पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nikita chavhan
first of all thsnks for this receipe.....from my kids and me.my question is can we use readymade pizza base for tawa pizza?
pankaj
Sar mai v i p pizza mai kaam krne ja rha hun mujhe pizza bnane ke liye help kro plz sar
seerat
nisha mam maine pizza bnane ke liye redimate base use kia lakin base pura jal gya or chesse melt b nai hua plz mam koi solution btao
निशा: सीरत जी, पिज्जा को बिलकुल धीमी गैस पर, ढक कर बनायें और मोजेरीला चीज का यूज करें, चीज अवश्य मेल्ट होगा और पिज्जा अच्छा बनेगा.
Bhagyashree
pizza ka saus separate Malta his kya
निशा: भाग्यश्री जी, पिज्जा सास किराना स्टोर से लिया जा सकता है, और इसे घर में भी बनाया जा सकता है, पिज्जा सास घर में बनाने की विधि वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा सास लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
seerat
Hi Nisha mam kya hum pizza topping mein mayonnaise ka use kr skte hai or readimate pizza base ka use kr skte hai
निशा: सीरत जी, पिज्जा पर मोजेरीला चीज का यूज कीजिये, साथ में खाने के लिये मेयोनीज ली जा सकती है.
guri
hi mam kya hum pizza mein suji or meouny ka use kr sakte hai
Sanjiv kapoor
yeast kaha milta he
निशा: संजीव जी, यीस्ट तो आपके पास वाली किराना स्टोार पर मिल जायेगा, आप बारीक वाला यीस्ट लीजिये, वह ज्यादा अच्छा होता है.
kiran
mam kya olive oil ki jgaha koi aur oil bhi use kar sakte hai
निशा:किरन जी हां कोई भी कुकिंग ओयल लिया जा सकता है.
Minha khan
maine aapki recipe ke anusar amul ki mozzarella cheese se pizza banaya lakin chees rubber ki tarah ho gayi aisa kyo
निशा: मीन्हा जी, मोजेरीला चीज ठंडा होने के बाद इसी तरह का हो जाता है, पिज्जा को गरम-गरम खाइये, बहुत अच्छा लगता है.

hari prashad
thank you nisha antty etna achhi tarikase khana banana sikate ho...............mera questions ye hai ki kya hum roti walay tawa me pizza bana sakte hai? pliz riply me pliz.........pliz...............pliz..............pliz......
Rekha
Hii Nisha mam
thisi is Rekha
pehli baar me he bahut he acha pizza banaya maine apki recipe dekh kar.i used non stick pan for making pizza..
Really Many Many thanks 2 you for your Superb Recipes which r very helpful to us in making food for our family.
i made so many thing by using your recipes.
pawan ram gupta
namaste nisaji..
nisaji kya ghar me banaya yeast sabse badhriya rahega ?
2..is mosam me to baby corn nahi milega to kya kar sakte he ?

निशा: पवन जी, एसा बिलकुल नहीं है कि घर में बनाया हुआ यीस्ट सबसे अच्छा होगा तापमान अनुकूल न हो तो ये अच्छा नहीं बनता बाजार से ड्राई यीस्ट लिया जा सकता है, बारीक वाला ड्राई यीस्ट लीजिये, वह ज्यादा अच्छा होता है.
Rama bansal
Hiii... Mam this is Rama bansal. Mam pizza without yeast k nhi bn skta... Or pizze me yeast ka kya rol h... Pls pls pls rply..
snehal
Mam kya hum pizza ke base me yeast ke alava kuch aur use kat sakye hai? Please reply
Mayur
We donot have pizza pan so can we use glass tray which is situated on turntable ring assembly in microwave or can we use steel plate or nonstick tawa as a pizza pan
sujata
mam
cheese melt hne me kafi waqt lgta h n mean while pizza base kafi jayada brown ho jata h to kya kru?
n jisse jaldi pizza base brown v na ho or cheese v jaldi melt ho jae,,,?
Diler Vaghela
Can We Do It In Baati Cokker???
निशा: दिलेर जी हां इसे बाटी कुकर में भी बनाया जा सकता है.
abhijeet chouhan
Thanks.
पिज़्ज़ा बहूत अच्छा बना और मार्किट प्राइस से सस्ता.
Nisa ji. double masala maggi. कैसे बनती है।
butter maggi कैसे बनती है।
Rukku Seth
Thankyou Nisa Jee apka pizza method bhut achha tha
निशा: रुक्कू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shivani
Hellow mam !!! Plz tell me k kya ham maide ki jagah per ham wheat floor use kar sakte hai ???? Rply me soon ....plz
निशा: शिवानी जी, हां व्हीट फ्लोर यूज किया जा सकता है.
PEHU CHOURASIOYA
i am very thankful to you mam..in first tym i made pizza nd its really very tstful...thank u mam.....pehu...
nikita
Mam hum redimate pizza base use nahi karsakate tave pe pizza banane m
e liye
निशा: निकिता, रेडीमेड पिज्जा यूज किया जा सकता है. तवा पर पिज्जा बेस को एक तरफ हल्का ब्राउन होने तक सेक लिजिये, पिज्जा बेस को उतार कर प्लेट में रखिये और सिका हुआ भार ऊपर की ओर कीजिये, इस पर पिज्जा टोपिंग लगाकर तैयार कीजिये और टोपिंग को ऊपर की ओर रखते हुये पिज्जा को तवा पर सिकने के लिये रखिये, ढक दीजिये और चीज के मैल्ट होने तक पिज्जा को सिकने दीजिये, पिज्जा तैयार हो जायेगा.
MARRY
MAM DRY YEAST KO AATE MAI ACTIVE KRNE KAI BAAD 1TSP DALNA HAI KYA? OR MIX ITALIAN HURBS KYA HAI ? KON SA MASALA HAI?
निशा: मैरी जी, 1 छोटी चम्मच यीस्ट को 2-3 गुनगुने पानी में चीनी के साथ भिगो कर 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. पानी में हल्के से बुलबुले दिखने लगते हैं उस पानी को आटे में डालिये और आटा गूथिये, मिक्स हर्व बाजार में किराना शौप पर मिल जाती हैं, इन्हैं आप छोड़ भी सकती है.
Vandu..
Very Nice Mam...........
Yammyyyyyyyyyyyyyyyy........
Ram sagar
very very tasty
TUSHAR CHAUDHARY
yummeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeeee.....................................................eeeeeeeeeeeeeee...........................
ajay khose
nisha ji baby corn mojrela cheez Italian mix herbs pizza sauce Katha milega
ayush
Very nieeecceeee .!!!!!

Thank's
raj magar
yumm.but market se laya gaya pizza base pr pizza stufing dal ke pizza pan pr bn sakta hai
निशा: राजा जी हां इस तरह भी पिज्जा बनाया जा सकता है.
Nutan
Nisha j Thank you very much for this recipe I will definitely try this.
निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.