पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धर्मेन्द्र जी, आप अपने स्वादानुसार कोई भी वेजिटेबल उपयोग कर सकते हैं.
I learn many things from your site and tried some. I like to prepare different dishes and items for my 8 yr old son. You help me a lot in preparing those item. Thank you very much
निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसमें अमूल चीज़ डाल सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
please provide some resepee in my gmil.account.
Dear Madam/Sir,
please arrange to provide some recipe in my gamil account.
निशा: अनमोल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीर जी, आप मेरी वेबसाइट से ढेर सारी रेसिपी देख सकते हैं.
Aaj maine market me milne wale pizza base se pizza bnaya lekin dono baar base niche se kacha rah gya.maine metal tray use krte hue 12 min tak 200temperature pr convection select kiya....plz tell me ki mai kaha galti kar rahi hu....waiting 4 ur reply.
निशा: अनु जी, आप पिज्जा को बेक करने के लिये पिज्जा ट्रे के नीचे जाली स्टेन्ड रखिये ताकि पिज्जा नीचे से भी समान रूप से सिक सके.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz give me a recipe of Tava Pizza I do not have micro. Thanks
निशा: अहमद जी, तवा पिज्जा रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, इसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभय जी, आप मेरी वेबसाईट पर पिज्जा बनाने की विधि देख सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, आप ओटीजी को पहले प्रिहीट कर लीजिए 10 मिनिट के लिए तब उसके बाद बेक मोड पर सैट करके पिज्जा बनाएं.
निशा: रवि जी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लीना जी, तापमान का ध्यान रखते हुए पिज्जा बनाएं. अधिक गर्म होने पर भी चीज़ अच्छे से नहीं मेल्ट हो पाती.
निशा: पिज्जा को आप माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनाएं.
Tamatar kese dale cut krke ya usko 2 sity mare
मेरे पास ifb convection oven हे उसमे मेने 200c. Convection modeपर 20 मिनट के लिऐ पिजा वनाया मेरा पिजा ऊपर से तो किरसपी हो जाता हे लेकिन अन्दर ओर निचे से कच्चा रह जाता हे कृपा करके मेर मुझे वताऐ के पिजा नीचे वीच से कैसे किरसपी बनेगा।
Hi Nisha
main wilson aapki har recepie maine try ki hai mujhe achha lagta hai jab main aapki help leta hu to
Thanks
निशा: विलसन जी बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya is pizza sauce ko lambe time ke liye store karke rakh sakte hai..?
निशा: सिद्धार्थ जी, पिज्जा सास में एसिटिक एसिड प्रजरवेटिव डाल दें तो ये लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
Pizza Agar non stick tawa ya baati tandoor main banaye to cheez brown kaise hogi
thanks for this recipe mam
Hum base bane ke liye yeast ke jagha kya use kar sakte hai
निशा: देवन्दर जी, पिज्जा बिना यीस्ट के भी बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर पिज्जा विदआउट यीस्ट रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा विदआउट यीस्ट लिखकर रेसिपी देख सकते हैं.
Message ...
Nisha Ji, your recipe for pizza is simply superb. Seldom do I communicate on net but it was impossible to not appreciate you! Believe me it's got all the potential to challenge pizzas from commercial outlets,and even beat them at their game.
Nisha: Janandeep ji, thank you very much for encouraging me.