पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Altmas siddiqui
it is a beautiful recipe
Deepti Ramrkhyani
Hiii mem aapki recipy mujhe bahot achhi lagi
निशा: दीप्ती, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
Kya hum pizza base se bhi tawa par bana sakte hai pizza
निशा: नेहा जी हां पिज्जाबेस से भी तवा पर पिज्जा बनाया जा सकता है.
triguna
yeast ki jagha or koi option hai kya nisha ji..
निशा: त्रिगुना जी, बिना यीस्ट पिज्जा रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बिना यीस्ट पिज्जा रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Purwa
nishaji.., thanks for recipe.
but, mera pizza nichese jal gaya tha.maine soyabean oil lagaya tha.to koi solution bataiye plzz.....
निशा: पूर्वा जी, तेल कोई भी हो उससे पिज्जा नहीं जलता, गैस तेज जलने से पिज्जा नीचे से जल सकता है.
ANJU
THANKS NOW I AM ABLE TO COOK MANY DISHES
Pragya
hi nisha ji i like your recipe. you are fantastic
shubhangi
hi nisha ji,
me ne pizza ko tava me banya to neche ka base kadak ho gya to kaise kru mam plz answer dijiye.
निशा: शुभांगी, झे लग रहा है आपने एकदम धीमी आग पर पिज्जा को बनाया है जिससे वह हार्ड हो सकता है. प्लीज आप एक बार वीडियो और देख लीजिये, उससे आपको इसे बनाने में पूरी हैल्प मिलेगी.
pratibha prasad
nisha ji i like your recipes
ishaa
hi nisha ji,
me ne pizza banaya bt dough raise nhi hua..or pizza andar se soft bhi nhi hua..kyu?
निशा: ईशा, यीस्ट अच्छा न हो तो आटा नहीं फूलता है, यीस्ट किसी अलग ब्रान्ड का लीजिये और पैक पर डेट भी देख लीजिये.
vijay chandolia
mujhay yai recipe bahut hi achee lagee & mujhay cooking ka bahut shook hai

thanking you
Sakshi gautam
hiiii Nishaji kya pizza me olive oil ke alava koi dusra oil dal sakte hai kya aur kya hota hai plz plz plz plz plz tell me
निशा: साक्षी जी, पिज्जा में कोई भी कुकिंग ओइल डाला जा सकता है.
omkar mulick
agar yesme olive oil ki jagah dusra oil yetamal kiya to chalega kya
निशा: ओमकार जी आप कोई भी कुकिंग ओइल यूज किया जाता है.
sonu
nisha jee yeast kiya posto hota hai?

निशा: सोनू, यीस्ट पोस्तो नहीं होता, यीस्ट एक तरह की फंजाई हैं, जो आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज की जाती है.
Rahul
mam what is baby corn and where it is available plzzzzzzzzzzzzz maam tell me
निशा: राहुल, बेबी कार्न छोटे भुट्टे होते हैं और ये सब्जी वालों जो ब्रोकली, जुकनी, अदरक, नीबू बेचते हैं उनके पास आसानी से मिल जाते हैं.
shubham
nisha ji is the best
.
निशा: शुभम बहुत बहुत धन्यवाद.
Kriti
Nishaji , i am your old follower, but writting the Comments only today.. this recipe is superb.. i will definitely try at home. Just want to know, if we can use atta instead of maida for making pizza base. If yes, please let me know , how can we do it... Thank you very very much in advance
निशा: कीर्ती, पिज्जा को आटे से भी बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है, लेकिन उसका टैक्स्चर और स्वाद दोंनो ही अलग होंगे.
rekha
Kya hm paneer bhi dal sakty h
निशा: रेखा, जी हां अवश्य डाला जा सकता है.
rekha
Agar hmy morjerila cheese nhi mily to kya hm us ki jgha par amul ka normal cheese usg kar sakty h
निशा: पिज्जा के लिये नार्मल चीज नहीं मोजेरीला चीज की ही आवश्यकता होती है.
hersita soni
i realy like your pizza recipi ....
varsha gangwal
what is this yeast & consted

निशा: वर्षा, यीस्ट एक तरह की फंजाई होती है, जिसके कारण आटा फरमेन्ट और स्वाद में अच्छा हो जाता है, ये पीले गोल सरसों के दाने और ज्यादा बारीक खसखस के दाने जैसी होती है, किराना स्टोर पर मिल जाती है.
mrs.sonak
nisha ji,pizza sauce na ho to kya istemal kar sakti hun?
निशा: सोनक जी, थोड़ा मीठा पसन्द करती हैं तो टमाटर सास यूज कर सकते हैं, या पिज्जा सास आप तुरन्त बना सकती हैं, बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है.
rishu
nisha budhi you are fantastic....................................
prerana
nisha ji jo harvest gold pizza bread milti hai usse bhi direct tawe mein ban jayega ya oven he chahiye..yahan wahi bread avilable hai par usske use karne k tarike mein confusion hai..plz bataye
निशा: प्रेरणा, जी हां बाजार से तैयार पिज्जा बेस लाकर भी पिज्जा तवे पर बनाया जा सकता है.
saranjeet kaur
Hi nisha ji kya hum sabhi dishes ko grill par bhi bana sakte hai...
निशा: सरनजीत जी, ग्रिल पर सारी डिशेज नहीं बनाई जा सकती हैं.
yashu
so tasty dish but its not easy
lata vishnoi
Hello nisha ji
nisha ji 5 pizza banane ke liye kitni maida leni hogi aur home made yeast kitna lagega plz tell me 7 aug ko mere bete ki birthday hai
so plz reply me thanks............
निशा: लता, 5 पिज्जा के लिये 5 कप मैदा की आवश्यकता होगी, और 3/4 कप यीस्ट ले लीजिये.
Anuradha Agarwal
Hello nisha mam,

i just want to know that pizza ka dough banate time kya hum thoda sa mozzarella cheese dough me bhi dal sakte h taki wo andar se bhi cheesy ho jaye bht crispy hota h aisa humne pizza hut se khaya tha to uska base aisa hi tha to kya mai bhi dough me thoda mozzarella cheese dal lu, pls tell

thanks.
निशा: अनुराधा, आटे में चीज डालने की आवश्यकता नहीं है, क्यों कि बेस गर्म तवे पर होता है, चीज जल कर और चीचड़ हो जायेगा, घर में बना पिज्जा बहुत नरम अच्छा बनता है, आप बना कर देखिये और बताइये कि कैसा पिज्जा बना.
renu gupta
thanks nisha ji
kanchan saxena
nisa ji aap ki recipes bahut achi hoti hai,mai nai kai recipes try ki ...kha ker sabhi nai kaha wao...yame...thankus 2 u.mujha paneer pettis nahi mel rahi hai,piease bataiyaga

निशा: कंचन जी मैं पनीर पेटीज बनाने की कोशिश करती हूँ.