पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुक्रति जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर पिज्जा बनाये, और चीज के मेल्ट होने तक पिज्जा को बेक करें, चीज गरम रहने तक स्ट्रेच होता है.
निशा: अर्चना जी, पिज़्ज़ा में चीज़ से ही अच्छा स्वाद आता है, ये तो आवश्यक है.
निशा: विशाल जी, धन्यवाद.
निशा: वरूण जी, बेकिंग के लिए कन्वेक्शन मोड होना ज़रूरी है.
निशा: नीतू जी, यीस्ट न हो , तो बेकिंग सोडा को मैदा में मिक्स करके भी पिज़्ज़ा बना सकते हैं, इसे बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: शुभो जी, यह आटे को फरमेन्ट करने के लिए इस्तेमाल होने वाली फन्जाई है. ड्राई यीस्ट बहुत छोटे छोटे सरसों के दाने जैसी होती है. यह किराना स्टोर पर आसानी से उपलब्ध है.
निशा: अर्चना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. इस पिज़्ज़ा की रेसिपी का वीडियो हम जल्दी ही अपलोड करेंगे.
Me aapki sabhi recepie follow krti Hu. But he pizaa ke liye Kali mirch kya hai .
Plz AAP ye btana .....
निशा: प्रियंका जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. काली मिर्च यानिकि ब्लैक पैपर, छोटे छोटे गोल काले होते हैं, सभी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
thank you.
निशा: अमरदीप जी, जिस लिंक पर आप कमेन्ट कर रहे हैं, उसी लिंक पर पिज्जा की रैसिपी हिन्दी में लिखी हुई है. आप कृ्प्या वहां से रैसिपी देख लीजिए.
I use Convection mode after preheat 20 min but no colour change or crispy make pizza what can I do? I have samsung smart ovan
निशा: खुश्बू जी, आप पिज्जा के लिये माइक्रोवेव को कनवेक्सन मोड पर 210-220 डि.से पर 10 मिनिट के बाद चैक करते हुए 20 -22 मिनिट तक उसके क्रिस्पी होने तक बेक कर लीजिए, पिज्जा अच्छा बनेगा.
Good evening
mam, how are you and where are you. please tell me how to make mozzarella cheese. Because anybody can't tell me without you because you are like a mother you are so good please hurry. And tell us.
Thank you
निशा: कविता जी, इतने स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मोज़ेरिला चीज़ तकनीकी प्रक्रिया से तैयार किया जाता है. यह घर पर नही बनाया जा सकता.
निशा: अकेबा जी, आप इस रैसिपी को बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: अकेबा जी, आजकल सर्दी के मौसम है इस समय आटे को 3 से 4 घंटे के लिए फरमेन्ट होने के लिए रखना होता है.
निशा: मैत्री जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, आप पिज्जा को टाप लगा कर तैयार करके, प्लेट में रखकर अपने बाटी तंदूर में रखिए और समय-समय पर चैक करके, चीज के मैल्ट होने तक पिज्जा को पकने दीजिये, ट्राई कीजिये और पिज्जा कैसा बना ये बताना मत भूलिएगा.
hamare yaha Jo ladaki acchha khana pakate he use sugarn kahate hai aap vo ho........
thank you.
निशा: विधि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
vegeterian rennet or Mozzrella cheese ghar me kaise bana sakte hain.
recipi me yeast ki jgh pr kuch aur use kr skte h kya
निशा: राधिका जी, पिज्जा को बिना यीस्ट के, बेकिंग सोडा यूज करके बनाया जा सकता है, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चेनल से देखी जा सकती है.
निशा: पूजा जी, पिज्जा बेस को सिकने के लिये नीचे से हीट कम मिली हो या सास गीला हो तब एसा हो सकता है.
निशा: सिमरन जी, अगर आटा अच्छा फरमेन्ट न हुआ हो तब एसा होता है.
निशा: सिमरन जी, आटा अच्छी तरह फरमेन्ट न हो तब एसा हो सकता है, आप इसे एक बार फिर से पढ़ें और हर स्टेप ध्यान में रखते हुये ट्राई करें, आप जल्दी ही अच्छा पिज्जा बनायेंगी.
निशा: प्रियांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ek bat nisha ji m apna restra opan kar RHA hu us ke liye mujhe pizza sauce kasha or kase banauu piz mujhe batye
निशा: राजकुमार जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर पिज्जा सास बनाने की रेसिपी उपलब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: देवी जी, आप अमूल चीज़ का भी उपयोग कर सकती हैं, प्रोसेस चीज का यूज कर सकती हैं, लेकिन पिज्जा में चीज का होना आवश्यक है.
निशा: प्रेरणा जी, दोनों अलग होती हैं.
निशा: अमृता जी, बिना यीस्ट के पिज्जा आप मेरी वेबसाइट और चैनल पर देख सकती है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिलान जी, हमने यह पिज्जा मैदा से बनाया है.
निशा: नितेश जी, आप अपने स्वाद अनुसार बदलाव कर सकते हैं.