माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.
- Read this article in English - Microwave Oven Buying Guide
कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं
- Solo Microwave or Basic Microwave
इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं. - Microwave with Grill
ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है. - Microwave with Grill and Convection
कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.
आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.
Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे
कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें
लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.
माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.
माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.
में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.
माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.
माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.
- माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
- इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
- आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.
आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.
कमेंट (286)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks
निशा: मनोज जी, माइक्रोवेव खाने को जल्दी से गरम करने के काम आता है, बहुत सारी सब्जी इसमें जल्दी से बन जाती हैं, वेबसाइट पर कई सब्जियों को माइक्रोवेव में आसानी से बनाने का तरीका दिया है, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेकिंग बहुत अच्छी होती है, माइक्रोवेव की डिटेल जानकारी किसी भी माइक्रोवेव की साइट पर जाकर ली जा सकती है.
निशा: गर्ग जी, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड होता है, इस मोड पर माइक्रोवेव ओवन की और ओटीजी की तरह काम करता है.
me or kitene ltr ka lu ham 2+2 member hai
निशा: गर्ग जी, किसी भी अच्छी कम्पनी का माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड ले सकते हैं, 4 सदस्यों के लिए 20-22 लीटर का माइक्रोवेव लिया जा सकता है, आप शोप पर देखेंगे तो खुद ही समझ जायेंगे कि क्या लिया जा सकता है. धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, वेबसाइट और चैनल पर माइक्रोवेव की बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध हैं, मैं और भी रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीरू, माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक अलग होती है, दुकानदार को बोल कर ये बर्तन खरीदे जा सकते हैं.
निशा: रवि जी, मै लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रिचा, कोम्बी = कन्वेक्सन + ग्रिल और कन्वेक्सन अलग है.
निशा: रिचा, इसके बारे में मुझे नहीं मालुम है, ये माइक्रोवेव के लिये लिखा हुआ हो सकता है, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर लायेंगे तब तापमान डिसप्ले होता है, 140 डि. -230 या 240 डि. तक हो सकता है.
निशा: नीरू, कांच के बर्तन माइक्रोवेव में यूज किये जा सकते हैं, लेकिन उनके ऊपर गोल्डन या सिल्वर कढ़ाई काम नहीं होना चाहिये, मैटल माइक्रोवेव में यूज नहीं कर सकते.
निशा: माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ कांच, चीनी मिट्टी, सिलीकोन, माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक और ब्लैक मैटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
Maine 23 ltr. Convention microwave liya hai.
Hum usme kya 2 kg cake bana sakte hai.
निशा: सुनील जी, मुझे एसा नहीं लगता कि उसी माइक्रोवेव में इतनी चीजें बनाई जा सकती है, कन्वेक्सन मोड के किसी भी माइक्रोवेव में ये सारी चीजें बनाई जानी चाहिये, आप अपनी जरुरत के हिसाब से माइक्रोवेव जितना बड़ा चाहिये ले सकते हैं.
निशा: अमनदीप जी, माइक्रोवेव में ये सारे ओप्सन होते हैं, कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम किया जाता है. OTG सिर्फ ओवन का काम करता है.
निशा: चंद्रा जी, माइक्रोवेव में चीजें बहुत जल्द पक जाती है, अगर जरा भी ज्यादा देर की जाय तो खाना जल जाता है, माइक्रोवेव में समय बहुत कम दिया जाता है. तापमान सैट करने के लिये उसके मेनुअल से देख सकते हैं, या उनके इंजीनियर से उनके शोरूम में फोन करके पूंछा जा सकता है.
निशा: सुनीत जी, इसमें तापमान सैट करने के लिये बटन अवश्य दिया होगा प्लीज आप उसे देखिये, कन्वेक्सन मोड पर लाइये, तापमान सैट करके 5 मिनिट के लिये ओवन को गरम होने दीजिए, ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जायेगा.
निशा: रुपाली जी हां अवश्य बना सकती हैं.
निशा: शिवाली जी हां केक को माइक्रोवेव में बेक कर सकते हैं, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक को माइक्रोवेव में बनाया है, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, या बेकिंग कालम में जाकर रेसिपी देखी जा सकती हैं.
निशा: संगीता जी, मुझे लगता है कि माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन है तो घर की बेकिंग उसमें आसानी से हो जाती है, अलग से ओटीजी खरीदने की आवश्यकता नहीं है.
Mere pass microwave with grill h or electolex ka h kya ye shi h pr m kuch b try krti hu isme jse pizza ya bread sandwitch to ye sb bht tight ho jata h corner se m kya kru?plz rply me soon.
निशा: करुना जी, पिज्जा या ब्रेड के लिये माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड का होना आवश्यक है, माइक्रोवेव और ग्रिल पर ये सख्त ही बनते हैं.
Di mujhe baking k liye ovan kharidna h to konsa kharidu...???
निशा: सोनिया जी, ओवन किसी भी अच्छी कम्पनी का जो सर्विस अच्छी देते हैं वह ले सकती है.
निशा: सिद्धार्थ जी, कोम्बी बटन को दबाइये, उसमें माइक्रोवेव और कन्वेक्सन का कोम्बी होता है, और माइक्रोवेव ग्रिल का कोम्बी होता है, और भी काम्बीनेसन है, फिर से दबाइये, अलग अलग काम्बीनेसन दिखाई देते हैंं, सिम्बल से पहचाने जा सकते है, जो भी चाहिये आप सिलेक्ट कर लीजिये, और समय सैट करके ओन कर दीजिये, कोम्बीनेसन पर माइक्रोवेव काम करने लगेगा.
निशा: सिद्धार्थ जी, कोम्बीनेसन का बटन रहता है, जिसे प्रेस करने पर इसे यूज किया जा सकता है.
निशा: ईशा जी, बेकिंग के लिये ओटीजी या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड दोंनो को यूज किया जा सकता है, आप कीजिये और जिसमें आसानी लगे और अच्छा बेक करता हो उसे यूज में लायें.
निशा: माइक्रोवेव में कांच, प्लास्टिक, चीनी मिट्टी, सिलीकोन आदि के बर्तन यूज कर सकते हैं.
निशा: प्रभात, जी हां कन्वेक्सन मोड पर स्टील प्लेट, एल्यूमीनियम कोई भी मेटल यूज कर सकते हैं.
निशा: अनुश्री, माइक्रोवेव के ग्रिल मोड पर मैटल के बर्तन रखे जा सकते हैं, आपने ग्रिल मोड पर बाटी बनाई हैं, अगर बाटी अच्छी बनी हैं तब इस मोड पर कुकीज बेक की जा सकती हैं.