पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mai apse ye puchna chahti hu k agar pizza ka ata doguna n fule to kya hm usme dubara fresh yeast dalkar ata gunth skte h
निशा: भगीरथी जी, यीस्ट दूसरी बार डालने की आवश्यकता नहीं होती, आटे को गरम जगह पर रखने से वह अच्छा फूलकर तैयार होता है, ठंड के मौसम में आटे को ढककर धूप में रखा जा सकता है, या किसी अलमारी में ढककर रख दीजिये, साथ में एक बर्तन में पानी को गरम करके रख दीजिये, जिससे अलमारी का तापमान गरम हो जाता है, और आटा जल्दी फरमेन्ट हो जाता है.
My question is regarding mozzarella cheese. I use purchased one.
But it does not melt like it should be. Everytime I make Pizza/cheese corns/cheese sandwich or any dish using mozzarella cheese, it hardens as a layer. & does not give a melted texture or cheesy taste.
It's texture becomes like a layer of plastic & tastes like rubber.
Can you please help me with this ??
Thanks in Advance.
निशा: प्रग्या जी, चीज गरम रहने तक ही पिघली फोर्म में रहता है, ठंडा होने पर वह सोलिट पपड़ी जैसा ही बन जाता है. अमूल का मोजेरीला चीज अच्छा होता है.
निशा: आरती जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट करके तापमान सैट कर दीजिए और 4-5 मिनिट के लिये सैट कर उसे चलने दीजिये, ओवन हीट होकर तैयार हो जाता है, अब ये बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, और जो कुछ आप इसमें बनाना चाहती है उसके अनुसार तापमान और समय सैट करके उसे बेक कीजिये, थोड़ी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
निशा: सूरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
so please mujhe bazar ke pizza jaise pizza banane ka method bata dijeye.
Thanks
निशा: फेजल जी, आटा न फूला हो या ओवन का तापमान कम हो तब पिज्जा हार्ड हो सकता है. मैदा में सारी इन्ग्रीडियेन्ट डालकर उसे अच्छी तरह गूथे, रखें और फूलने पर पिज्जा बनायें, टोपिंग कीजिये, और प्रोपर तापमान पर बेक कीजिये.
निशा: हरदीप जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनुकूल वातावरण मिलने पर तेजी से बढ़ती है.
निशा: पुष्पा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई प्रकार के पिज्जा रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आशिश जी प्लीज आप रेसिपी देख लीजिये, उसमें आपको पूरी डिटेल जानकारी मिल जायेगी.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी बिलकुल नहीं,मेरी वेबसाइट पर सिर्फ वेजीटेरियन खाने हैं.
Kabhi name nhi suna
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयन्ता जी, घर में बना हुआ फ्रेस यीस्ट भी यूज किया जा सकता है.
निशा: अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है.
निशा:राजश्री जी, पिज्जा बेस पर पिज्जा सास लगाया जाता है और उसके ऊपर सब्जियां रखते हैं, और उसके ऊपर चीज, सब्जियां उसके ऊपर सैट हो जाती हैं. वेबसाइट पर चटनी मसाला पिज्जा बनाने के लिये, रेडीमेड पिज्जा बेस का यूज किया है, आप उस रेसिपी को देख सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतीक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कई बार नेट प्राब्लम होने के कारण ऎसा होता है.
निशा: सना जी, समय समय पर पिज्जा को चैक करते रहना जरूरी होता है.
निशा: पिज्जा के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड का होना आवश्यक है.