पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा
Read: Tawa Pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
- शिमला मिर्च - 1
- बेबी कार्न - 3
- पिज्जा सास - आधा कप
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza on Tawa
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
- पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast) ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें
How to make pizza on tawa video in Hindi
कमेंट (458)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नन्दिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना, घर में यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर घर में यीस्ट बनाइये लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मधु, यीस्ट 30 डि.से. से कम तापमान पर बहुत धीरे काम करता है, और 60 डि. से. से अधिक होने पर यीस्ट काम नहीं करता, अभी ठंड होने से यीस्ट अच्छी तरह काम नहीं करता है.
निशा: दीप्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, पिज्जा सास मार्केट में मिल जाता है, और इसे आप घर पर भी बना सकते हैं, बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
thank you so much ...:)
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रष्ठी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो ब्रेड बनाने के लिये आटे को फरमेन्ट करने के काम आता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, घर पर गर्मी के मौसम में इसे बनाया जा सकता है, घर पर यीस्ट कैसे बनायें, बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर घर में यीस्ट बनाइये लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
Nisha Mam . I tried this recipe it was very yummy................thanks a lot for give this recipe.
निशा: परविन्दर, पिज्जा बेस आप बना भी सकती हैं, और बना हुआ बाजार से भी लिया जा सकता है.
निशा: सोनिया, शाही पनीर की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर शाही पनीर लिखने पर शाही पनीर की रैसिपी और वीडियो दोंनों देखे जा सकते हैं.
chij ke jagah kuch our nai dal sakte hai humare yanha nahi milti hai
निशा: पूजा, चीज तो पिज्जा के लिये मुख्य है.
निशा: मीना, रेडिमेड पिज्जा बेस उतना सोफ्ट नहीं होता.
निशा: पिंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नन्दिनी, सब्जिया अपने मन पसन्द शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर, मटर या मशरूम स्वीट कार्न कुछ भी ली जा सकती हैं.
Thanks 4 urs recipe. Meri sasural me to aapki recipe se meri dhak jam gai h.
Thanks a lot mam....
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली, पिज्जा यीस्ट डालकर ही अच्छा बनता है.
निशा: सरोज कर सकते हैं, ये एक ही तरह के होते हैं.
निशा: निवि, पिज्जा के लिये यीस्ट डालकर आटा लगाया जाता है. बेकिंग सोडा डालने से तो काम नहीं चलेगा, लेकिन बेकिंग सोडा के साथ दही और चीनी नमक और ओइल डालकर आटा गूथ कर 12-14 घंटे के लिये रख दिया जाय, अब इससे पिज्जा बनाया जा सकता है, बना कर देखिये और बताइये कि पिज्जा कैसा बना?
निशा: राहुल. यीस्ट एक तरह की फन्जाई है. जिसका यूज खाने में किया जाता है. ड्राई यीस्ट बाजार में मिल जाता है, घर में ताजा यीस्ट बनाने का तरीका वेवसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर यीस्ट लिखकर ये तरीका आप देख सकती हैं. यीस्ट बनने के लिये 30 – 40 डि. सेग्रे. तापमान अच्छा होता है, 30 डि. सेग्रे. से कम तापमान पर यीस्ट बहुत धीमी गती से बड़ता है, 10 डि. सेग्रे से नीचे ग्रोथ नहीं होती, 40 डि.सेग्रे. से अधिक तापमान पर भी यीस्ट की ग्रोथ धीमी गति से ही हो पाती है.