पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shamini
Hello nisha mam..
Kya hum cheese ki jagah makkhan use kar skte hain????

निशा: शालिनी जी, चीज और मक्खन दोनों अलग अलग हैं आप दोनों यूज कर सकती हैं.
paras
Hi nisha mam thanx for give the recipe or nisha main tve pe pizza kaise ready kre eski video muje apki webside pe kha milegi pls reply mam becaouse am waiting

निशा: पारस जी, इसकी विडियो रैसिपी के नीचे ही दी हुई है.
amaan khatri
verry nice & testy

निशा: अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meera verma
pizza recipe

Mamta bhandari
Nice information shared..

निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chaitali
please tell me ma'am that how to make pizza with readymade pizza base on tawa ?
Shaikh Bushra
i tried this recipe it was very easy and along with very yummy............
i love pizza

निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yogeshwar
THANK YOU MAM ! FOR THIS......

निशा: योगेश्वर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
nice hai recipie maine try kiya ise it's wonderful.......

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pinki Choudhary
agar pizza souce nhi ho to kya hum tomato catchup use kar skte hai jo market me available bhi hai?

निशा: पिंकी जी, आप कैचअप का उपयोग कर सकती हैं.
mevadashitaL
I LOVE PIZZA

निशा: मेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kamni
Please type your comment
Mam, i can use only baking soda for fermentation...

निशा:कामिनी जी, आप Yeast की जगह बेकिंग सोडा और दही को मिलाकर आटा गूंथ लीजिये.
pranali
Hii nisha mam ,wow its really great,first time I made pizza and it was so teasty,thanks mam

निशा: प्रणाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manisha tiwar
Hi Nisha Ji. Today I have tried this pizza recipe in Philips airfryer at 200 C for 7 minutes. It turned out very well. Thanks to share this awesome recipe.

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
simran
Agar olive oil and yeast ieast etc na ho to kya le plzzzzzzzzz mam answer me fast I'm waiting plzzzzzZ Misha mam

निशा: सिमरन जी, आप कोई भी कुकिंग आयल यूज कर सकती हैं और बिना यीस्ट के भी पिज्जा बना सकती हैं.
pankaj kumar
Please give me all information cooking in hindi

निशा: पंकज जी, मेरी सारी रैसिपी हिंदी में ही होती हैं.
sushma
Good I like this

निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Drishti
Mera aata to phoola hi nahi

निशा: दृष्टि जी, यीस्ट वीडियो में बताई गई मात्रा में डालिये, अभी ठंड का मौसम हैं, यीस्ट ठंड में देर से काम करता है, गुथे आटे को अच्छी तरह कपड़े से प्लेट से ढककर किसी बन्द अलमारी रखिये, साथ में एक गरम पानी से भरा बर्तन रख दीजिये, अलमारी का तापमान ज्यादा होने से यीस्ट पूरी तरीके से काम करेगा और आटा अच्छा फूल कर तैयार होगा, गुथे आटे को गरम पानी के बर्तन के साथ ओवन में भी रखा जा सकता है.
Abhishek
Thank you Nisha

निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jyoti
Hey mam... Aapki yrh pizza recipe toh achi thi... Bt maine bzaar mai jo ready made pizza base milta hai vi use kiya tha..... Lekin usko bnane k bad vo crispy ho gya niche se.... Soft rehne k liye kya kru

निशा: ज्योती जी, पिज़्ज़ा एकदम धीमी आग पर बनाईये.
param
Thank you Mam for telling pizza how is made yeah I can eatnow

निशा: परम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lidhan
Kaide bane ga
Sunita
निशा जी,
मैने ग्रीन आलिव विनेगर वाले पिज़्ज़ा के लिये थे क्या वह हमें धो कर यूज करने हैं ।
निशा: सुनीता जी, प्रजर्व किये हुये ओलिव बिना धोये ही यूज किये जाते हैं, और अगर आप सिरका का स्वाद पसन्द न करें तो उन्हैं धोकर भी यूज किया जा सकता है.
ajay
yeast kya hora h

निशा: अजय जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, इसे आटे में उसे फरमेन्ट करने के लिये डाला जाता है.
Anurag pratap maurya
I want to make it pizza.
Because ;my passion is cooking. .

निशा: अनुराग जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Santosh rawat
Nisha ji aap ki recipe naan jo ki tawa par sikhae thi bahot hi achi hae......meine bhi try kiya bahot hi acchay baney...thnx for the receipe nisha ji

निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dharmang Acharya
Despite so many efforts it is unable for me or my wife to make good pizza at home. I have IFB Convection Oven and I don't know that on which mode should I cook pizza base with what amount of temperature.I have wasted so much time as well as money but still we are not even find ourselves around the recipe? Both of us are confused And not getting any way of solving this problem. What to do now?
निशा: धर्मन्ग जी, ओवन किसी भी ओवन में पिज्जा बनाने के लिए, रेसिपी के दिये हुये तापमान पर ओर समय के हिसाब से रेसिपी बना सकते हैं, ओवन पर उसे सैट करने के लिये सिम्बल होते हैं, ऊपर और नीचे दोंनो तरफ की रोड ओन होनी चाहिये और फैन ओन करें, प्रीहीट करें और समय सैट करके मिडिल रैक पर पिज्जा ट्रे रखकर पिज्जा बनायें, लेकिन उस पर नजर रखें, प्रत्येक ओवन का समय में थोड़ा फरक होता है. आपके पाव माइक्रोवेव है तब माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर सैट करके रेसिपी में दिये हुये तापमान और समय के हिसाब से पिज्जा बनायें, थोड़ी से मेहनत के बाद आप इसे अवश्य बना पायेंगे.
savita vanshraj saroj
very nice recipe

निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rekha Garg
Hi Nisha Mam, Apne jaisa pizza bnaya maine bilkul waisa hi bnaya, aur bana bi but mozzarella cheeze ki layer melt hone ke bad bilkul rubber ho gyi ap muje kisi aur cheese ke bare mein bta skte h jo soft aur liquid bi ho..
kannu
IT IS LOOKING YUMMY

निशा: कनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.