पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा
Read: Tawa Pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
- शिमला मिर्च - 1
- बेबी कार्न - 3
- पिज्जा सास - आधा कप
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza on Tawa
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
- पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast) ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें
How to make pizza on tawa video in Hindi
कमेंट (458)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रीता, बेकिंग सोडा का डिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बट्न पर बेकिंग सोडा लिखकर इसके बारे में पढ़ा जा सकता है.
Pls reply
निशा: दीपशिखा, कोई भी ओइल यूज किया जा सकता है.
aap ke recipe bahut acche hai....Nisha Ji ye instant yeast,mozilla cheese,italion mix herbal in sab ko hindi mein kya kahe hai or ye chese kaha milenge plz nisha ji rpl me bcoz mein yeh recipe banana hai.......DHANYABAD......
निशा: अरुना, यीस्ट, मोजेरिला चीज ये आपको किराना स्टोर पर मिल जायेंगी. मिक्स हर्ब्स आप न चाहे तो नहीं डालें ये भी किराना स्टोर पर मिल जाती है.
Nisha Ji plz baateiye ke hum eggless cake because mere ghar me gust aa rahe hai......
plz reply me...... Thank you....
निशा: मानस्वी, एगलैस केक कई तरह के वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम एगलैस केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nisha Ji plz baateiye k mozilla cheese or instant yeast kaha milaga agar nahi mila toh hum instant yeast ke jagha kya use kya jaa sakta hai,,,,,,plz rel me mam.....Thank you......
निशा: रेनू, मोजेरीला चीज और यीस्ट दोनों ही किराना स्टोर पर मिल जाते हैं.
निशा; अमनप्रीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुरमीत, पिज्जा मैदा से ही अच्छा बनता है, और ओलिव ओयल है जो किराना स्टोर या कैमिस्ट शोप पर मिल जाता है.
निशा: किरन, एकदम छोटे कच्चे भुट्टे को बेबी कार्न कहा जाता है, बेबी कार्न बाजार में सब्जी की दुकानों में नीबू, अदरक बेचने वालों पर आसानी से मिल जाते हैं.
निशा: तंदूर में तापमान बहुत अधिक होता है, अगर तापमान को कन्ट्रोल कर सकते हैं तो उसमें पिज्जा अच्छा बन सकता है.
normal aur mozerrala cheese me kya difference hota hai?????????
निशा: सविता, मोजेरिला चीज जमा हुआ एकदम ठोस होता है, गरम होने पर मैल्ट हो जाता है, इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
bas mujhe ye poochna tha ki kya yeast ki jagah ENO FRUIT SALT use kar sakte aur kitna karna hai? Please bataiyega
निशा: संध्या, पिज्जा के लिये आटे में ईनो साल्ट यूज नहीं करना है, अगर आप यीस्ट नहीं डाल रही हैं तब मैदा में आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, 1/4 कप दही, 1 छोटी चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार, 1 टेबल स्पून तेल डालकर मिलाइये आटे को अच्छी तरह चिकना होने तक गूथिये, ओर 4-5 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फरमेन्ट होकर पिज्जा के लिये तैयार हो जायेगा.
ur dish sooooooo yumyyyy......
normal aur mozerrala cheese me kya difference hota hai?????????
NISHA JI mein aapke website ko phele baar dekha or read kiya bahut accha xperiance raha par mein aapse ek baat puchna chate ho k agar pizza me baby corn ki jagha kiya le sakte hai.....plzzzz nisha ji rpl me......n.......thankxx......
निशा: रेणु, हम पिज़्ज़ा में जो भी सब्जियां पसन्द करते हैं डाल सकते हैं. आमतौर पर पिज़्ज़ा में पनीर, टोफू, पालक, बेबीकार्न, कैप्सिकम, मशरूम, सोवा, टमाटर ब्रोकली आदि डाल कर बनाते हैं. बल्कि मैंने तो बैंगन का पिज़्ज़ा भी खाया है और उसका स्वाद भी बहुत अच्छा था.
निशा: रेखा, पिज्जा का आटा यीस्ट डालकर ही गूथा जाता है, पिज्जा भटूरे जैसा आटा गुथ कर भी बनाया जाता है, लेकिन उसका स्वाद कुछ अलग होता है.
yeast kya hai, yeast ki jagah hum kya use kar sakte hai.
निशा: दीपिका, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, इसे आटे में उसे फरमेन्ट करने के लिये डाला जाता है, यीस्ट की जगह और कुछ नहीं डाल सकते हैं.
निशा: मिक्स हर्ब्स में तुलसी, आर्गेनो, या अजवायन के पत्ते होते हैं, आप इन्हैं न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: पूजा, मोजेरीला चीज तो मेन इन्ग्रीडियेन्ट है, आवश्यक है.
निशा: निशा: ये दोंनो अलग अलग होते हैं, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर पर वेबसाइट पर आर्टिकल दिया है, वेवसाइट के होम पेज पर बेकिंग सोडा लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.