पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा
Read: Tawa Pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
- शिमला मिर्च - 1
- बेबी कार्न - 3
- पिज्जा सास - आधा कप
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza on Tawa
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
- पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast) ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें
How to make pizza on tawa video in Hindi
कमेंट (458)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा: तैयार पिज्जा बेस को ओवन में पहले ब्राउन करने की आवश्यकता नहीं हैं, उस पर टापिंग लगाकर सीधे पिज्जा ओवन में बना लीजिये, पिज्जा अच्छा बनेगा.
Please reply soon. Waiting for your reply.
And Thanks a lot.
निशा: श्रेया, अमूल का मोजेरीला चीज वेजिटेरियन है, आप उसे यूज कर सकती हैं.
Please reply soon.
Waiting for your reply.
And Thanks a lot.
निशा: श्रेया, जी हां कर सकते हैं, लेकिन टमाटोसास थोड़ा मीठा होता है, तो पिज्जा का स्वाद थोड़ा मिठास वाला होगा.
निशा: फरहा, अच्छा पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट का अच्छा काम करना आवश्यक है, बारीक दाने वाला यीस्ट अच्छा होता है, आप सर्च करके अपने किराना स्टोर को बोल कर बारीक दाने वाला यीस्ट उससे मगवायें, और उसे यूज कीजिये, पिज्जा अवश्य अच्छा बनेगा.
me yeh janne chahti hu ki jab pizza ko tawe me dalenge fir wo browm ho jayega to use paltana hai ki nai
निशा: प्रीती, जी हा पिज्जा को हल्का ब्राउन होने पर पलटना है.
निशा: रेनू, जी हां मैं इसकी रैसिपी लिखकर डाल देती हूँ.
taw pizza main ghar main bana chij use kr sakte hai kya
plz plzzzzzzzzzzzzzzzz
reply
निशा: अशरानी जी पिज्जा में मोजेरीला चीज ही यूज कीजिये, घर में बना हुआ सादा चीज मेल्ट नहीं होता, धन्यवाद.
निशा: श्रुति, अभी हमने वेबसाइट पर गेस्ट कालम नहीं बनाया है, लेकिन हम इसके बारे में बात करेंगे अगर हो सकेगा तो इसे जल्दी ही करेंगे, धन्यवाद.
is olive oil necessary...can we use refined oil in place of that.
निशा: सुमन, रिफाइन्ड तेल यूज कर सकते हैं.
निशा: धनश्री, बेबी कार्न एकदम छोटा नाजुक भुट्टा है.
निशा: आरती, अमूल का ही मोजेरीला चीज यूज किया जाता है, धन्यवाद.
निशा: रश्मि, पिज्जा माइक्रोवेव में अच्छा नहीं बनता है.
I didn't understood what is babycorn?
Is there any alternative for this?
And can we use any cheese instead of morrzilaa cheese?
Please reply soon. Plzzzzzz. I'm eagerly waiting to prepare this.
Thanks for this dish too.
निशा: शुभम, ये बेबी कार्न हमने कहां यूज किये हैं, उस रैसिपी पर अगर ये सवाल पूंछेगे तो मुझे रिप्लाई देने में आसानी होगी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
if i m using readymade base for the pizza then what should i do?????????????
should i carryon the remaining recipe????plzzzzzzzzzzzzz reply........plzzzzzzzzzzzz!!!!!!!
निशा: शुभा जी, आप बिलकुल सही कह रही हैं, उसे एसे ही बनायेंगे, धन्यवाद.
निशा: शेखर, पिज्जा टापिंग के लिये सब्जियों को उबालने की आवश्यकता नहीं है, तवे पर डालकर 2 मिनिट लगातार चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये, पिज्जा को ढक कर ही पकाइये, तभी अच्छा पिज्जा बन कर तैयार होगा.
निशा: सानिया, जी हां अवश्य, धन्यवाद.
Bread Pizza kaise banate hai.
Please Bread Pizza banane ki recipe
bataye...........!!!
निशा: जयश्री, ब्रेड पिज्जा के लिये हम जल्दी रैसिपी लिखेंगे.
निशा: सुनीता, मैं आपके लिये बिना यीस्ट के पिज्जा जल्दी ही बनाऊंगी, सब्जियां बिना फ्राई किये भी क्रन्ची होने तक पक जाती है.
निशा: श्वेता, जी ये चटनी आपको पसन्द है तो अवश्य यूज कीजिये, मैदा में आटा मिलाया जा सकता है.
निशा: राजपूत जी, पिज्जा बनाने के लिये मोजेरीला चीज आवश्यक है.
निशा: श्वेता, पिज्जा सास घर में बनाया जा सकता है, और बाजार से बना हुआ ले सकते है, स्वाद दोनों से ही अच्छा आता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता, पिज्जा को ढककर बनाना है, ढकने से उसे पर्याप्त हीट मिल जाती है, और मोजेरीला चीज गर्मी से ही पिघलता है.