माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

📅 21 जनवरी 2011 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 286 कमेंट ★ 3.1 (6654)


क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.

कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं

  • Solo Microwave or Basic Microwave
    इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं.
  • Microwave with Grill
    ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है.
  • Microwave with Grill and Convection
    कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है.  कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.

आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.

Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे

कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें

लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.

माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.

माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.

में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.

माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.

माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे  यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.

  • माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
  • इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
  • आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.

आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6654 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (286)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meenakshi
nisha ji microwave mein khana banane mein kitni electricity consume hoti hai plz tell me soon mujhe microwave puchase karna hai

निशा: मीनाक्षी, बाजार में माइक्रोवेव सामान्यतया 800 वाट से लेकर 1500 वाट तक मिलते हैं. इलेक्ट्रीसिटी की खपत तो आपके द्वारा खरीदे गये माडल पर निर्भर होती है.
sneha
Nishaji,
Thanks for Microwawe purchasing knowledge.
archana
THANX NISHA JI
harinder
how to freshen yesterdays dry roti and rice in microwave
archana
HELLO NISHA JI, KYA HAM MICROWAVE ME LITTI BANA SAKTE HAI AGAR BANA SAKTE HAI TO KAISE.....

निशा: अर्चना, लिट्टी के लिये अधिक तापमान चाहिये. माइक्रोवेव में बनी लिट्टी थोड़े सख्त हो जाती हैं.
vandana shukla
nishaji ilike your site very much apki bahut sari recipe maine try ki jo mere ghar me sabko bahut pasand aye lekin apne jo microvave ke priceor details di h vo muje bahut-bahut achi lagi kyonki mhje abhi microvave lena h aur muje asi hi detail ki chahye thi thankyou so much
pratibha
hello'
I like your site very much.Microwave mein baingan ko kis mode per bhunana hai,khoya kaise bhunana hai. bartan kaun sa use karna hai.
pls detail mein batayein.

निशा: प्रतिभा, बैंगन को आप माइक्रोवेव मोड पर भून सकते है.
MRS.PREETAM KOTHARI
DEAR NISHA JI,FIRST OF ALL THANKS VERY MUCH FOR WONDERFUL HINDI WEBSITE FOR COOCKING AND RECEIPIES.
I BOUGHT ONE CONVECTION MODEL MICROWAVE .WITH THIS MICROWAVE COMPANY PROVIDE ME ONE STEEL GRILL .I WANT TO KNOW WHERE I CAN USE THIS GRILL TABLE IN MICROWAVE BCOZ I CAME TO KNOW THAT WE SHOULD NOT USE STEEL AND METAL UTENSILS IN MICROWAVE. IF WE USE THIS STEEL GRILL IN MICROWAVE WHICH MODE WE HAVE TO CHOSE.

निशा: मिसेज कोठारी, आपके माइक्रोवेव के में ओवन/ग्रिल और कन्वेक्शन की सुविधा है. हम सिर्फ माइक्रोवेव मोड में मैटल के बर्तन प्रयोग नहीं करते लेकिन ग्रिल/ओवन मोड में हम मैटल के बर्तन या स्टील ग्रिल का प्रयोग कर सकते हैं.
अगले सप्ताह, माइक्रोवेव के प्रयोग पर और अधिक लिखने की मेरी कोशिश होगी.
sonu
Nisha ji i liked your site very much. It seems like a elder sister or a mother is telling the recipes. You share everything in detail. God bless you..
Jyoti Arora
Nisha ji i have samsung with grill microvave but i am not aware the recepies of microvave aap zarror microvave receipes batayee.
chandni
dear nisha ji i have microwave with convection,but can i make tandoori roti on this.

निशा: चांदनी, तंदूरी रोटी के लिए माइक्रोवेव ओवन सही नहीं है क्योंकि तंदूरी रोटी के लिए बहुत अधिक गरम तापमान चाहिए. तंदूर का तापमान 450 डिग्री से. से भी अधिक होता है जबकि माइक्रोवेव में इसका आधा तापमान होता हैं.
आजकल बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक तंदूर मिलते है जो प्रयोग करने में बहुत आसान होते हैं. माइक्रोवेव से अधिक अच्छी नान तो सामान्य तवे या कढाही में बन जाती है.
santwana
Nishaji,
kindly tell me how to clean microwave oven
thanks

निशा: अवश्य, सुझाव के लिए धन्यवाद सांत्वना.
HEMA PORWAL
Nishaji,
Thanks for Microwawe purchasing knowledge.
Will u pl. tell how to bake in Microwave with grill.
Thanks

निशा: जी अवश्य.
Pratapddn
Helo Nishajee,
Aapne Oven ke Bare mein kafi achchi Jaankari di hai.
maine bhi 2 year pehle microwave oven (Samsung) liya tha, lakin tab mujhe jyada convection ke bare main jaankari nahin thi. jab main usmein kuch banata tha to ban kuch aur jaata tha to pata chala ki ye kaam to simple oven ka tha.
Ab jab bhi kabhi oven kharidoonga to convection suvidha wala hee loonga. jaankari ka liye many many thanks.