पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shabina
hi nishaji thank you so much for this recipe.but nisha ji merai paas yeast nahi hai to kya mai baking pwd istamal kar sakti ho.
reply plz
निशा: शवीना, बेकिंग पाउडर डालकर भी पिज्जा के लिये आटा लगाया जा सकता है.
preeti gaur
reply ke liye thanku nisha ji per aapne ye nahi bataya ki dahi or baking powder kitni matra me lena hai.
निशा: प्रीति, 2 क्प मैदा में 1/3 कप दही फैटकर लीजिये, और 1/3 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा ले लीजिये.
preeti gaur
nisha ji yest ke badle me yadi dahi or baking soda dal sakte he to kitna dalna hai or kya pizza nonsticky tawa ke bina normal tawa par ban sakta hai
निशा: प्रिती जी हां आप इस तरह भी आटा लगाकर पिज्जा बना सकती हैं.
tanu
nisha mam,
when i baked pizza on nonsticky tawa, vo jal gaya, even mene use 5-7 min he bake kiya tha...aisa kyu huya..?
ise soft kese bana sakte h..?plzzz rply mam
pllzz rply

निशा: तनु, तवे या कढाही में पिज़्ज़ा एकदम धीमी आग पर बनाईये.
meenu
Pls tell can v use redimade pizza base for dis?

निशा: मीनू, हम रेडीमेड पिज़्ज़ा बेस को प्रयोग करके भी इसी तरह पिज़्ज़ा बना सकते हैं.
Pinki gupta
hello

thanx for tawa pizza.
geetanjali gupta
instant yeast kya hota ha or baby corn mujhe ye puchna tha ap se
sonia verma
इटेलियन मिक्स हर्ब्स kya hote hai agar ye na ho to pizza nai ban sakta.ya iski jagah kuch or dal sakte hai..

निशा: सोनिया इटैलिअन हर्ब्स ओरगानो, बेसिल आदि हर्ब्स होते हैं और ग्रोसरी स्टोर्स पर मिल जाते हैं यदि ये नहीं मिलते तो भी आप इनके बिना पिज़्ज़ा बना सकते हैं
hansi
nisha ji mene aapka pizza tava banaya baking powder aur dahi dal kar lekin vu phoola nahi
mene kissan creamy spread lagaya tha.
निशा: हंसी, अगर पिज्जा का आटा पहले फूल कर तैयार हो जाय तो पिज्जा भी फूलता है.
hansi
nisha madhulika ji ye baby corn kya hota hai

निशा: बेबीकोर्न एकदम छोटे मुलायम भुट्टे होते हैं जिसमें अभी तक दाने नहीं पडे होते हैं.
sonia
baking soda n dahi kitne aate me kitna dalna hai aur vo kitne din tak store kar sakte hai
khushi
thanx for every reciepi
amikarma
maa,pranam,
kya same recipee redimade pizza base k sath bana sakte hai....... jo pizza base bazar mai milta hai..usko tave pe bana sakte hai

निशा: बिल्कुल, रेडीमेड पिज़्ज़ा बेस के साथ भी इसी तरह से पिज़्ज़ा बना सकते हैं.
anukriti
pls reply aunty.....i've been waiting for so long.
Reenu
Hi. nishaji maine tawa par pizza banaya or vo sab ko bhohot pasand aaya.ThankYou for tips.
abha arya
HOW MAKE PIZZA ON TWBA

jyoti
nisha ji,veryyy yummie dish really u are fantastic
payal sharma
mam u r superb.................
Honey Balyan
thnxx nisha mam..
Honey Balyan
nisha ji kya hum vo yeast b use kr sakte h jo apne banana sikhaya h?? plzz reply..
निशा: हनी, जी हां वह यीस्ट यूज किया जा सकता है.
Honey Balyan
nisha ji agar instant yeast ki jagah baking soda n curd use kre to fermant hone me kitna tym lagega..???
निशा: हनी, बेकिंग सोडा और दही से फरमेन्ट होने में 4-6 घंटे लग जाते हैं.
monagupta
method tuff h
Archna
Nishaji plz ye btaiye ki ye mojerila cheese kya hota hai
निशा: मोज़ेरिल्ला चीज प्रोसेस्ड चीज है. भारतीय बाजार में अमूल द्वारा बनाया गया मोज़ेरिल्ला चीज मिल जाता है
Chandni rai
Nishaji agr yeast aur olive oil na ho toh is ki jagah kya use kr skte hain or ye corn kahan milega plzzz reply nishaji

निशा: चांदनी, आप Yeast की जगह बेकिंग सोडा और दही को मिलाकर आटा गूंथ लीजिये.
Aman
Nisha ji.. Instant yeast kya hota hai or ye kahan milega? Plzzzzzzzzzz rply as soon as possible.. M waiting

निशा: Yeast ग्रोसरी दुकानों पर मिल जाता है. यदि आपको इन्स्टैन्ट यीस्ट न मिले तो ड्राय यीस्ट भी प्रयोग कर सकते हैं
Neelima Martin
Wow its realy great, many many thanks to you for this. I tried this & its superb, once again thank you.
mona
Hi nishaji, i tried this recipe it was yumm... But instead of sweet corn I tried the white corns .. but still the taste was good. I was not able to find this recipe on ur Hindi website.. why so ??