पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा
Read: Tawa Pizza Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये
- मैदा - 2 कप
- ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- इन्सटैंट ड्राई एक्टिव यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -
- शिमला मिर्च - 1
- बेबी कार्न - 3
- पिज्जा सास - आधा कप
- मोजेरीला चीज - आधा कप
- इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Pizza on Tawa
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है. आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.
पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.
पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.
गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.
पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.
सुझाव :
- पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
- यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast) ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें
How to make pizza on tawa video in Hindi
कमेंट (458)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Pls. And.
निशा: पारुल जी, पिज्जा सास में चीनी कम होती है, अगर आप पिज्जा अधिक मिठास पसन्द करें तो टमाटो सास यूज किया जा सकता है.
निशा: मोना जी, धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद, तेजू जी.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, टमाटो सास अधिक मीठा होता है अगर आप मीठा स्वाद पसन्द करती हैं तब आप ये सास यूज कर सकती हैं.
निशा: सीमा जी, बेकिंग सोडा डालकर पिज्जा बनाया जा सकता है, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है उसे आप देख सकते हैं.
निशा: अशोक जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर किजिए.
jo ghar me bnaya jata h paneer
निशा: रोज़ी जी, मोजरैला चीज़ पनीर से बिल्कुल अलग होता है.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, ये प्रोसेस्ड चीज और गरम होकर पिघलता है, पिज्जा बनाने के लिये यही चीज यूज किया जाता है. किराना शौप पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रकाश जी, छोटे छोटे भुटटे को बेबी कॉर्न कहा जाता है.
निशा: बलवंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bt mam cheese rubbery kse hua, kya vzha ho skti h. dekne m to melt ho gya tha..plzz rpll
निशा: नीशू जी, रेसिपी में सब्जियों को हल्का सा पकाया है, आप भी सब्जियां पका कर यूज कीजिये.
निशा: नीशू जी, रेडिमेड पिज्जा थोडा़ सख्त ही बनता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज की ही आवश्यकता होती है, या प्रोसेस चीज लिया जा सकता है.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.