पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anusia
It looks very tasty and yummy. Thanks for sharing the recipe.
mandeep
yeast kya hotta ha ???
nd olive oil na ho to ??
निशा: मनदीप जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकूल वातावरण में बहुत जल्दी से बढ़ते हैं. ड्राई यीस्ट छोटे छोटे गोल सरसों जैसे दाने होने होते हैं,किसी भी किराना स्टोर पर पैक्ड मिल जाती है. ओलिव ओइल की जगह कोई कुकिंग ओइल ले सकते हैं.
mandeep singh
menu koi punjabi ch pizza bnana dao
sonal
nisha ji, kya olive oil ki jagh ghee ya sarso ka tel use kar sakte hain???
निशा: सोनल जी हां आप जो भी घी या ओइल खाना पसन्द करती हैं वह पिज्जा में यूज किया जा सकता है.
shyam
I'm small living but yahan per mozorela cheese nahi milti to me kaise mozorila banao
seema kamat
mam mere pas oven nahi hai to mai piza base kise tayar karun pl muze bataiye
Vikram Nagvanshi
नीशा जी क्या मोजोरीला चीरे की जगह हम पनीर कृश किया हुआ नही स्तेमाल कर सकते?
निशा; विक्रम जी, पिज्जा के लिये मोजेरीला चीज ही लिया जाता है, मोजेरीला चीज और पनीर दोनों अलग है.
vibhuti
Hi mam,
Mam mene pizza try kiya usme kuch problm aayi,ek to wo side se thoda tight ho gaya tha second convection mode par side wala bake nahi hua mene 15min lagaya tha
निशा: विभूति जी, कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा चारों ओर से सिकता है, क्यो कि ओवन की प्लेट तो लगातार घूमती रहती है, 1-2 बार बनायेंगी, पिज्जा अच्छा बनने लगेगा.
Girija
Thanks madam I was waiting earnestly for your reply.
Renu gurjar
Hii Nisha ji mere pas samsung ka convection microwave hai to kon se mode par pizza bna sakti hu pls rply
निशा: रेनू, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा बिलकुल उसी तरह बनाया जा सकता है जिस तरह ओवन में बना सकते हैं.
Girija
Thanks Nisha mam. I tried this pizza on convection mode and the pizza turned out to be very tasty the only problem was that centre of the circle (not the centre layer) seemed uncooked. As we move from centre to the rim it was very crispy. How can this be improved?
निशा: गिरजा जी, पिज्जा को बेक करने के लिये ट्रे जाली स्टेन्ड पर रखें, और अभी की अपेक्षा थोड़ा सा अधिक 1- 2 मिनिट ज्यादा देर बेक कीजिये, क्यों कि सबसे पहले पिज्जा किनारे से ही बेक होता है.
kapil jain
Nisha mem thanku so much aapki recipe se ab hum pizza ghar pr b bna sakte h
निशा: कपिल जी, केक का बैटर गाढ़ा हो, या फिर केक ज्यादा पक जाय तो एसा हो सकता है.
anu
nisha mam mera 4 years old baby hai use piza bahut pasand hai.thanks for recipe.
piza saus,cheez normal saus or cheez se alag hota hai
निशा: अनु, पिज्जा सास नारमल सास से अलग है, इसमें मीठा बहुत कम होता है. मोजेरीला चीज भी अलग है, ये गरम होने मेल्ट होता है, और खाने में चीयू होता है.
Ashwani Gupta
Dear mam, does oven stop during preheat. as my convection getting stop after 1.30 minute of preheat.
निशा: अश्विनी जी, ओवन प्रीहीट होकर बन्द हो जाता है, तो कोई बात नहीं आप उसे तापमान पर सैट करके समय सैट कीजिये और रेसिपी जो भी आप बेक कर रही हैं उसे बेक कीजिये.
khushi
Nisha ji, mera microwave grill and convection wala hai aur usme low, defrost, medium , medium high, high, grill ye power options hai.. toh mai konse power pe bnau aur kitne time tak.. plss reply
निशा: खुशी जी, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छा बनाया जा सकता है.
Linita suryavanshi
Can we make these pizza without oven or microwave.....
निशा: लीनिता जी, पिज्जा को तवे पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, तवे पर पिज्जा रेसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर तवे पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ashu
pizza kitne minute macrowave me rakna h plz bta do
निशा: आशु जी, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिल्कुल इसी तरह बनाना है जिस तरह रेसिपी में दिया हुआ है.
kaim kataria
nisha ji, mera ifb ka convection mode wala microwave hai, isme pre heat ka system nahi hai, plz aap bata skti hi ke isme pizza kaise aur kitne time tak banaaaaaaaaya jata hai, my email id is [email protected]
निशा: कैम जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर, रेसिपी में दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये और ओवन को 4-5 मिनिट के लिये जाली स्टेन्ड रखकर खाली ही चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जायेगा, और अब बिलकुल रेसिपी में दिये तरीके और तापमान पर बना लीजिये.
Angel baruah
it seems u are really a very good cook .your dishes are so woo
sunita sharma
nisha ji main yeh puchna chahti hu kiagar mere pas yeast availible nahin hai to uski jagah mein kya use karoon????????????????????????????????????/
निशा: मैदा में दही और बेकिंग सोडा डालकर गूथा जा सकता है. बिना यीस्ट के पिज्जा रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नो यीस्ट पिज्जा लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
sweety samuel
Hello Nisha ji,
pizza k sath sath aap hume mozzarella cheese ghar pe hi banane ki vidhi bhi bataye kyuki bazar me sirf 200 gram mozzarella cheese rs. 80 ka milta hai. so pls hume ye bhi sikhaye. apke replay ka hume intzar hai. pls replay soon
thank you..
निशा: स्वीटी, आप सही कह रही हैं, ये महंगा है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
vanshika
your receipes are really very nice i want to make dishes like you ,really your each and every receipe taste very nice
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul sharma
thanx .. mene ghar par pizza banaya bot acha bana..
shubham
nisha g pizza bnane ke liye microwave ko kis mode PR set krna hota hai..
Aditya
sahi nahi bana kese banaye
mene sikh na hai
khaleelahmad
namastay main pizza banana chata hoon magar muj ko banana nahe ata hay ap muj ko bata do plz

निशा: खलीला जी, आप इसकी रेसिपी और वीडियो देख कर पिज्जा को आसानी से बना सकते हैं.
neeru
hello nisha ji, i have tried some of your recepies and everybody loved them. want to thank u for creating an interest in cooking in a person like me who was not very fond of cooking. now i know ki apko follow krna he aur acha acha khana bnana he. thanks dil se.
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amita
Hello mam maine aaj pizza banaya tha par wo phula nahi and hard ho gaya aur uske uper jo pizza sauce dala bho bhi jesa dala tha besa he raha maine 15 mimute time diya tha
pls mam tell me my mistake
निशा: अमीता जी, पिज्जा का आटा फूला है, तो पिज्जा अवश्य फूलना चाहिये, और बेक होने में अलग अलग ओवन में अलग अलग समय लगता है.
vinay sharma
Plz send tha baseb pizza raisipi
nisha
are jiske pass oven na ho..wp kya krega??
निशा: निशा, पिज्जा को तवे पर बहुत अच्छा बनाया जा सकता है, तवे पर पिज्जा बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.