पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीतू, कन्वेक्सन पर दिया हुआ तापमान और समय सैट कीजिये, रैसिपी समय और तापमान दोनों चीजें दी गई होती हैं.
निशा: किर्ती, जब हम ग्रिल और कोम्बी पर जाते हैं, तब तापमान सामने दिखाई देने लगता है और बटन को दबाकर, दिये हुए तापमान को सैट कर दीजिये,और पिज्जा या केक जो भी आप बेक करना चाहें बेक कीजिये.
pls i'm watin your reply
निशा: मैं इनके बारे में जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी. टोमाटो सॉस में मीठा अधिक अधिक होता है. या तो आप पिज़्ज़ा सॉस लीजिये या पिज़्ज़ा सॉस तुरंत बना डालिये. इसमें अधिक समय नहीं लगता
निशा: प्रियाविवेक, पिज़्ज़ा को अलग से नहीं पकाना. बिना सिके हुये पिज़्ज़ा के ऊपर ही टॉपिंग्स लगाकर बेक करना है.
निशा: प्रीति, आप ऊपर हैडर में लिखकर अपनी मनचाही रेसीपी खोज सकतीं हैं
plz explen me the meaning of ड्राई यीस्ट ?
निशा: श्रुति, आपको भी मेरा धन्यवाद.
mere paas microwave nahin hai kya aap bina microwave ke pizza banana sikha sakte hain. please suggest.
thankyou,
umamah khan
निशा: उमामह, पिज्जा को तवे पर भी बनाया जा सकता है, हम इसके लिये वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
Superb recipe. But we don't know how can we use convection microwave as pre heated oven.Please suggest.
thanking you,
Komal Bansal
निशा: कोमल, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन बटन पर प्रेस कीजिये, तापमान सैट कीजिये, और ओन बटन को प्रेस कर दिजिये, प्रीहीट हो जाता है.
thanks
निशा: रमन, यदि यीस्ट अच्छा नहीं होता है, तब आटा फरमेन्ट नहीं होता, यीस्ट का काम होता है आटे को फरमेन्ट करना.
निशा: गरिमा, मैं पिज्जा बनाने का वीडियो जल्दी ही बनाऊंगी,धन्यवाद.
निशा: मनीषा, यीस्ट एक तरह की फन्जाई है, जो आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज की जाती है. ड्राई यीस्ट बाजार में मिल जाता है, घर में ताजा यीस्ट बनाने का तरीका वेवसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर यीस्ट लिखकर ये तरीका आप देख सकती हैं. यीस्ट बनने के लिये 30 – 40 डि. सेग्रे. तापमान अच्छा होता है, 30 डि. सेग्रे. से कम तापमान पर यीस्ट बहुत धीमी गती से, बड़ता है, 10 डि. सेग्रे से नीचे ग्रोथ नहीं होती, 40 डि.सेग्रे. से अधिक तापमान पर भी यीस्ट की ग्रोथ धीमी गति से ही हो पाती है.
निशा: सारा मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रीता, कई जगह अच्छा ड्राई यीस्ट नहीं मिलता, इसके लिये या तो आप ताजा यीस्ट घर में बनाकर कर सकते हैं, बनाने का तरीका वेवसाइट पर उपलब्ध है या जलेबी वालों से थोड़ा जलेबी का घोल लेकर उसमें यीस्ट होता है, उसे ताजे यीस्ट की तरह यूज किया जा सकता है.
क्या सामान्य माइक्रोवेव पर पिज़ा नहीं बनाया जा सकता? सामान्य माइक्रोवेव पर केक कैसा बनायेंगे?
निशा: निशान्त, पिज्जा को ओवन में बनाया जाता है, पिज्जा को तवे पर भी बनाया जा सकता है, लेकिन पिज्जा माइक्रोवेव में अच्छा नहीं बनता.
i like ur recipee.
निशा: सपना, जी हां मुझे ये लिखना हैं.
निशा: श्रस्टी, अवश्य डालिये, अच्छा लगेगा.