पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza Recipe

📅 27 जुलाई 2012 👁 27.1 लाख बार देखी गई 💬 458 कमेंट ★ 3.8 (44227)

पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो या लाइट न हो तो पिज्जा तवे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Read: Tawa Pizza Recipe in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Tawa Pizza Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव ओइल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • इन्सटैंट ड्राई एक्टिव  यीस्ट (Instant Yeast) - 1 छोटी चम्मच, लेवल करके

पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये: -

  • शिमला मिर्च - 1
  • बेबी कार्न -  3
  • पिज्जा सास - आधा कप
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच

विधि - How to make Pizza on Tawa

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 5-7 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये.
आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है.

पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये.

पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये.

गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये.

पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये.

पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये.
बहुत ही अच्छा पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

सुझाव :

  • पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
  • यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें

How to make pizza on tawa video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (44227 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (458)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aman
Kay pizza Pressure cooker me bna skte h?
निशा: अमन जी पिज्जा तवा पर आसानी से बनाया जा सकता है, इस प्रेशर कुकर में नहीं बना सकते.
yasmin
Ye instant yeast.or dry yeast kia hota he pleas mujhe bataiye
निशा: यासमीन जी, ड्राई यीस्ट गोल हल्के पीले कलर के पीली सरसों जैसे दाने होते हैं और इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट हल्के ब्राउन कलर के खसखस जैसे एकदम बारीक दाने होते हैं, बेकिंग के लिये दोंनो ही यूज होते हैं.
sweety
Thank u so much mam ......I like your recipe....

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
shalu tanwer
Ye instant yeast kya chis h mam please asnwer me

निशा: इंस्टेंट यीस्ट का उपयोग बेकिंग के लिए किया जाता है.
pravesh
मोजेरिला चीज़ घर पर केसै बनाया जा सकता है?
ashish gupta
very nice my pizza is cooking

निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
alka
Mam pls ap mujhe apple vinegar ka use batayengi qki mene first time vinegar kharida tha Jo ki glti se apple vinegar aa gya...ab m use kisme use kr skti hu..... Mam plz rply me....plzzzzz
निशा: अल्का जी, आप इसे स्मूदी में, सलाद ड्रेसिंग के लिये और अचार में, डायजेशन के लिये और भी बहुत सारी जगह इसे काम में लाया जाता है.
alka
Hlo mam mujhe apni recipi be had pasand h kya ap mujhe btayenge ki chowmeen m white vinegar ki jgh apple vinegar use kiya ja skta h kya or kitna?plz eply me plzzzzz

निशा: अलका जी, वाईट वेनेगर से स्वाद अच्छा रहता है.
priya
hi mam,
maine pizza pan mai banaya tha but wo neeche se bahut crispy ho gaya.accha nahi lag raha tha.pizza ko soft kaise banau

निशा: प्रिया जी, पिज्जा बनाते हुए गैस की फ्लेम को धीमा रखें तभी पिज्जा अच्छे से बनता है और सोफ्ट भी रहता है.
sneha
nisha ji, can i use pizza base which is available in market instead of this homemade base.....please reply as soon as possible .....i have to made it...!!!!!

निशा: जी हां आप इनका उपयोग कर सकते हैं.
plyush

mera pizza bahout bakar bana ha nisa ji nhi chezze melt hu bakar recipe ha 

hetal

Nishaji namaste me apaki bahot badi den hu mene sari bahetarin dish apase hi shikhi he mane apani mom se jyda apase shikha khana banana ap se muje pichna he ki ham gar par cake  bana sakte he ??bina oven k or  agar ha to kese


निशा: हेतल जी, केक को कुकर में आसानी से बनाया जा सकता है. केक कुकर में रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
pooja

instant yeast kya h 


 


 

harleen and seema

neesha ji namashkar ye instant yeast kya hai aur yeh kaha milta hai.Reply me as plssssssssssss.


निशा: हरलीन जी, यीस्ट केक का सामान बेचने वालों के पास मिल जाता है, पास में किराना स्टोर पर भी मिल जाता है लेकिन उनके पास अच्छी ब्रान्ड का यीस्ट नहीं मिल पाता या तो उनको बोल कर मगवा सकते है, या फिर दुकान सर्च करके वहा जाकर ला सकते हैं.
Rajni

Nisha ji meine pizaa base banane k liye meda ko soda or dahi mila kar gutha.


Lekin jab meine pizaa banaya to wo ander se achi tarha se nahi sika.


Eska kya karan h please help me


                                         Thank u


निशा: रजनी जी, यदि पिज्जा बेस अच्छी तरह न फूलें, या ज्यादा तापमान पर सिकने से भी एसा हो सकता है.
anupriya saxena

mam ye italiyan hub kya h jo pizza me padta h


निशा: अनुप्रिया जी, ये हर्व इटेलियन हर्व नाम से ही किराना स्टोर पर मिलती है, और अगर उपलब्ध न हों तो नहीं डालें, ओरगेनो आसानी से किराना स्टोर पर मिल जाता है, वह आप ले लीजिये और यूज कीजिये.
maya khandelwal

thanks,nisha ji this recipe is very helpful


 

शहरेयार यहया

your recipe is really helping.keep doing like this


thank you.

Rishu Singh

I dont have Chees do i use butter or gheee</
निशा: रिशु जी, पिज्जा में चीज सबसे मुख्य इन्ग्रीडियेन्ट है, चीज के बिना पिज्जा नहीं बनता.

Aniketyadav

This recipe is very amazing


 


निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
subham

Can i use refined soya bean oil instead of olive oil and normal cheese instead of mozzarella..... Plz help

rimshafarooqui

If i have no cheese so what i can do


निशा: रिमशा जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला आवश्यक है.
kalyani

Hi.nisha mam mai apki recepe dekhti hu or likh bhi leti hu.apka ye pizza mai jaruar banungi .....thnks for ur website...by....


 


निशा: कल्यान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
parag

can i use active dried yeast instead of instant


 


 

Arjun singh
Mam my question is the pizza can be make on tawa. How mam I very confused
निशा: जी हां, पिज़्ज़ा को ढककर तवे पर बनाया जा सकता है.
Pavitrapal
MAKE A PIZA - DETAILS AND PROCEDURE WITH RAW MATERIAL IN HINDI
dvya
mam instant yeast kya hota h and cheese kha s milega
Sudha
Hum us adhe pizza base ka kya karein jo adha todne ke bad bacha tha?
Ekta arya
Kya hum Yeast na ho to card dal kar b khemer uta sakte h pls tell me
Ruby
Mem aapne kha ki nonstick pan na ho to oil lgana h or agar nonstick pan ho to oil ni lgana kya. ...