पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

📅 14 फरवरी 2011 👁 30.1 लाख बार देखी गई 💬 748 कमेंट ★ 3.2 (52259)


पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.

Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough

  • मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
  • ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
  •  ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच

पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings

  • पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
  • ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून

Pizza Dough

पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.

पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe

पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.

पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.

टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.

ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.

पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.

पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.

पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe

पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 4-5
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • तुलसी की पत्ती - 6-7
  • ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Pizza Sauce

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.

छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.

Homemade Pizza Recipe Video - Vegetable Cheese Pizza Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (52259 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (748)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manju Singh
Ma'am thank you for the recipe. But there is no preheating option in my oven. Hence I am unable to do that. Please help me.
नितेश
मैम मैंने रेडीमेड पिज्जा बेस यूज़ किया पिज्जा तो अच्छा बना लेकिन चीस मेल्ट होकर रबर के जैसा हो गया जिसकी वजह से टॉपिंग गिर रही थी मैम मैंने 6 पिज्जा बनाये सभी में यही प्रोब्लम थी प्लीज हेल्प प्लीज
निशा: नितेश जी, पिज्जा में चीज मेल्ट तो होता ही है, पिज्जा को गरम गरम परोसे, ठंडा होने के बाद चीज रबर की तरह ही हो जाता है उसे बापस थोड़ा गरम करें तब फिर से मेल्ट हो जाता है.
Shruty
Mozzarella cheese or jagah or koi aur cheese use nahi ho sakta
Qki mujhe mozzarella cheese nahi mil is Raha hai

निशा: श्रुति जी, आप इसमें कोई भी अन्य चीज उपयोग कर सकती हैं.
Amit kumar
pizza banann ha khse
preet sharma
mera pizza achha kio nhi banta hai
Misbah
tulsi ke leaf agar na ho to kya use kru mam ??

निशा: मिस्बाह जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
Kapil bajaj
Hello nisha ji ,nisha ji mere bete ko ciliac problem hai jisme gulten free diet chalti hai to pls aap gulten freepizza base bananey ki resipe batao and any other snacks thanku
निशा: कपिल जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Shikha
Nisha ji.mera pizza dominos ke jaisa kurkura nahi hota kya isliye kyoki me readymate pizza base ka use ki hu.plz reply
निशा: शिखा जी, रेडीमेड बेस से बनाया गया पिज्जा से तुरन्त आटा लगाकर बनाया गया पिज्जा ज्यादा स्वादिष्ट होता है.
shalu Saxena
Readymade pizza base se pizza bahut hard kyu banta ha

निशा: शालू जी, बाजार का पिज्जा बेस थोडा़ हार्ड ही होता है, पिज्जा बेस पर टोपिंग के बाद जैसे ही चीज मेल्ट हो जाय, उसे बेक करना बन्द कर दीजिये, पिज्जा हार्ड नहीं बनेगा.
lavkush
pizza ke base kitne prakar ke hote hai
निशा: लवकुश जी, पिज्जा के लिये ताजा मैदा से आटा गूथ कर बेस बना सकते हैं और रेडिमेड पिज्जा बेस बाजार से लाया जा सकता है और घर में भी पिज्जा बेस अलग से बना सकते हैं.
Rajvardhan Singh
Kya pizza mein normal cheez dal skte h
Ye mozzarella cheez kya h

निशा: राजवर्धन जी, राजबर्धन जी मोजेरीला चीज प्रोसेस्ड चीज है जो किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है और पिज्जा में ये यूज किया जाता है.
Archana
Ple inform me pizza ke base ko pizza bnne se pahele base ko oven back krna h ya nhi ke sidhe hi pizza me sbhi chiz dlni h
निशा: अर्चना जी, आप पिज्जा बेस को पहले हल्का सा बेक कर लीजिये इसके बाद उसके ऊपर टोपिंग करके पिज्जा बनायें, अच्छा पिज्जा बनेगा.
Harish Goyal
pizza topping kese banyeeee

निशा: हरिश जी, पिज्जा टोपिंग के लिये पिज्जा सास और शिमला मिर्च, बेबी कार्न, मशरूम या प्याज जो भी आपको पसन्द हो लेकर पिज्जा टोपिंग तैयार कर सकते हैं.
Aparna
निशा जी आप ने बताया है कि ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये. पर मेरे पास माइक्रोवेव है ओर क्या उस को कन्वेक्शन मोड में प्री-हीट कर सकते है अगर हाँ तो किस टेम्प्रेचर पर????
निशा: अपर्णा जी माइक्रोवेव को भी कन्वेक्सन मोड पर 220 डि.से पर ही गरम कीजिये, इसमें बिलकुल हम ओवन की तरह ही बेकिंग करते हैं.
dimple
apne pizza Recpi me Dry yist kya chij hai market me isko yist ki bolege

निशा: डिम्पल जी, यीस्ट इसी नाम से किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर आपको आसानी से मिल जाएगा.
Pankaj Aggarwal
Nisha ji kya aap mujhe pizza cheese kaise banti hai bata sakte hai ?
Varsha
Nisha ji
agar ghar PR banaya huaa khamir dalna he to kitna use kare please reply

निशा: वर्षा जी, 2 कप मैदा में 1/4 कप घर का बना खमीर ले सकते हैं.
raghaw
very very nice

निशा: राघव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jagjeet singh
what is yeast
plz tell me in hindi
निशा: जगजीत जी, यीस्ट एक प्रकार फंजाई है जो अनकूल वातावरण में तेजी से बढ़ती है, आटे को फरमेन्ट करने के लिये इसे यूज करते हैं.
prem
Nisha ji kya ham bina cheeze ke nhi bna skte hai
निशा: प्रेम जी, पिज्जा बनाने के लिये चीज आवश्यक है.
Pankaj
Mera Pizza banate samay Pizza base bahut hard ho jata hain, kiya Pizza tray hona jaruri hai
निशा: पंकज जी, पिज्जा ट्रे या किसी भी मेटल प्लेट में बना सकते हैं लेकिन ट्रे को जाली स्टेन्ड के ऊपर रखेंगे. अगर ओवन का तापमान कम हो तब भी पिज्जा बेस हार्ड हो सकता है.
shakti
nishaji kya app mujhe batayengi ki mozzarella chheese ki jagah kuchh or dal sakte he.kyoki mozzarella cheese hamare towan me nahi milta he.

निशा: शक्ति जी, आप साधारण अमूल चीज़ भी उपयोग कर सकती हैं.
shikha
we can add curd in when we make pizza base and how much amount of sugar to add
Sweetu angel
Wow very nice recipe. Awsm

निशा: स्वीटू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jahir khan
Ydi chiz nhi ho to

निशा: जाहिर जी, आप इसके बिना भी बना सकते हैं.
Reshu
nice recipe i like it

निशा: रेशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sandeep devrara
How to make pizza tamato soucs
surbhi
what is yeast . yeast means curd

निशा: सुरभी जी, यीस्ट का मतलब खमीर होता है.
Jyoti
Hiii nisha ji
me apse ye puchna chahati hu ki hum pizza me olive oli ki jagah koi or oli nhi le sakte kya

निशा: ज्योती जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
neenu gupta
hello nishaji
pizza bht hi acha bana. mere husband ko bahut hi pasand aaya.
kya aap please cheese burst pizza ki recipie bta dengi.

निशा: नीनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी. धन्यवाद.