर्गर तवा पर नहीं बना सकते हैं.
lalita
aapke toh bahut fan hai mam
Girjesh
Thank you Nisha, This was Superb... I like your recipes
निशा: गिरजेश जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sonali chatterjee
mam where we live their yeast available so what can i do? can i use some thing other in the place of yeast?
निशा: सोनल जी, चैनल पर बिना यीस्ट के पिज्जा की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर pizza without yeast लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ruchi
Hello mam!hme market me dry yeast mila jo mahin dano walahai kya hm use direct maide me use kar sakte hai plz rply fast mam.
निशा: रुचि जी हां इसे डायरेक्ट मैदा में डालकर यूज कर सकते हैं.
ruchi
Nice receipe
tanvi
Hi.....thank u so much aapki recipy bahut achi aur easy hoti hai mein aapne husband k liye ghar par new new chiz bana pati .hun.....thanks a lot
निशा: तनवी जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
vishal
Mozzeralla cheese kha par mil sakti hai
निशा: विशाल, ये किराना स्टोर पर मिल जाता है.
shobi qureshi
Hi Nisha ji kya hum pizza base banane k liye maide ki jagah ATTA le sakte hai.YES OR NO.
निशा: शोभी जी हां आटा भी लिया जा सकता है.
Asma
Kya pizza sauce ke jagah tomato soya nd chilly sauce ka mixture use kar sakte hai
निशा: आसमा जी हां अवश्य कर सकते हैं, अच्छा स्वाद आयेगा.