माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

📅 21 जनवरी 2011 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 286 कमेंट ★ 3.1 (6654)


क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.

कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं

  • Solo Microwave or Basic Microwave
    इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं.
  • Microwave with Grill
    ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है.
  • Microwave with Grill and Convection
    कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है.  कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.

आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.

Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे

कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें

लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.

माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.

माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.

में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.

माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.

माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे  यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.

  • माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
  • इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
  • आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.

आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6654 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (286)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vinay kumar
Mam panir tikka ki rescepe batao
निशा: विनय पनीर टिक्का रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर टिक्का लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
ruchi
Hello Mem.main aapke bohot bade fan hu.mene aapka nishamadhulika app bhi upload kiya hai .aapke dwara microwave oven ke bare me di gai jankari mere bohot kaam aai.or mene microwave oven with grill and convention Liya.thanku so much for helping us.
निशा: रुचि जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
radhika
NishaJi, Maine aapki di hui NanKhatai ki recipe try ki. Mere paas microwave with grill hai. Usme Cake and bread ke liye alag se button diya hua hai.. we can set temperature too. Maine microwave ke saath ayi hui plate me nanKhatai rakhi, and 250 pe bake kiya.. arnd 20 min, but wo bilkul bhi bake nahi hua..
aisa kyu.. aur kya mai is oven me pizza base bana sakti hu?
निशा: राधिका जी, हमने पिज्जा बेस को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया है, माइक्रोवेव ग्रिल हमने नहीं किया है, आप इसे केक वाले सैट पर बेक करके देखिये, बेकिंग समय उस पर बेक हो सकता है.
geeta
Nisha ji grill, oven & convention wale microwave may cake & pizza kase banate hai
निशा: गीता, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर कीजिये, इस मोड पर हर तरह की बेकिंग कर सकते हैं.
GEETA
Nisha Ji,
2 logo ki pure veg family ke liye kaun sa company-model ka covection microwave theek rahega,steam cooking and with other latest and useful features,please suggest.
Hum log bread pizza, cake, muffins and potato/panner grilling ke liye use karna chahte hai.
shilpi
nishaji ifb ke 20pg3s microwave me convection mode hota hai ya nahi?

निशा: शिल्पी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, ये आपको शोप से जानकारी मिल सकती है.
Sushma
माइक्रोवेव के साथ मेटल की जाली दी गई है , उसका प्रयोग क्या है. और किस मोड में करना है।
निशा: सुषमा जी, मैटल की जाली का प्रयोग कन्वेक्सन मोड पर किया जाता है, ये जाली स्टेन्ड होना चाहिये, इसे बेकिंग ट्रे के नीचे रखा जाता है.
rajeev
Hi nisha , am planning to buy a microwave. But confused abt grilled and convection. Can v bake cake and bakery stuffs in grill microwave?? When i enquired with the dealer , they claimed we can bake cake only in convection microwave.. is tht true ??
निशा: राजीव जी, ग्रिल और माइक्रोवेव में भी बेकिंग हो सकती है, बेकिंग के लिये कुछ चीजें अच्छी तरह कन्वेक्सन मोड पर ही बेक हो पाती है, तो आप माइक्रोवेव ले ही रहे हैं अगर उसमें कन्वेक्सन मोड हो तो अच्छा है.
akshay
mujhe microwave lena. pls bataye ki mujhe ceramic enemal coated lena chahiye ya stainless steel. or ceramic coated ki quality sahi rahegi ya stainless steel coated. thanks
Pranita
mam muze abhi 2 din mai microwave lena hai to kya mai solo,grill&convection aisa vala microwave lena thik rahega ku ki muze backing aur baki sub bhi banana hai to pls sugges mi ki konsa microwave thi rahega
निशा: प्रनिता, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तो आप उसमें बेकिंग कर सकती है, जिसमें ग्रिल, कन्वेक्सन मोड हो आप वह माइक्रोवेव खरीदेंगी तो अच्छा है.
RITU GOEL
nishaji, hamare pass microwave with grill&convection hai,please batayein ki grill sandwitch banane ke liye bread ko kya turning table per rakhe, aur use kitne time ke liye kiss tempreature per rakhe.
Preksha
Mam, mene samsung GW732KD ka oven lia h ye grill or mircrowave h kya isme hr type ka cake bna skti hu n recipe k liye kese time set krna h plz btaiye
निशा: प्रेक्षा, माइक्रोवेव में केक बनाये जा सकते हैं, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव रैसिपी उपलब्ध है, इसी तरह हर प्रकार के केक माइक्रोवेव में बना सकते हैं, धन्यवाद.
Divya
microwave mode me kaun se utensils use kiye ja skte hai

निशा: दिव्या, माइक्रोवेव में कांच और चीनी मिट्टी के, जिनके ऊपर मैटल की कढ़ाई न हो या सिलीकान के या मोटी प्लास्टिक माइक्रोवेव के लिये अलग से आते हैं ये बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
anuradha singh
Mam, After reading the baking coloumn of your site I am very much excited about baking cookies,cakes and bread for my children who are very fond of it but i do not have any microwave oven or an OTG.But now I am going to buy one but I am confused as to wheather to buy an OTG or a Microwave with convection mode for basically baking the above mentioned things and some type cooking as well. In many of your recepies you told that cakes and cookies are baked in microwave as well but they do not form a brown crust as they form in an OTG ot simple oven. Please clarify my doubt.

regards

निशा: अनुराधा, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड लिया जा सकता है, इसमें कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है.
SUSHMA GOEL
VERY GOOD ABOUT MICROWAVE AND HELPING HOW TO CHOOSE MICROWAVE
romy
Thanks for the info, it was quite informative.
nisha
thanks mam
priyanka
nisha ji mjh ye janana tha ki fast pre heat mode ki process kya h.kya jb wo mode ko use krte h to kya us time microwave khali rakhna chahiye garm hone ke bad dish rakhna hot h pls hlp
निशा: प्रियंका, पहले मोड पर सैट कर लीजिये, तापमान सैट कर लीजिये और अब ओन बटन प्रेस कीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
neha gupta
nisha ji mere microwave me micro+gril hai.. par temp ke liye kuch nahi hai. bas timer hai . kya isme cake ban sakta hai...
निशा: नेहा, जी हां आप इसमें केक बना सकती हैं.
nisha jain
tell me how to clean microwave.please
निशा: निशा, माइक्रोवेव के अन्दर ग्लाव प्लेट को बाहर निकाल कर साबुन लगाकर वास कर सकते हैं और अन्दर से सूती नरम कपड़े को हल्का गीला करके पोंछ कर साफ किया जा सकता है.
Rafat Israil
nisha ji mere paas lg mh4048 oven hai .jo microwave with grill hai.kya is oven me cake bake ho sakta hai.
निशा: रफत, इसमें केक बना सकती हैं.
adamya
kya main otg mein khaana reheat kar sakta hun
Nice Work
Nice article. Got all the info I was looking for.
Ruchi Gupta
nisha ji kya kya microwave mein jo safed makhan hum ghar par bante hai usse ghee bana sakte hai agar ha to kaise?

निशा: रुचि, मक्खन को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये और 2 मिनिट गरम कीजिये, प्याला बाहर निकालिये, चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये, बार मक्खन को मेल्ट करना और प्याले को बाहर निकाल कर चलाना है, जब तक कि मिल्क सोलिड और घी अलग नहीं हो जाते.
soniya
mere pas Lg ka microwave he jisme sirf timer or power watts do hi mod he to kya isme har racip nahi ban sakti
Barkha
Hi nishaji mere pas microwave+gril+convation hai par us me time aur temprecher mlow m.hih aise likha h. To me usse use kese karu.plz tell me.
निशा: बर्खा, आप डिजिट्स पढ़कर टैम्परेचर सैट कर दीजिये, आप जब उसमें बार बार बनायेंगी तो उसके फन्क्सन आपको खुद ही समझ आ जायेंगे.
ruchi gupta
nisha ji maine samsung trio microwave liya hai shayad ap bhi wahi use karti hai actually mein time to set kar pati ho par temperature set karna nahi ata kya ap isme meri help kar sakti hai.
निशा: रुचि, किसी भी खाने को माइक्रोवेव करने के लिये, माइक्रोवेव को पुश कीजिये, टैम्परेचर डिसप्ले होता है, अगर आपको वह चाहिये तो ठीक है, अगर नहीं तो और पुश कीजिये, देखिये जो आप चाहती हैं वहां फिक्स कीजिये. ओवन के लिये कन्वेक्सन पर पुश कीजिये और सेम तरीके से यहां भी सैट कीजिये, आप ये सैटिंग कर लेंगी.
richa
hello mam...kya poatao ko bina polythene me daale bhi boil kar sakte hain? iske liye kya kisi bartan me paani daalkar usme potatos ko rakhana padega..yaa aise hi turn table par rakh dene par boil ho jayenge....agar polythene me rakhna hai to ordinary type ki ya koi special type ki polythene honi chahiye...plz reply thanks .
निशा: रिचा, आलू को किसी ओर्डिनरी पोलिथिल में डालकर रखकर भून सकते हैं, या किसी बर्तन में रखकर,भूना जा सकता है या थोड़ा पानी डालकर ढककर, उबाला जा सकता है.
rupali
nisha ji Namaskaar...
mujhe ek aisa microwave oven lena hai jisme cake,pizza,biscutes, daal sabji, rice, roti matlab sab kuch ban sake to bataiye mai kis mode wala oven lu Gril wala ya convenction wala
plz reply
निशा: रुपल, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लिया जा सकता है, लेकिन माइक्रोवेव में रोटिया नहीं बनती है, दाल भी कुकर में आसानी से बनती है.
vaishali jadhav
mam first HAPPY NEW YEAR .
mam maine morphy ka 25 ltr convection with grill purchase kiya hai, just tell me convection mode kab use karna chahiye aur grill mode kab use karna chahiye. mirco kab use karna chahiye. i waiting for your reply.
निशा: वैशाली, प्लीज इसके साथ आया हुआ मेनुयल पढ लीजिये सारी जानकारी उसमें दी हुई है, आपने ये माइक्रोवेव अभी लिया है, आप उनसे बोलिये कि उनका इंजीनियर आपको ये सब बता कर जाय वो भेजेंगे, और आपको अच्छी तरह बतायेंगे भी.