पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shweta
मेम मैंने पिज़्ज़ा बनाया लेकिन ताज़ा खमीर लेने के बाद भी बेस फुला नहीं वो सख्त ही रहा क्या आप बतायेंगी ऐसा को होता है मैंने पिज़्ज़ा ड्राई यीस्ट से भी ट्राय किआ लेकिन ना तो आटा फूलता है ना ही बसे प्लीज़ गाइड मी.
निशा: स्वेता, यीस्ट के साथ आटा लगाकर गरम जगह पर ढककर रखिये, प्लीज आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर एक दम चिकना होने तक लगाइये, प्लीज रैसिपी को ध्यान से पढ़िये, वीडियो देखिये, यीस्ट काम करेगा तो आटा अवश्य फूलेगा, आप अवश्य अच्छा पिज्जा बेस बना लेंगी.
shubhangi
Nishaji kya olive oil ke badle dusara oil use kar sakte hai kya?
निशा: शुभांगी, आप कोई भी कुकिंग ओइल यूज कर सकती हैं.
shubhangi
waw i like this recepi . I will try it .
JB
Yes. Let me know when you pizza is ready.
tanya
I LUV THIS RECIPI
AkhileshChoudhary
sir mera pizza point he to me chahta hu ki veg ,cheez pizza kese banaya jaye aapke tarike se jises sapaisi ho to hame gaid kare.
DEEPAK
hi mam
india m dry yeast kis kis brand name se milti h
DEEPAK
hi nisha ji mene khamir banane k liye sabhi ingredients sahi maatra m daale the par 48hrs m bhi khamir nahi bana
plz plz bataeye m kya karu
निशा: दीपक इस समय ठंड का मौसम होने से यीस्ट फोरमेसन नहीं पाती है, यीस्ट के फोरमेसन के लिये 30 - 45 डि.तापमान सही है.
Nisha verma
Kya hum pizza suace ki jagah tomato suace use kar samte hain.

निशा: निशा, टमाटो सास मीठा होता है, पिज्जा सास कम मीठा होता है, अगर आप थोड़ी मिठास पसन्द करते हैं तो टमाटो सास यूज कर सकते हैं.
nitima
Mam, thanks a ton for pizza recipe.. i would like to ask few q. for this recipe... first of all can we made pizza in cooker as i dnt hv oven...n 2nd q is mam what is rosemary.. n what is parsley leaves is it Tulsi ki leaves.n
where
निशा: पिज्जा को नान स्टिक तवे पर बना लीजिये, या नान स्टिक पैन पर बना लीजिये, पार्सले धनिये की तरह होता और धनिये की तरह यूज किया जाता है. रोसमेरी खुशबू दार हर्ब्स है, इसे सीजनिंग में यूज करते हैं.
RAKESH KUMAR






thanx mam
jimy
thanks for recipe
sonipundir
i like recipe your thanks fully
Ayush
very nice short and sweet recipe.Thanks a lot!
निशा: अयूष, बहुत बहुत धन्यवाद.
sana shaikh
nisha ji kya hume bta sakti hai ki est ingredient kya hai....jo pizza base mai use krte hai.
निशा: सना, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो आटे को फरमेन्ट होने में मदद करती है, ड्राई यीस्ट किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
chanchal
hai nishaji mujhe jalebi banana sikhna he aap mhjhe iski vidhi hindi me likh kar mil kardijiye
निशा: चंचल, जलेबी बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर जलेबी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
shrin
why mozzarella cheese is not melting ,in place of become cheese very hard.we have used 250 c/10 minute time in convection mode .after baking cheese become a layer.pls guide.
RAKESH KUMAR
nisha ji plz bataye ki pizza banane ke liye koi bhi convection mode wala microwave oven chalega ?
निशा: राकेश, जी हां किसी भी माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा बनाया जा सकता है.
RAKESH KUMAR
thanx nisha ji
Nidhi
then y r u in this site??.. its as simple as that..
its bad doll .. somebody is telling u the free recepies.. dont submit this type of comment.. this will helping a lot to those who r trying all these things..

thank u 'Nishaji' for all these effort.. it helping us a lot.
Rakesh Kumar
nisha ji jaisa ki aapne likha hai ki pizza banane ke liye 220 centigrade par pre heat karna hai to kya convection mode wale microwave main preheat option ha hona jaruri hai ?
निशा: राकेश, प्री हीट बटन का होना आवश्यक नहीं है.
Rakesh kumar
nisha ji kya microwave main pizzz banane ke liye convection main pre heat option ka hona jaruri hai
निशा: राकेश, ओवन को प्रीहीट करना आवश्यक है, अगर प्रीहीट बटन न हो तो ओवन को उस तापमान पर सैट कर के 4-5 मिनिट गरम कर लीजिये, ओवन गरम प्री हीट हो जायेगा.
neha
nice recipe
Mandeep kaur
nisha ji rasgula kaisa banta hai ??????????
निशा: मन्दीप, रसगुल्ला बनाने के 2 रैसिपी वेबसाइट पर दी हुई है, सर्च बटन पर रसगुल्ला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
chanchlesh kakde
i am satisfaid
vandana
Dear Nishji
main jab bhi ghar par Pizza Banati hun to mozarella cheese hi use karati hun par wo melt nahi hota sirf upar se thoda brown ho jata hai. kya karan ho sakata hai. pl. tell me.
Thanx.
निशा: वंदना, मोजेरीला चीज खराब हो तो एसा हो सकता है, या अधिक तापमान पर रखा जाय तब वह मेल्ट होने दे वजाय ब्राउन हो जाता है.
manju gola
pizza koun se muod par bnaya jata hai????????
निशा: मंजू, पिज्जा को ओवन में बनाइये या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, माइक्रोवेव का कनवेक्सन मोड बिलकुल ओवन की तरह ही काम करता है.
anmol
ek or baat thi mam ki jo mozerella cheese hai vo melt hokar cream ka work karega pizza pe???????????

निशा: अनमोल चीज मेल्ट होकर चीज की तरह वर्क करता है, क्रीम अलग होती है.
anmol
hello...... mam
hum market mei ji pizza base milta hai uska use to kar saktey hai per mere yha microwave oven nai hai or agar mei use tave per banau to kya pehle mei pizza base ko cranchi hone tak pehle bake kar lu or fir uske uper cheez or baki sub kuch saza do to kya aisa ho sakta hai jisse ki humarapizza base jale na??????????
निशा: अनमोल, पिज्जा बेस को ऊपर की तरफ से थोड़ा ब्राउन कर लीजिये और उसके ऊपर टोपिंग लगा लीजिये, नीचे की साइट से उसे सिकने के लिये रखिये और धीमी गैस पर ढककर सिकने दीजिये, पिज्जा नहीं जलेगा.
shailja
yeh pre heat kya hota hai