पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Yadwinder Singh
Nisha ji ताजा यीस्ट केसे तयार किया जाता है.
निशा: यादविन्दरजी, ताजा यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया गया है, सर्च बटन पर यीस्ट कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Manju Aggarwal
Hlo mam , we have samsung microwave, in microwave there are so many mode . on which mode we make pizza ....
निशा: मंजू, पिज्जा को कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है.
Suman
how can we make pizza without oven ?
daljeet bhatia
i want to learn pizzas for my new pizzas hut is open so please if their any master to treat him please i open a new shop in khandwa mp give sugestion
komal
ye gas par bhi ban jate hai..banane ki koshis kariye ban jayega.
vaishali Awari
pizza banane ka tarika accha laga company wale pizza topings me kya dalte he
निशा: वैशाली, वे भी पिज्जा में अलग अलग तरह की टोपिंग करते है, सामान्यत कार्न, बेबी कार्न, टमाटर, प्याज, ओलिव, शिमला मिर्च ये ही चीजें ली जाती है.
meenu
thank u mam for this wonderful recipe :-)
Priyanka
nisha ji, mere pass grill microwave h. jisme convection mode nhi h. kya aap aise pizza receipe bata sakti h jo grill mode pr ban sakti h. plzzzzzzz do reply
निशा: प्रियंका, मैं कोशिश करूंगी.
mona
nisha ji wonder full
MANOJ KUMAR
Hello Mam,
mein ye janna chahta hu ki pizza ke upar toppings karne ke baad bake karne ke liye hum ya to Microwave ya phir Fry Pan use karte hai. Par kya hum cooker me bhi pizza ko bake kar sakte hai jaise aapne pehle "cooker me cake bake" karna sikhya hai.....thanks

निशा: मनोज, कुकर में पिज्जा को केक की तरह से बनाया जा सकता है, लेकीन पिज्जा को पैन या तवे पर ही आसानी से बनाया जा सकता है, फिर इसे कुकर में बनाने की आवश्यकता क्यो हैं, कुकर में पिज्जा छोटा भी बनेगा.
baby
thnk's for the best pizza recipe .
निशा: बेबी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Pooja
Hi Niha Ji ,

I try to make Pizza In Oven but it,became so hard , I purchase pizza Base by Store and try to make pizza in home. I don't understand the region why it became hard.
निशा: पूजा, आपने ओवन को पहले से हीट नहीं किया होगा, या फिर पिज्जा को कम तापमान पर बनाया होगा, कम तापमान पर बनाया गया पिज्जा हार्ड हो सकता है.
vikas mehra
Nisha ji, Agar pizza without microwave ke banana ho to kaise bnayenge.
Uma Saluja
Hello Nisha Ji,
Pizza microwave mei kitne temperature pe bake karna chahiye

Thanks.
निशा: उमा, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर दिये गये तापमान पर ही बेक कीजिये, अच्छा पिज्जा बनता है.
shiv
No .we cant make pizza on gas bcz pizza should be cooked from both sides...
shweta wankhede
nisha aunty hamare paas oven nahi hai toh kya main pizza tawe par banasanti hoon?
jjklmlm
kyu nhi chuullhe par bhi bna sakte hai .par kaise bnega ye mujhe nhi malum
parvinder kaur
hello
mam, ap bato na ki market se mila pizz base se pizza kise banta h plz help me main bahut tary kiya mujh se nhi bana plz help me

निशा: परविन्दर, हमने चटनी मसाला पिज्जा बनाया है, उसे हमने बाजार से लाये गये पिज्जा बेस पर ही बनाया है, आप मेरे चैनल पर इसका वीडियो देख सकती हैं, मैं इसकी रैसिपी भी डाल दूंगी.
diksha
nisha ji baby corn kya hota hai ye kaise bnta hai
निशा:, दिक्षा, बेबी कार्न सब्जी है ये नीबू, अदरक या हरीमिर्च बेचने वालौ पर मिल जाता है.
Mariam
Dear Nisha ji I tried your recipe today but didnt get good blend of cheese over vegetables in my Pizza please suggest what could be the problem. I made it in Microwave oven
निशा: मरियम, मोजेरिला चीज किराना शोप पर मिल जाता है, और पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाइये, पिज्जा अच्छा बनेगा.
prerna
i have d same microwave.....plzzz do tell me how to make it in my microwave???
Arti Garg
I have LG charcol convection microvave,
if i can make baati in this microvave? if yes , how I can
निशा: आरती, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 230-240 डि सेग्रे, पर बाटी बेक कर लीजिये, ओवन में बाटी बनाने का तरीका मेरे चैनल पर दिया गया है.
ANKITA
hlo mam,
could you tell me the timing taken by pizza to bake in the oven bcoz my oven doesn't have the temperature option and what is the convection mode?
निशा: अंकित, आप पिज्जा को पहले 10 मिनिट तक बेक होने दीजिये और बाद में पिज्जा के किनारे ब्राउन होने और चीज मेल्ट होने तक चैक करते हुये समय दे दीजिये.
Nadeem mansuri
meraku pizaa bnana he ples help me
निशा: नदीम, पिज्जा रैसिपी पढ़िये और बनाइये, कोशिश कीजिये, आप पिज्जा बना लेंगे.
pooja
Hamare pas oven nahi hai to me pizza
nahi bana sakti
kiran
what ia instant yeast
shivi jain
thx nisha piza is my 1 of d fav. k bye i go to prepre it............
sushma
bachho ke healthy pizza bnane ki recipee bhje
manoj kumar
Hello Mam,
mein ye janna chahta hu ki pizza ke upar toppings karne ke baad bake karne ke liye hum ya to Microwave ya phir Fry Pan use karte hai. Par kya hum cooker me bhi pizza ko bake kar sakte hai jaise aapne pehle "cooker me cake bake" karna sikhya hai.....thanks
parvinder kaur
mam jo bazzar se pizza base milta ho kise banta h plz help me