पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जयश्री जी, पिज्जा डोह के लिये आप मेरा पिज्जा का वीडियो देख लीजिये, और डोह बनाइये, आपको जो भी प्रोब्लम आये, पिज्जा रेसिपी पर सवाल लिखकर पूंछ सकती हैं, मुझे उम्मीद है आप अच्छा पिज्जा बना लेंगी.
निशा: दिलीप जी, मेरे खाने में गार्लिक का यूज नहीं होता है.
निशा: पियूष जी, पिज्जा तवा पर बन जाता, आग के लिये गैस या सिगड़ी लेकिन धीमी आग होनी चाहिये.
निशा: पूजा, इसमें आप क्या पूंछना चाह रही है, समझ नहीं आ रहा है, प्लीज अपना सवाल जिस रेसिपी के बारे में पूंछ रही हैं, उसी रेसिपी पर लिखिये और इसे डिटेल में लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई देने में आसानी होगी.
निशा: मधु, इस आटे का स्वाद उतना अच्छा नहीं होता, यदि आटा बहुत ही कम फरमेन्ट हुआ है तो आप इसकी चपाती या परांठे बना सकते हैं, अधिक फरमेन्ट होने पर इसका यूज न करें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: अनिल, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक करना है. पहले माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट कीजिये, इसके बाद तापमान सैट कीजिये, अब समय सैट करके पिज्जा बनाइये.
निशा: सुषमा जी, यीस्ट अधिक पुराना न हो, अगली बार आटे को अच्छी तरह मुलायम होने तक गूथिये, प्लीज इससे पहले 1 बार वीडियो अवश्य देख लीजिये. आटा फूलेगा.
निशा: कुसुम, तंदूर का तापमान बहुत अधिक होता है, यदि उसे कन्ट्रोल कर सकते हैण, तो पिज्जा तंदूर में बन सकता है.
निशा: अंकित जी हां अवश्य कर सकते हैं, 2 कप मैदा में 1/4 कप घर में बना यीस्ट डालकर आटा गूथिये, आटा अच्छा फूलेगा.
निशा: सुषमा जी, यीस्ट को पहले एक्टिव करके आटे में डालिये, सारी चीजें मिलाकर आटे को हल्के गरम पानी की सहायता से एकदम सोफ्ट होने तक गूथिये और ढककर गरम जगह पर रखिये, आटा अवश्य फूलेगा, आटा नहीं फूलने का कारण है कि यीस्ट ने सही तरह काम नहीं किया.
निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sir/mam
ye yeast kya hota hai
निशा: रमन जी, यीस्ट एक तरह फंजाई है, ये बारीक पीले सरसों के दाने या खसखस के दाने जैसा होता है, आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज किया जाता है, और किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
pizza base mrkt se layi thi to vo vo pka nhi kya krna chahiye
upr se pizza acha ho rha tha byt base to as it is tha plz help me..
निशा: भावना जी, पिज्जा को बेक करने के लिये ओवन की मिडिल रखकर उसे बनाइये, पिज्जा अवश्य नीचे से भी सिका हुआ बनेगा.
निशा: अविनाश जी, अजीनोमोटो यूज न करें बिना इसके ही बनायें, पिज्जा अच्छा बनेगा.
निशा: रचना जी, उसमें पिज्जा नहीं बनता है.
निशा: पूजा, आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है, तब आप अपने 200 डि. से. पर सैट करके पिज्जा को बिलकुल इसी प्रकार बना सकती हैं.
निशा: अविनाश जी, ओवन तो ओवन ये फर्क रहता है, आप थोड़ा और अधिक समय दे सकते हैं.
निशा: फरहा, केक को मिडिल रैक पर रखकर बेक कीजिये.
निशा: फरहा जी, ओवन में दोंनो ओर से तापमान मिल रहा है अगर आप हमेशा देखती हैं कि पिज्जा का चीज जल जाता है तो 8- 10 मिनिट पिज्जा को बेक कीजिये और पिज्जा नीचे से भी ब्राउन हो गया है, चीज मेल्ट हो गया है तब पिज्जा खाने के लिये तैयार है, यदि चीज मेल्ट हो गया है, नीचे से पिज्जा ब्राउन नहीं है, तब ऊपर का तापमान बन्द कर दीजिये और पिज्जा को नीचे से सिकने दीजिये, नीचे से हल्का ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: विजय, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है जो रैसिपी का स्वाद बड़ाने का काम करता है,इसे किराना स्टोर से लिया जा सकता है.
निशा: धीरेन्द्र जी, हमने मैदा को दोंनो नापों में बताया है, आप चाहें जैसे नाप सकते हैं और सभी चीजें टेबल स्पून, छोटी स्पून से नापी गई हैं, आप इसे बनायें, अच्छा बनेगा, प्लीज इसका वीडियो भी देख लीजिये, धन्यवाद.
thanks for the receipe
pizza banate wakt (in microwave) mozarella cheese bron to ho gaya par melt nahi hua
please tell
निशा: रुचि, मोजेरीला चीज पहले मेल्ट होता है, और अधिक देर तक रहने दीया जाय तो ब्राउन हो जाता है.
निशा: अर्पिता जी, ओरगेनो, क्रस्ड काली मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स या फिर इटेलियन मिक्स हर्ब्स के पैक रहते हैं, काली मिर्च, लाल मिर्च तो आपके घर में रहते ही हैं इटेलियन हर्ब्स और ओरगेनो बजार से लाकर रखा जा सकता है इसमें बनाने का कुछ भी न है, धन्यवाद.
Thank you for pizza recipe. Yesterday I have prepared and it came out just same as restaurant.
Today i have invited devotees at home so prepared first Pizza and offered it to Lord Krishna and then servered Pizza prasadam to all devotees and they liked it soo so much.
May Krishna Bless you,
Thank you.
Parul
Singapore
निशा: पारुल आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिद्धार्थ जी, अगर आप लगातार पिज्जा बना रहे हैं, तब बार बार ओवन को गरम नहीं करना है, वह पहले से ही गरम होता है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.