पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

prachi

ek baar aap pizza banakar mere ghar delivery kar dijiye


 mujhe ye recipie samajh me nahi aa rhi hai

Roma

Nisha ji aapse maine bahut se recepie sikhi h 


Thanks


Mam mujhe pizza me yeast kids jagah kya dal sakte h ye bataye


निशा: रोमा जी, पिज्जा के लिए आटे में यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा डाला जा सकता है, वेबसाइट पर पिज्जा विदआउट यीस्ट रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ranjana

Thancx

aniket bhatti

I make this type of italian pizza  


1 pizza squash 2capsicum onion & tomoto cutting 3 chat mashala as pre test 4 as per test chees and baking 

Rock

Nisha je mare wale microwave me micro or macro ka option hai and usme 220slc.per heat kase set kare plzz tell me.

niSaa
निशा: रोक जी, मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, प्लीज आप दोनों ओपशन पर क्लिक कीजिये, और देखें वह क्या दिखा रहा है, मेनुअल से देखा जा सकता है.
satyam

Mam mera grill microwave hai kya isme pizza bake ho sakta hai?? Plz reply


 


निशा: सत्यम जी, पिज्जा ग्रिल मोड में बनाया जा सकता है.
satyam

निशा जी स्टील की प्लेट पर पिज़्ज़ा पका सकते है?


 


निशा: सत्यम जी हां पकाया जा सकता है.
satyam

निशा जी बिना यीस्ट के  पिज़्ज़ा का आटा बन सकता है??


निशा: सत्यम जी, बिना यीस्ट पिज्जा का आटा लगता है, वेबसाइट और मेरे यूट्यूब चैनल पर बिना यीस्ट के पिज्जा बनाने की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर बिना यीस्ट पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Kalpana

Pls madam its urgent... agar dough नहीं फूला तो उस से कुछ और भी बना सकते है। if possible to dubara b yeast add kar sakte h... pls revert  on urgent basis.. waiting for ur answer


 

Kalpana

Nisha ji .. thanks for ur revert.. one more question  ।।। अगर  dough में खहमीर ना उठ पाये तो क्या हम उसे दुबारा गुद सकतेहै ???


मेरा सेकंड टाइम पिज़्ज़ा बहुत सही बना ।। but abhi dough guda to usme khammer nai utha.. pls suggest... saada dough फैकना न पड़ जाए। am worried

Arpit Verma

Mam apne mere upar k do prashno ka jawab nhi diya. Please give answer as early as possible. I m waiting

how make to fresh yest

how make to fresh yeast


 


निशा: फ्रेश यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर how to make yeast at home लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हें.
Ayush Raj

Microoven is so important for cooking...

Kalpana

Nisha jee.. i have whirlpool convection oven but जब मैंने पिज़्ज़ा बनाया तो उसका बेस फुला ही नहीं। could u tell the reason for it... मैंने 200 डिग्री पे पहले 18 मिनट कुक किआ। चीज़ मेल्ट होकर गोल्डन हुई बट बेस आउटर साइड से क्रिस्प हुआ पर बीच में से कच्चा रह गया। 


 


निशा: कल्पना जी, पिज्जा को हीट सब ओर से एक जैसी नहीं मिल रही है, पिज्जा ट्रे को मिडिल ट्रे में बेक करने के लिये रखें, ओवन में फैन फैसिलिटी है तब बेक करते समय उसे अवश्य चलायें, ताकि हीट सब तरफ पहूंचे, घर में बहुत अच्छा पिज्जा बनता है.


Arpit Verma

Hello Nisha Mam


i m your big fan. muje apki saree recipees or unhe bnane ka tarika bhut accha lagta ha. Mam can u please write the recipees for


Kabab paratha


Imarti


 


 

Arpit Verma

Hello Nisha Mam


MAM MAINE APKE BTAYE ANUSAAR PIZZA MICROWAVE K CONVECTION MODE PR 15 MIN TK BAKE KIYA LEKIN USKI CHEEZ JAISE HI PIZZA BHAR NIKALTA HU RUBBER BN JATI H KYU OR PIZZA KHANE PR BASE S ALAG HO JATI H BHAR K PIZZA M TO AISA KUCH NI HOTA H. MAINE AMUL K MOZORELLA CHEEZ K ISTEMAL KIYA H. MAM PIZZA GARAM GARAM SERVE KARNE PR BHI MOZORELLA CHEEZ RUBBER HI B JATA H. Please btaiye mam aisa kyu ho rha h....


 

Daljeet singh

Very tasty pizza


 

sanjana
mozereela cheese ke alava kon sa cheese use kiya ja sakta hai?
rupinder
Message... Nisha g mozzarella cheese or paneer me boht fark hota hai.. kya aap mozzarella cheese ki recipe btayenge agr hmne cheese ghr prr bnana ho to kyuki cheese Market me kafi mahnga milta hai
nusrat parveen
thank you very much ; i made cake and cookies perfect ; i am very happy
nusrat parveen
how to make rose on cake from nosel?please show me cake decoration
Nusrat parveen
Can i add ENO {fruit salt] on the place of dry yeast
Manoj Kr Mishra
pizza base pahale paka kar topping kare ya dono saath mai rakh de ise aisa to nahi ki toping pak jaigi aur pizza base kacha rahega to nahi,
Rose
hi mam,
aallo pizza ke receipe bhi batana plz.
PAVITRAPALSINGH
make a piza all type and their concern items in hind and eng both
priti
Mere pass microwave ni h to ky me pizza ko tava par bana sakti hu
[email protected]
Mam bina chheez or yeast ke pizza bna sakti hu ? Plz btaiye kis tarah ???

preeti
Nisha mam
my microwave power solo 20 onida company.
Plz tell me how to make pizza in this microwave.
sayali
How to make pizza in pan
Khushbu
Nisha mam muche acche recipis nhi ate the starting me muche mere sasural me bahut dikkate ayi but jab maine net per apke recipies ko dekha tab se muche kuch bhi banana hota h to main apke dwara banai gyi recipis ko dekhkr banane ki kosis karti hun.
thank nisha mam