पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Razia begum
I will cook this dish
lokesh bharti
how to make yeast
निशा: लोकेश, घर में यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर घर में यीस्ट कैसे बनाये लिखकर तरीका देखा जा सकता है.
lokesh bharti
bana tuff hai leken try kiya ja sakta hai
Ranjna Raju
mam pizza sauce kya hoti he or kese banai jati he?????
shikha rathore
hello mam mere paas active dry yeast hai
to kya use direct maide me use kar sakte hai . kya active dry yeast aur instant dry yeast ek hi hai ?
निशा: शिखा, आप इसे पहले गुनगुने पानी में डालकर एक्टिव कीजिये, आटे में मिलाकर गूंथ लीजिये, जब कि इन्स्टेन्ट ड्राई यीस्ट को मैदा में डायरेक्ट डाल कर गूथा जा सकता है.
preeti gaur
nisha ji main bhi pizza banana chati hu per aap ne bataya morzilla chees ke bina nahi banega . maine suna he morzilla chees non veg hota he. hum pure vegiterian he balki onion bhi nahi khate isliye risk nahi lete pls aap bataiye kya morzilla chees non veg hota he???yadi haan to koi or tarika bataiye . mare bachon ko bahut pasand he par jab se pata chala he to main hunhe bahar ka pizza nahi khane deti
निशा: प्रीती, मैं भी वेज हूं, आप अमूल का मोजेरीला चीज लीजिये, ये वेज है, अच्छा है, पिज्जा को बिना मोजेरीला चीज के नहीं बना सकते हैं.
Geetasuravi
Madam, pizza bahut testy tha par ye receipe mene nonstick pan me nahi banaya aur ye niche se thoda jal gaya. mene gas ke flame dhimi rakhithi fir v ye jalgaya. Nonstick Pan na ho to Iske liye kya karna chahiye.
निशा: गीतान्जलि, तवा भारी हो, और उस पर तेल लगा कर चिकना कर लीजिये और गैस धीमी रखें और बनाइये पिज्जा अच्छा पिज्जा बनेगा.
anju
mujhe Yeast nahi mil pa raha . Kya iski jagah kuch or use nahi kar sakte.
निशा: अंजू, यीस्ट की जगह हम, एक कप मैदा में दही - 2 टेबल स्पून, चीनी- आधा छोटी चम्मच, बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच, तेल - 2 छोटे चम्मच और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूंथ कर पिज्जा बनाया जा सकता है, इसकी रैसिपी भी आप जल्दी ही देख सकेंगी.
Alpana Srivastava
I want to ask a question ,
What is 'baby corn' ?
What is 'dry yeast' ? ; can we use baking powder in place of it..
pls mam answer it for me...
Thank you.
निशा: अल्पना, बेबी कार्न, कार्न की जब वह छोटा होता है वह स्टेज होती है, सब्जी वालों के पास जो नीबू, अदरक आदि बेचते हैं उनके पास मिल जाती है. यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो आटे को फरमेन्ट करने के काम आता है, यीस्ट की जगह बेकिंग पाउडर नहीं डाला जा सकता है.
ferdous nikhat
awesome pizza nd we can make it very easily thankyou mam for providing us this recipe
parvinder kaur
mam,
apne bataya nhi ki market se laya hua base se pizza kise bate h plz mam tell me.
निशा: परविन्दर, उसका वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
richa varshney
yummy Pizza thanks
farha sharma
mam maine pahli baar aapki side dekhi hai mujhe khane banane ka bahut shuk hai maine aapki side me tawa pizza dekha banane ki soch rahi hu magar mam mai rajesthan posted hu yaha pe koi baby corn nhi janta hai.mai kya use karu plz bataye.........
निशा: फरहा, पिज्जा टापिंग में अपने अनुसार या जो भी आपके पास है, डाला जा सकता है, बेबीकार्न नहीं है तो वह मत डालिये.
Deepshikha
can we use cheddar cheese instead of Mozzarella cheese?
निशा: दीपसिखा, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज ही यूज किया जाता है.
monika mangal
nisha ji pls mujhe cheese resipe seekhni hai sirf aapki hi website aisi hai jaha mai cheese banana seekh sakti hu pls write it.
निशा: मोनिका, आप पनीर के बारे में कह रही हो तो पनीर बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
ravindra singh
nisha ji maine ye recipe banye. par aata na he soft hua na he andar se paka. aate ko soft aur andar se pakne ka koi tips degeye.
निशा: रविन्द्र जी आटा यदि अच्छी तरह गूथा गया हो तो पिज्जा अच्छी तरह स्पंजी भी होगा और पकेगा भी, तरीका रैसिपी में दिया हुआ है,आप इसका वीडियो भी देखिये और प्लीज कोशिश कीजिए, आप अच्छा पिज्जा बना लेंगी.
Ankita
Hi Nisha,
Can we use ENO instead of yeast and if yes then how much time will it take for fermentation? This mozerela cheese comes with what name in the market? Plzzz rply as soon as possibe.
निशा: अंकिता, ईनो की जगह आप इसमें बेकिंग सोडा डालिये, बेकिंग सोडा यीस्ट से आधी मात्रा में ही डालिये, आटे को 1 -2 घंटे रख लीजिये, इसमें आटा फूलता नहीं है, चीज मोजेरीला चीज के नाम से आता है, कोशिश कीजिये और बताइये कि पिज्जा कैसा बना.
parvinder
kab tak batoge mam
parvinder
dear mam apne mari msg ka replay nhi keya plz mujh soluation bata du ki jo pizza base bazzar se milta h use se pizza kise bante h

निशा: परविन्दर, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
richard gilbert
nisha ji pls gulab jamun ki recipie btaeye
निशा: गुलाब जामुन की रैसिपी पहले से ही वेबसाइट पर अपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम यानि कि गुलाब जामुन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
parvinder
dear mam,
bazzar se pizza base la ke usse pizza kise bante h main try keya tha but mujh bana nhi plz help me
parvinder
dear nisha mam,
jo pizza base bazzar se milta h wo kise bante h plz help me.
vishal
mam kya hum pizza banane k liye mozzarella cheese k jagah amul cheese use kar sakte h.
afreen
instant yeast kya hota hai
Anita
ma'am,aapki ki betai recepie se mene pizza base ghur per benaya,bahut hi acha bena mere bechon aur hubby ne khoob pasand kiya.thanx a lot.bus 1-2 base bhutere ki tereh fool gaye the,to kya kerna chahiye.reply jarur kere.
निशा: अनीता, पिज्जा बेस को फोर्क से दोनों तरफ से पास पास फोर्क करदे, वे नहीं फूलेंगे.
PUJA KUMARI
Nisha ji nameste aapne jo resipe bataye hai usme se mere paas pizza sauce nahi hai aur yeh herbs kya hota hai aur agar herbs nahi ho toh kya kare aur pizza sauce ghar mein kaise banaye. I am waiting for ur answer.
निशा: पूजा, पिज्जा सास की रैसिपी मेरे यू ट्यूब चैनल पर है, आप देख सकते हैं. बाजार में किराना साप पर भी आसानी से मिल जाता है. आरगेनो और हर्ब्स भी किराना साप पर मिल जाते हैं, अगर न मिले तो इनके बिना पिज्जा बनाइये,और अधिक स्वाद के लिये, काली मिर्च या चाट मसाला यूज कर सकते हैं.
smaranika
Hi Nisa mem. Nisa mem aapka har recipe mujhe bahot pasand hai. Aap ki recipe zyada complicated nahi hoti islia isko banane main aasan hoti hai.
Nisa ji pizza sauce kya hoti hai aur kya hum isko ghar main banasakte hain? Plz mujhe bataye . I m waiting for your answer.
निशा: स्मारनिका, पिज्जा सास टमाटर से बना सास है, किराना सोप पर आसानी से मिल जाता है. इसे बनाने का तरीका मेरे चैनल पर दिया हुआ है, जिसे आप देख सकते हैं, धन्यवाद.
shanti
pizza me bebi corn dalna jaruri hai

निशा: शान्ति, पिज्जा में बेबी कार्न डालना बिलकुल जरूरी नहीं हैं, आप अपनी पसन्द के अनुसार सब्जियां डाल सकती हैं.
deepakrashmi
ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट,k bina pizza ni ban shkta kya
arati zade
kya hum pizza banane k liye cheese k jagah paneer use kar sakte hai.
निशा: आरती पिज्जा के लिये चीज आवश्यक इन्ग्रीडियेन्ट है.