पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

priyanka
Mam
Koi simpl resipi nhi h jisme ye sb yist or chiz ka kam hi nhi ho m villege m hu or yha ye sb nhi mil pata h plzzzzz help me plzzzzzzzzzz

निशा: प्रियंका जी, आप बिना यीस्ट और चीज के पिज्जा आसानी से बना सकती हैं. ये रेसिपी भी आप हमारे चैनल और वेबसाइट पर देख सकती हैं.
Rekha
Instant yeast Kya h

निशा: रेखा जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, इसे आटे में उसे फरमेन्ट करने के लिये डाला जाता है.
vishwajeet tiwari
मोजेरिला चीज क्या होता है
और अगर मार्किट में न मिले तो क्या हम इसको घर पर कौसे बना सकते है
Tannu
Tawa pizza bnane ki resipy

निशा: तन्नु जी, रेसिपी को फोलो कीजिए और आप इसका विडियो भी देख सकते हैं दिये हुए तरीके से बनाने की कोशिश करें आप बहुत अच्छे से पिज्जा बना कर तैयार कर सकेंगे.
Neha
Mere city me cheese available nahi hai.
Nisha ji,aap please bataye ki main cheese ke badle kya use kar sakti ho.

निशा: नेहा जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज आवश्यक है.

karan singh
nisha ji instant yeast kya hota hai hindi mei bataie

निशा: करण जी, इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट हल्के ब्राउन रंग के खसखस जैसे एकदम बारीक दाने होते हैं. इनका इस्तेमाल खमीर उठाने के लिए होता है.
arun
pizza recipes is very easy

निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Adnan
yeh italian harbs kya h

निशा: अदनान जी, इन्हें अॉरिगेनो भी कहते हैं. ये मिक्सड हर्ब्स होते हैं, जिनका इस्तेमाल पिज़्ज़ा, पास्ता इत्यादि इटेलियन मूल की डिश में सीज़निंग के लिए होता है.
shadab ahmad
very nice recipe nisha

निशा: शादाब जी, धन्यवाद.
sana khan
Thankyou for giving a very easy steps to make pizza...thankyou very much now i can make it very easy

निशा: सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
vijay
Mai stall lagata hu . Aur mujhe apni stall par chalane k liye koi asan si recipe janani hai.
निशा: विजय जी, स्ट्रीट फूड में समोसे, कचौड़ी, दोसा, इडली, चाऊमीन, मोमोज, दही भल्ले, पानी की टिक्की, छोले भटूरे आदि लगाये जाते हैं,आप इनमें से जो भि पसन्द हो बना बना सकते हैं.
sarvjeet patel
thanks for present in hindi

निशा: सर्वजीत जी, धन्यवाद.
Viral Pandya
Thanks for help, I really like your all recipes, Very helpful your tips

निशा: विरल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cheeku
what temperature to set for pizza on induction?
karan
Without using cheese bake pizza or not

निशा: करण जी, पिज्जा के लिये चीज आवश्यक है.
neelima soni
hello mem , mene rasgulle ki reciepe dekhi hti aur unhe banaya bhi lekin wo soft nhi bane the or pede jese kuch ajeen lg rhe the mene apki process follow ki thi , phir bhi theek nhi bana. kaha glti hui he please bataiye

निशा: नीलिमा जी, मिश्रण को अच्छे से मैश करके चिकना न किया जाए, तो रसगुल्ले नरम नही बन पाते.
Nidhi sharma
I'll tried this recipient its yummy thank you nisha g

निशा: निधि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
aman kapoor
mam, ye intent drivd active yeast kya hai aur ye kaha milega

निशा: अमन जी, इन्स्टेन्ट ड्राई यीस्ट हल्के ब्राउन रंग के खसखस जैसे एकदम बारीक दाने होते हैं. इसे खमीर उठाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह यीस्ट किसी भी किराना स्टोर या सुपरमार्केट में पेक्ड मिल जाती है.
priyanshu kewat
All dish kase banata hai
priya bhati
wow its really great

निशा: प्रिया जी, धन्यवाद.
akhil
What is dry instant yeast??

निशा: अखिल जी, इसे खमीर उठाने के लिए प्रयोग किया जाता है. इसे एक्टिव करने की आवश्यकता नही होती. इसे सीधे किसी भी सामग्री में मिलाया जा सकता है, ये एकदम बारीक हल्के क्रीम कलर दाने में होता है.
yogesh saHU
VERY TESSTYC

निशा: योगेश जी, धन्यवाद.
harsh
This is very good and tasty pizzzzzzzzzaa

निशा: हर्ष जी, धन्यवाद.
Priyanka
Mam...
Stuffing banane k liye or kya kya add kar skte hain or thoda test k liye or stuffing ko bhunte waqt or kya dalne se stuffing testy or yumm hoga... Plz rply

निशा: टॉपिंग के लिए, आप अपनी पसंद और उपलब्धता अनुसार चीजे जैसे कि पनीर, स्वीट कॉर्न, टमाटर या अगर आप प्याज पसंद करती हो, तो वो भी डाल सकती हैं.
Rammohan
Aap ki recipes bahut acchi hai

निशा: राममोहन जी, धन्यवाद.
chetna pathak
nice recipe..

निशा: चेतना जी, धन्यवाद.
Amit Kumar
I don't have cheese..is there any other option

निशा: अमित जी, चीज़ आवश्यक है.
Sonali
Mam ye baby corn kya he

निशा: सोनाली जी, भुट्टा जब छोटी स्टेज पर होता है, तभी इसे तोड़ लिया जाता है- उसे बेबी कॉर्ब कहते हैं. आपको यह सब्जी वालों के पास जो नीबू, अदरक आदि बेचते हैं, उनके पास मिल जाएगा.
Ruchi singh
Nisha sister agr yeast naa ho and soda bhi naa ho to kya hum eno ka istmal kr skte h
please rlpy me fast I waiting

निशा: रूचि जी, यीस्ट से ही पिज्जा बेस का आटा अच्छे से फरमेन्ट होता है. आप इसे ईनो के साथ ट्राई कर सकते हैं, बेकिंग सोडा की जगह ईनो का यूज किया जा सकता है.
Pallavi Tiwari
mujhe bhot acha laga is tarh se pizzaa bnana or mere ghar pr bhi sabhi ko pasand aaya pizza.. nice recipe.. thanq so much

निशा: पल्लवी जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.