पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mera microwave lg ka hai or usme preheated aur temperature system nhi hai toh mai oven ko preheat kaise karun ?
निशा: निशात, माइक्रोवेव में तापमान के लिये बटन जरूर होते हैं प्लीज देख लीजिये और LG से इंजीनियर को बुला कर आप उनसे भी पूंछ सकते हैं.
निशा: एकता, पिज्जा कन्वेक्सन मोड पर बनता है, माइक्रोवेव का कन्वेक्सन मोड बिलकुल ओवन की तरह ही काम करता है.
निशा: रेनू, गैस पर पिज्जा बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं,सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
In my oven we can set only for 200 degree centigrade,so what's the timing for baking on 200 degree centigrade?
Waiting for your reply.
Thanks.
hain maine pizza sauce ghar pe hi banaya tha. Aur aap ka reply dekhe ne baad maine phir se sauce gada banaya tho mera pizza eakdum badiya aur crisp bhi ho gaya.
Once agean THANK YOU Nishaji
निशा: अनुजा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली, ओवन में तापमान सैट के लिये भी ओप्सन होता है, और नहीं हैं तो दिये हुये तापमान पर पिज्जा बनायें समय पहले 7-8 मिनिट के लिये सैट कीजिये बाद में चैक करते हुये समय बढ़ाते जाइये, आप अच्छा पिज्जा बना लेंगी.
निशा: रिजवान, बहुत बहुत धन्यवाद.
manepizza banaya tast bohothi badiya thi.mere family members ko bhi bohothi pasand aaya.magar mera pizza base bohothi soft tha aur bohothi sogi bhi ho gaya tha.mane dobara bake kiya magar topping jal rahi thi tho PLZ muze batayi ki kay galati ho gyi
THANK YOU
निशा: अनुजा, हमें एसा लग रहा है कि आपने जो पिज्जा सास लिया है क्या वह घर में बनाया है, क्यों कि अगर पिज्जा सास में पानी ज्यादा है, तो पिज्जा सोगी हो सकता है.
use nahi kar sakte kya .
निशा: सामरिन, आप कोई भी कुकिंग ओइल ले सकते हैं.
निशा: पियूष, प्लीज आप एक बार पूरे ध्यान से वीडियो देखिये, और सारे सामन नाप कर निकाल कर रख लीजिये, इसके बाद जो केक बनाने का तरीका है, बिलकुल उसी तरीके से कीजिये, आप फूला हुआ स्पंजी केक अवश्य बना लेंगे.
निशा: खान, पिज्जा बिना चीज के नहीं बनाते.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
actually i dnt think so...
but....
निशा: निधि, दही जमने में लाभकारी बैक्टीरिया डेवेलप होते हैं, उसी प्रकार फरमेन्टेन्सन में यीस्ट लाभकारी बैक्टीरिया डेवलप होता है, ये एन्वायरमेन्ट में हमेशा रहते हैं और अनुकूल परिस्थियों में डेवलप हो जाते हैं, प्लीज कन्फ्य़ूज मत होइये, ये वेजीटेरियन है, अजीनोमोटो भी वेज है.
निशा: निधि, अच्छा है, मेंने इसे कभी यूज नहीं किया मैं ट्राई करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज की ही आवश्यकता होती है.
निशा: नवीन, पिज्जा रैसिपी पर ही आप लिख रहे हैं, प्लीज रैसिपी को पढ़ लीजिये, धन्यवाद.
निशा: खान जी हां कर सकते हैं लेकिन ये सास थोड़ा ज्यादा मिठा होता है, पिज्जा हल्का मिठास लिये बनेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खान जी हां अवश्य किया जा सकता है, मेरे चैनल पर बिना यीस्ट के पिज्जा रेसिपी दी हुई है, प्लीज आप उसे देख लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्जुन, हमने पिज्जा का वीडियो बना दिया है, प्लीज उसे ध्यान से देखिये, और हताश न हों, कई बार एसा होता है कि बार बार बनाने के बाद भी चीज अच्छी नहीं बनती, लेकिन एक दिन आप उसे अच्छा बना लेते हैं, सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जाती है.