पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pallavi garg
mam tave per pizza kccha bana what i do??
निशा: तवे पर पिज्जा को बिलकुल हल्की आग पर सिकने दीजिये, पलटने के बाद, टापिंग लगाइये और इसके बाद पिज्जा को ढककर धीमी आग पर चीज को मेल्ट होने तक सिकने दीजिये.
asha
how to make pizza without oven
reena devi
yeast kya hota hai
निशा: रीना, यीस्ट एक तरह की फन्जाई है. ड्राई यीस्ट बाजार में मिल जाता है, घर में ताजा यीस्ट बनाने का तरीका वेवसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर यीस्ट लिखकर ये तरीका आप देख सकती हैं. यीस्ट बनने के लिये 30 – 40 डि. सेग्रे. तापमान अच्छा होता है, 30 डि. सेग्रे. से कम तापमान पर यीस्ट बहुत धीमी गती से बड़ता है, 10 डि. सेग्रे से नीचे ग्रोथ नहीं होती, 40 डि.सेग्रे. से अधिक तापमान पर भी यीस्ट की ग्रोथ धीमी गति से ही हो पाती है.

Aisha .K
very helpfull
asha
Nisha ji pizza kyun banaya jata hai?
pallavi garg
kya hum base ko pan me dono side se sake kar bad me topping kar k phir sa pan me bana sakta hai?
निशा: पल्लवी जी हां बनाया जा सकता है.
seema
maine to convection mode mein banaya tha phir heat na milne aur pizza na fulne ki kya wazah ho sakti hai. kya pizza ko convection mode mein tava pe rakhte hain ya phir stand pe.

निशा: सीमा, पिज्जा को जाली स्टेन्ड पर ही रखक्रर बेक किया जाता है.
aliya
it is not very tasty
LAXMI
hi nisha ji kya aap mujhe bina microwave use kie bina pizza banana bta sakti hai.
निशा: लक्ष्मी, पिज्जा को पैन में भी बना सकते हैं, मैं जल्दी ही पिज्जा को पैन में बनाने का वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
seema
hello mam,
maine pizza banaya lekin bake hone ke bad bhi base kuch kachha lag raha tha andar se. maine pizza base aur pizza dono ap ke hi method se banaye.

निशा: सीमा, अगर पिज्जा पूरी तरह न फूले, या फिर पिज्जा को चारों ओर से एक जैसी हीट न मिले, तो वह कच्चा रह सकता है.
priya bansal
nisha ji plz burger recipe bata dijeye.. meri email id hai [email protected]
FREAK
......LOL.....
karan Grover
Hey...being a celeb...I dnt feel....shy to tell u that your recepie is just awesome...and Jennifer too liked it...thnx..

Regards
Karan Singh Grover
jaanvi
nisha ji .. apne ye pizza oven me bnaya hai... hmare ghar me microwave + convection hai... kya hum isko microwave me nahi bna sakte? plz rply zarur krna.... and mera ye doubt bhi clear kr dena.......plz,,,,

निशा: जानवी, पिज्जा को कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है, हमने भी पिज्जा माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही बनाया है.
radha rani pandey
pizza ki recipe tava par bnane ko bataye mai apke sari recipies dekhti hoon aur rooz unhe dekh kar banati hoon aur hum sab ko bahut pasand hai plzzzzzzzz reply soon.

निशा: जी राधा, मैं तवा पर पिज्जा बनाने की रैसिपी भी बताउंगी.
Ayushi
Kya ready made pizza base nahi la sakte.

निशा: आयुषी, रैडीमेड पिज्जा बेस लिया जा सकता है.
nikita
hiii
plzzz tell me how i can make pizza dough without using yeast in any manner........
निशा: रिया, बिना यीस्ट डाले भी पिज्जा बनाया जा सकता है, बेकिंग पाउडर डालकर पिज्जा डोह लगायेंगे, और तुरन्त पिज्जा को बेक कर लेंगे.
pallavigarg
kya pizzako gas k oven m bna sakte hai?
how to make in gas oven?
निशा: पल्लवी, पिज्जा गैस ओवन में बनाया जा सकता है.
shilpi
can u please teach how to make pizza on tawa
please maam and reply soon
निशा: शिल्पी, जी हां मैं ये जल्दी बनाऊंगी.
sagar
pizza n cooker.. lol
Hitendra Sharma
Hi Nisha ji aap dwara batai gai recipes bahut aachi hoti hai aur itni saral ki koi bhi unhe aasani se bana leta hai aapka bahut bahut dhanyawad
chinu
can we made pizza without micro wave. plz reply.
निशा: चीनू पिज्जा ओवन में बनता है, पिज्जा तवा पर बनता है.
madhu thakur
Dear Nisha ji,
maine gher per isi recipe k sath tave pe pizza try kiya tha and it's really comes very nice,everyone liked it, thanks so much
निशा: मधु, धन्यवाद, मुझे बहुत खुशी हुई.
Rekha
nisha ji,
kya pizza borosil ki plate per microvave oven mein banaya ja sakta hai.
निशा: रेखा, पिज्जा सिर्फ कन्वेक्शन मोड वाले माइक्रोवेव में पकाया जा सकता है. कन्वेक्शन मोड में आप कैसा भी मेटल का बर्तन प्रयोग कर सकते हैं, स्टील, अल्युमिनियम का भी.
बोरोसिल के कांच के हीट प्रूफ बर्तन कन्वेक्शन मोड में प्रयोग तो कर सकते हैं लेकिन फिर भी बेकिंग में कांच के बर्तन प्रयोग न ही करें तो अच्छा है. ये कन्वेक्शन मोड के प्रयोग में उतने अच्छे नहीं है जितने माइक्रोवेव मोड में.
madhu thakur
mam i want to know that how can we make pizza dough without using dry yeast?
निशा: मधु, पारंपरिक स्वाद वाला पिज्जा तो यीस्ट से ही बनाया जाता है, चाहे आप फ्रेश यीस्ट का प्रयोग करें या ड्राय यीस्ट का या घर में बने खमीर का.
वैसे बेकिंग पाउडर का प्रयोग करके भी पिज्जा बनाते है लेकिन इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है.
madhu thakur
mam,is pizza ko banane k liye dry yeast ki jagah agar wet yeast use kerna ho to kya hum curd ka use karenge??or kitne ratio me use karenge plz bataiye?
निशा: मधु, यीस्ट के साथ दही यूज करने की आवश्यकता नहीं है.
Sumit
nisha g mere pass ovean ni hai bina oven pizza kase bana skt hai plz plz rply
निशा: सुमित, पिज्जा को पैन भी बनाया जा सकता है, मैं वो बनाने की कोशिश करूंगी.
Ananya Vats
Nisha Ji Oven or Convection Microvave Me bahater kon hai.

निशा:
अनन्या, बेकिंग के लिये ओवन अच्छा है, लेकिन माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लेने से ओवन और माइक्रोवेव में होने वाले दोंनो काम हो जाते है, बेकिंग भी अच्छी होती है.
ankita
mny tnks 2 u nisha ma'm
harshita
may be u gave more time to pizza in microwave................