पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mona
nishaji one whole year has gone by !{still waiting } plzzzz ab to brown bread ki recipe bata deejiye .

निशा: मोना, मुझे इतना देर करने के लिये खेद है, लेकिन मैं अभी वीडियो बनाने के कारण ज्यादा व्यस्त हूँ, जैसे ही समय निकलता हैं मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
bharti
Thanx..:-))this'll surely help me
anujiimt
nisha ji tried 2 time but result is very bad .maida main khameer hi nahi utha .even 7-8 ghante rakhne ke baad bhi maida khaas phooli nahi and baking ke time bhi base bahut hard ho gaya .............. jabki maine yeast kafi dala tha

निशा:
खमीर उठने के लिये, तापमान 30 डि. से. ज्यादा और 55 डि. से. तक अच्छा होता है, इस समय ठंड का मौसम हैं जो खमीर उठने के लिये उपयुक्त नहीं हैं.
yashi
hi nisha di, aap brownie recipe ko present kijiye plz
.

निशा:
याशि, मैं कोशिश करूंगी.
shamta jain
agar tommatto khatte ho to kya karna chaiya kyonki isse taste mein thoda fark aa jata hai

please nisha ji help me
.

निशा:
शमता, आप बाजार से मीठे टमाटर ले लीजिये, धन्यवाद.
shilpi
kya yeast ki jageh par khana soda usa kar sakte hai , pizza ko ovan mein bana sakte hai,

निशा:
शिल्पी, पिज्जा का आटा यीस्ट डालकर ही लगाया जाता है, पिज्जा को ओवन में ही बनाते हैं.
tanya
nisha di mene convation mode pr isi temp.n time k according bnaya high rake pr vo pizza bht jada hi cripsy ho gya bhut mushkil hui cutting kerne me b.

निशा: तान्या, पिज्जा बेस फूल कर स्पंजी बनना चाहिये, ओवन को प्रीहीट करलें, स्टैन्ड पर रख कर बेक कीजिये, पिज्जा अच्छा बनना चाहिये.
Coupon Codes
Tried your pizza recipe yesterday - it was delicious. thanks a bunch :-)
I bookmarked your website for other recipes
sweta
its looking nice
farhin ghari
nisha ji plz tell me how to cook chiken cheez pizza
atul parwani
R/Madam,

main veg lollypop ki resipi chahta hoon taki meri mammi mujhe ghar par hi veg lollypop khila sake. please mere mail id par jaldi se bhajne ki kripa kare.

atul parwani
TONY PANCHAL
PIZZA KI VIDHI KYA H.
sabeeka
thanks... its so simple...i will try this....
Renu
Nisha ji aapne Pizza base to pahle bake ni kiya direct pizza topings k sath oven me rakh diya..agar hum pahle pizza base ko bake kar lete hain aur fir bad me topings k sath oven me bake karte hain to koi problem to ni hogi?

निशा:
रेनू, आप इस तरह भी पिज्जा बना सकते हैं.
dolly
kya pizza ko hm cooker m bna skye h.

निशा: पिज्जा तवे पर बन जाता है.
SALONI ROHILA
thank's for this recipe.
twinkle
what is ajinomoto?how can we make it at home??
निशा: ट्विकिल, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है, जो स्वाद को बढ़ाने का काम करता है, यह घर में नहीं बनाया जा सकता है.
diksha sharma
kya pizza ko gass par banaya ja sakta hai , please tell me zaldi.

निशा: दीक्षा, तवा पर पिज्जा बनाया जा सकता है.


aakash sidana
awesome yr bahut tasty or delicious bna mza aa gya yr thnx for recipie
asiyah
i wnt to whether i can use yeast in place of baking powder and baking soda?if yes,how much?kindly answer..

निशा: आशिया, पिज्जा बनाने के लिये तो यीस्ट का ही प्रयोग किया जाता है. क्या आप यीस्ट की जगह बेकिंग सोड़ा और बेकिंग पाउडर प्रयोग करना चाहतीं हैं?
somya bharti
namesta nishaji app ka her recipes mere mummy bhaut good banate hai aur app bhe bhaut
accha cook karate hai thank you
ruhi aga
aap humein mail hi nahi karte nisha ji
hume bhi seekhna hai
acchi acchi recipe microwave me banana aur bake kqarna, plzz pp bata akhte hai mozerella cheese kaie banaya jata hai

निशा: रूही, मोज्जरिला चीज घर पर बनाना मुश्किल है. बाजार में अमूल मोज्जरिला चीज मिल जाता है. आप इसे प्रयोग कर सकतीं हैं.
jyoti
thanks nisha ji thank u so much.
jyoti
hi nisha ji plz tell me difference between baking soda,baking powder, sodium bicarbonate,meetha soda and khane wala soda.i m very confused.plz

निशा: ज्योति, बेकिंग सोडा को खाना सोडा या मीठा सोडा या सोडियम बाइकार्बोनेट ये तो एक ही हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर अलग है इसमें बेकिंग सोडा, कुछ एसिड और स्टार्च मिले रहते हैं, डिटेल जानकारी के लिये सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर आर्टीकल पढ़ सकती हैं.
nilesh ubale
thanks it was help full to lean how to make the dough for base. can you help me for making of sauce for pizza? i was using readymade base and tomato ketchup for making pizza. pls help me to make a god sauce.

निशा:
नीलेश, मैं पिज्जा सास की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
akanksha
plz nisha can u tell me the recipe of pizza without oven.

निशा: आकांक्षा, हम लिखने की कोशिश करेंगे.
POONAM
HAI NISHA JI KYA HAAL HAIN NISHA J MERA MICROOVEN IFB KA HAIN ISMAIN PIZZA KIS THRAAAN SE BNANA HAIN
HEMA
Nishaji maine suna hai aajino moto sehat k liye achcha nahi hota kya ye sahi hai??

निशा: हेमा, कुछ थोड़े से ही लोग कहते हैं कि अजीनोमोटो हैल्थ के लिये अच्छा नहीं होता है, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि ये भी एक तरह का साल्ट है और रैसिपी के स्वाद को बड़ा देता है, और ऎसा नहीं मानते कि हैल्थ के लिये हार्म फुल है.
ronak
hi ,mere pas microwave nahi hai to kya ap muje nonstick pan me pizza banana sikha sakti hai .plze

निशा:
रौनक, आप नानस्टिक पेन में पिज्जा बना सकती हैं, पिज्जा बेस पर टापिंग तैयार करके, तवे को चिकना करें और पिज्जा बनाने के लिये उस पर रख दें, धीमी आग पर पिज्जा को सिकने दें, समय समय पर चैक करके चीज मेल्ट होने तक पिज्जा को बना लें.
darshali
oh nice recipe.......thnx