पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

nivi vyas
result alag honge lekin accha ban sakta hai ya nahi
Aakanksha
toh mam qa ap bta sakte ho dt mozarella ghr p kse bnaya jae ?
kinjal kansal
mam namste g,aapne pizza base banana bataya tha, kya ise grill microwave mai bhi bana sakte hai,ya jaise cooker mai cake banate hai, kya vaise bake kar sakte hai, ans plz THANX.
निशा: किन्जल, आप इसे ग्रिल माइक्रोवेव पर बना कर देखिये, और बताइये कि पिज्जा बेस कैसा बना.
Aakanksha
mam , what can we do if mozarella cheese is not available ?
निशा: आकांक्षा, मोजेरीला चीज तो पिज्जा के लिये आवश्यक है.
nivi vyas
nishaji plz ye btae ki apke pass konsa microwave oven hai
nivi vyas
nishaji kya hum instant yeast ki jagah khane ka soda dal sakte hai kya '
निशा: निवि, खाने का सोडा डाला तो जा सकता है, जिस तरह हम भटूरे बनाने के लिये आटा तैयार करते हैं उसी तरह आटा लगा कर तैयार किया जा सकता है, लेकिन रिजल्ट थोड़े से अलग होते हैं.
anjali
thanx very much
aparna
hello nisha ji.........aaj kel bahut thandi hai to PIZZA DOUGH sahi kaise bana sakte hai.........plz tell
निशा: अपर्ना, पिज्जा डोह लगाकर किसी बन्द गरम जगह रखें, साथ में एक बर्तन गरम पानी करके रख दीजिये, जिसकी गरमी से उस जगह का तापमान थोड़ा अधिक हो जाता है और पिज्जा ढोह फूल कर तैयार हो जायेगा.
rimpy
nishaji thnks a lot & wish u & ur family a very prosperous & happy new year

निशा: रिम्पी, आपको भी नव वर्ष की शुभकामनायें.
Monika
Nisha Ji I have a IFB Convection Mircrowave but its convection temprature not goes more than 200. Can i bake my pizza on 200 degree. Pizaa ban toh jayega.. Maida kachi toh nahi rahegi.
निशा : मोनिका, जी अवश्य अच्छा पिज्जा बनेगा.
sangeeta
maine mozellara cheej daala tha and normal oven mai cook kiya ..pizza accha bana bt mozella cheez melt he nhi ho raha tha any reason ki kyu nhi hua
निशा: संगीता, यदि पिज्जा अच्छा बना तो चीज मेल्ट होना चाहिये, हो सकता है चीज खराब हो.
Pramila
Nisha ji,is recipe me aur kaun kaun kaun si toppings dal sakte he.Kripya bataye urgently.
By the way aapki recipes are very fantastic.

निशा: टापिंग, अपनी मन पसन्द सब्जी, कार्न. ओलिव, मशरूम, प्याज और पनीर जो चाहें वह डालिये.
hasmina laskar
hello!!!, nisha-g
aap ki recipes hum ne try ki hai...
aap ki recipes hume bahut achchi lagti hai.

निशा: हसमीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashu
mam,
aapki btai hui recipe ko follow krke ghr mai try krungi.
aaj mai aapki yeh recipe 1st time bna rhi hun. mai aur bhi bnana sikhna chahti hun. thanx a lot
kanika
thanku mam for the pizza recipe ...
Arundeep
Mam, When i make pizza at home my cheese has dry. please advice i have convention microwave.. plz advice time etc or insta cook ?? and one more thing pizza ko grill par rakh kar banana hota hai ya microwave me niche rakh kar ???
Thanks......
निशा: अरुनदीप, पिज्जा को कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, और चीज के मेल्ट होने तक बेक कीजिये.
sunita
madam, kya app muze bata sakte hai ki convection microwave me cake banane ke liye , microwave ke sath me glass bowl aya hai vo me use kar sakti hu? me pehle 180 deg. me preheat karu bad me miniuts dekar bake karu. pl. madam give me reply.
निशा: सुनीता, केक को कन्वेक्सन मोड पर, किसी भी मेटल के बर्तन में बनाया जा सकता है, या फिर अल्यूमीनियम के केक कन्टेनर आते हैं उसमें बना सकते है, कांच के बर्तन की आवश्यकता नहीं है.
manali jaiswal
this is really easy method i m happy ok bye going to make it............
rimpy
nishaji ap mujhe moong dal k pakode banane ki easy method bata denge plz il wait for ur reply thnk a lot
निशा: रिम्पी, मूंग दाल के मगोड़े की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
simran
hello,nisha kya aap plz mujhe bata sakte hai ki mojrilla chhez & pizza sauce kaha se milay ga ya fir recipe bata dijye .i'm just waiting reply plz
निशा: सिमरन, मोजेरीला चीज और पिज्जा सास दोनों किराना स्टोर पर मिल जाते है.
rimpy
hello nishaji i like ur all recipes
its very helpful for us. we wait for ur more exciting recipes. i'l make golgappas first time & its really very tasty . nw im going to be a very good cook through ur recipes thanks a lot nishaji again . ap bohot acche ho or apki recipes to or bhi acchi hai thank u thank u thank u so muuuuuuuuuuuuucccccccccccchhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhh.............................................................................
निशा: रिम्पी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rimpy
hiii nishaji ilike ur all recepies its help in all the way very easy ,
thnk u so much for ur easy recepies
sandhya agarwal
nishaji kya pizza bati wale oven me bhi banya ja sakta h mere pass micro wave nhi h

निशा: संध्या, जी बनाया जा सकता है, बाटी ओवन में समय को ध्यान में रखते हुये केक को बनाइये.
Yaman
Nisha ji.. maine apko pehle bahut baar pucha ki kis brand ka yeast use karo.. aapne kaha ki kisi ka bhi use kar sakte h... maine fir kwality brand aur bluebird brand ka use kiya wo bhi saare kharab nikle.. to please batayie kis brand ka use karo mam.. u r my cooking guru..
निशा: यमन, वैसे तो सभी यीस्ट काम करने चाहिये, लेकिन अधिक दिन रखने के बाद या अधिक तापमान में रखने के बाद यीस्ट काम नहीं करता. मैं जो यीस्ट यूज करती हूँ, वह Kothari's For Seasons Inastant yeast के नाम से है, बहुत अच्छे रिजल्ट हैं इस यीस्ट के, अगर आपके यहां मिल जाय तो ले लीजिये, धन्यवाद.
shalini
Hi nisha
mere pass lg ka microwave oven hai .ishme senti grade ka function nhi.to plz mujhe bataye me veg pizza kaise bake karu.

निशा: शालिनी, आप सभी माइक्रोवेव में तापमान दिया हुआ रहता है.
deep
deep ji, mera ifb ka convection mode wala microwave hai, isme pre heat ka system nahi hai, aur maine kbhi kuch bhi nahi banya to plz aap bata skti hi ke isme pizza kaise aur kitne time tak banaaaaaaaaya jata hai,[email protected] [email protected]@gmail.comvplz mozerella cheeseke bajai hum aur kaunsa cheese use ker sakte hi ye bhi batana thankyou, my email
Alka Singh
Kitchen king,,mai convection ka hi pooch rahi thi.mene oven me pizza ka video dhunda par mila nahi...
निशा: अल्का जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह ही काम करता है.
Nav
Hi Nisha... I want to know that how to crisp the pizza base in convention mode microwave.

निशा: नेव, आप तैयार पिज्जा बेस से पिज्जा बना रहे हैं तो कन्वेक्सन मोड पर ओवन को प्रीहीट करके, पिज्जा बेस को पह्ले थोड़ा सा क्रिस्प कर लीजिये और अब टोपिंग करके चीज के मेल्ट होने और हल्का ब्राउन होने तक पका लीजिये.
Alka Singh
is video me microwave ka use nhi kiya hai.plz microwave ka use karke banan btaye.
निशा: अल्का, पिज्जा माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही बन अच्छा बनता है. माइक्रोवेव के लिये मैं रैसिपी की लिखूंगी, धन्यवाद.
poonam
i like this pizza recipe