माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.
- Read this article in English - Microwave Oven Buying Guide
कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं
- Solo Microwave or Basic Microwave
इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं. - Microwave with Grill
ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है. - Microwave with Grill and Convection
कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.
आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.
Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे
कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें
लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.
माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.
माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.
में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.
माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.
माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.
- माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
- इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
- आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.
आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.
कमेंट (286)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank u very much. Actully oven lene k liye bohot confused thi main. Aapane sara confusion mita diya. Maine aajhi (IFB) ka microvave grill and convection oven kharida hai. Aapki recepies bhi bohot easy hoti hai.
Thank u so much didi
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, माइक्रोवेव के लिए माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक बरतन का ही उपयोग किया जाता है.
निशा: विमल जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर कुकीज बिलकुल ओवन की तरह ही बनाते हैं, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट कीजिये, रेसिपी के अनुसार तापमान सैट कर दीजिये और किसी भी रेसिपी को देखकर उसके अनुसार बनाइये, आप अच्छे कुकीज बनायेंगे.
Mere pass LG ka bina convection ka gril model ka microwave oven h. Toh kya mein isme me cake baking kar sakti huu? Agar kar sakti huu toh Low-High medium kaunsa temperature or time set karungi? Kripya batai
निशा: भानू जी, माइक्रोवेव में आप केक आसानी से बना सकती हैं, वेबसाइट और चैनल पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकती हैं और बना सकती है, उसे हमने हाई टेम्परेचर बनाया है, आप अगर टेम्परेचर कम यानि कि मीडियम करती हैं तब केक को 4-5 मिनिट की जगह, 7-8 मिनिट बेक कीजिये, बहुत अच्छा केक बनेगा.
निशा: राधिका जी, माइक्रोवेव में केक आसानी से बनाया जा सकता है, एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, लेकिन पिज्जा के लिये और कुकीज के लिये ओवन की आवश्यकता होती है, ये माइक्रोवेव में अच्छे नहीं बन पाते.
निशा: अल्का जी, यदि माइक्रोवेव बार बार जल्दी ही खराब हो रहा तो उसे बदलना अच्छा है.
निशा: पल्लवी जी, बाटी को सादा भारी तले के बर्तन में तले में नमक डालकर, प्लेट में बाटी रखें, प्लेट को नमक के ऊपर रखें और ढककर बाटी को मीडियम आग और धीमी आग पर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंगे, वेबसाइट पर नानखताई की रेसिपी देखी जा सकती है, विदआउट ओवन हमने नानखताई को गैस पर इसी तरह से बनाया है.
निशा जी मुझे माइक्रोवेव खरीदना हैँ।
जिसमे बेकिंग..खाना बनाना ...खाना गर्म करना...इत्यादि सब आवश्यक काम हो जाये और looking भी बहुत अच्छी हो और सुविधाये भी।सबसे बेस्ट मॉडल और बेस्ट कंपनी का कोई बेहतरीन माइक्रोवेव बताइये।बजट कीमत की कोई प्रॉब्लम नही है।बस आप सबसे बेहतरीन मिक्रोवेव बताइये।जिसमे बहुत सारे बेहतरीन functions भी हो।
निशा: प्रीतवेला जी, आप अलग अलग कम्पनी के माइक्रोवेव शोरूम पर देखिये और उनसे जो भी पसन्द हो वह ले लीजिये.
निशा: भरत जी आप इसमें खीर बना सकते हैं.
निशा: मितिल जी, आलू को पोलीथिन में डालें और 2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, पोलीथिन को पोल्ड करके माइक्रोवेव में रख दीजिये और 5-6 मिनिट अधिकतम तापमान पर माइक्रोवेव कीजिये, आलू एकदम सोफ्ट होकर, उबल कर तैयार हो जाते हैं और अगर भुने हुये चाहिये तो पानी न डालें आलू भुने हुये रहेंगे.
और मुझे यॆ भी पता नही चल रहा के इस मैं टाइम की सेट्टिंग तॊ है मगर यॆ तापमान की डीग्री नही बताता !
कृप्या करके मुझे बताईये के इस मैं तापमान की डीग्री किस तरह पता करे और बरतन किस तरह का इस्तेमाल करे !
निशा: माइक्रोवेव में यूज करने के लिये माइक्रोवेव सेफ कांच के प्याले, चीनी मिट्टी के प्याले और सिलीकोन के बर्तन यूज किये जाते हैं.
1. Demo me mujhe bataya tha ki rice and any other recipe ke liye aap bowl par cover use mat kariye bcz burst ho sakta hai.. but aap cover use karte ho.
2. kisi bhi food ko defrost kane ke liye usme weight kyo mention karna padta hai..
निशा: पंकज जी, चावल को ढककर, बिलकुल हल्का खुला रखते हुये चावल बनाते हैं, चावल बहुत नरम और अच्छे बनते हैं.
निशा: माइक्रोवेव के साथ आई हुई मेनुयल बुक अवश्य पढ लीजिये सारी जानकारी उसमें दी हुई होती है. आपने ये माइक्रोवेव जहां से लिया हो आप उनसे बोलिये कि उनका इंजीनियर आपको ये सब बता कर जाय वो भेजेंगे, और आपको अच्छी तरह बतायेंगे भी.
Mai USA rahti hu. Mere paas hotpoint oven h. Isme bake aur broil ye 2 option hai. Isme temperature 200 se start ho k 500 tak hai.
Mai ye janna chahti hu ki kya mai isme har tarah ki baking kar sakti hu ? Mera matlab cake, cookies, biscuit, pizza, bread etc.
Plz reply
निशा: अगर आपके ओवन में बेकिंग का अॉपश्न है तो आप किसी भी प्रकार की बेकिंग कर सकती हैं.
निशा: मिलिन्द जी, सोलो माइक्रोवेव में पिज्जा, कुकीज आदि नहीं बनते, केक माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है.
Which is best LG microwave oven with grill and convection.
Thanks for your advice
Nisha Ji,
2 logo ki pure veg family ke liye kaun sa company-model ka covection microwave theek rahega,steam cooking and with other latest and useful features,please suggest.
नमस्कार दीदी ,
में माइक्रोवेव ओवेन खरीदना चाहता हूँ । मुझे माइक्रोवेव के बारे में जानकारी नही है । कृपया कर मुझे 8000 से 1000 रुपये तक किसी अच्छी कंपनी का माइक्रोवेव ओवेन बताएँ ।धन्यवाद
Bhut khoob jankari di hai. Thank
In microwave degrees what work in conversation mood nd what effect in baking cake
Many time I had made cake in180degreesr the uper layer so much black y is this happened bz of degree?
hamare microwave mai mein roti naan ka option hai. mai poochna chati hoo ki naan ke liye kitna time set karna padega.
निशा: सुमन जी, माइक्रोवेव में केक हाई पर आसानी से 4-5 मिनट में बन जाता है, मीडियम पर 6-7 मिनट में बन जाता है, वेबसाइट और चैनल पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया है, इसे आप देख स्कते हैं.
निशा: रवी जी, पिज्जा को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह बनाया जा सकता है.