पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा
Read: Tawa Pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
- शिमला मिर्च - 1
- बेबी कार्न - 3
- पिज्जा सास - आधा कप
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza on Tawa
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
- पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast) ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें
How to make pizza on tawa video in Hindi
कमेंट (458)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माला जी, इसमें तुलसी, अजवायन पत्ती और औरगेनो मिक्स होते हैं, किराना स्टोर पर मिल जाते हैं और न मिलें तब आप औरगेनो और चिल्ली फ्लेक्स डाल सकते हैं इनसे भी अच्छा स्वाद आता है.
निशा: मोहित जी, आप इसके बिना भी बना सकते हैं.
निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बेबी कॉर्न मक्का का भुट्टा है जो बहुत छोटे छोटे होते हैं जिस कारण इन्हें बेबी कॉर्न कहा जाता है.
निशा: गुरुविन्दर जी, डोह को और 1 घंटा रख सकते हैं.
निशा: सतीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लवली जी, हां आटे गर्मी के मौसम में 3 घंटे और सर्दी के मौसम में 5-6 घंटे रखना होता है.
निशा: हरप्रीत जी, पिज्जा अपने घर के सादा तवा पर बना सकते हैं.
निशा: वीना जी, आप उपरोक्त विधि से पिज्जा बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आटा यदि अच्छी तरह गूथा गया हो तो पिज्जा अच्छी तरह स्पंजी भी होगा और पकेगा भी, साथ ही पिज्जा को एकदम धीमी आंच पर ही पकांए. तरीका रैसिपी में दिया हुआ है,आप इसका वीडियो भी देखिये और प्लीज कोशिश कीजिए, आप अच्छा पिज्जा बना लेंगी.
निशा: शिवांगी जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो ब्रेड बनाने के लिये आटे को फरमेन्ट करने के काम आता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, घर पर गर्मी के मौसम में इसे बनाया जा सकता है, घर पर यीस्ट कैसे बनायें, बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर घर में यीस्ट बनाइये लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.
निशा: नेहा जी, तवे पर थोड़ा ओयल लगा लीजिये.
निशा: कामिनी जी, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करना होता है.
निशा: आकाश जी, इसमें ओरगेनो, बेसिल और थाइम या मिन्ट लीव्स होती हैं. ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती हैं,और इनकी जगह सिर्फ ओरगेनो भी यूज कर सकते हैं.
निशा: कामिनी जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज अच्छा रहता है.
निशा: अफरीन जी ये किराना शोप पर मिल जाती हैं, और इसकी जगह आप ओरगेनो ले सकतती हैं.
निशा: अंजली जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज ही चाहिये होता है.
निशा: पिज्जा के लिये मोजेरीला चीजा आवश्यक है.
निशा: लक्ष्मी जी, कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz reply me
निशा: आप नार्मल सॉस भी उपयोग में ला सकते हैं, लेकिन ये ज्यादा मीठा होने के कारण पिज्जा का स्वाद भी मीठा हो जायेगा.
निशा: जागृति जी, यीस्ट एक प्रकार का खमीर होता है और ओलिव ओइल तेल है, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं और ओलिव ओयल की जगह घर में यूज होने वाला कुकिंग ओयल यूज कर सकते हें.
mam कंडेसड milk ka substitude jo hum uski jgh use le ske
निशा: चंचल जी, आप इसे कौन सी रैसिपी में यूज करना चाहती हैं.
.bt i love cooking..n ur recipes really help me...
निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.