माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

📅 21 जनवरी 2011 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 286 कमेंट ★ 3.1 (6654)


क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.

कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं

  • Solo Microwave or Basic Microwave
    इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं.
  • Microwave with Grill
    ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है.
  • Microwave with Grill and Convection
    कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है.  कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.

आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.

Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे

कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें

लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.

माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.

माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.

में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.

माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.

माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे  यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.

  • माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
  • इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
  • आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.

आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6654 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (286)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

namrata
kon se brand ka microvawe with convection oven acha hai
NishaMadhulika
नम्रता जी, आज के समय में आपको मार्किट में बहुत से ब्रैंड के माइक्रोवेव मिलेंगे जो आप जिस चीज के लिए लेना चाहती हैं वो सभी फंग्शन देखें और उसे खरीद लीजिए.
KAVITA
HELLO MAM,
MUJHE APSE YEH JANNA THA KI MICROWAVE WITH GRILL AND CONVECTION KI HELP SE ME KHANA GARAM BHI KAR SAKTI HU OR CAKE PIZZA ETC BNA BHI SAKTI HU. IF I AM RIGHT SO PLZ REPLY YES OR NO.
THANK YOU SO MUCH YOUR ARTICALS ALWAYS HELPFUL.
NishaMadhulika
कविता जी, बिलकुल आप इसमें दोनों चीजें कर सकती हैं.
Reena
Namste mam ..pizza bes bahar se le or topings ghar pr kren to pizza ko kis mod pr bnay mere pas samsung hotblast mc32k7055qt/tl abhi new liya h plz mam btaye eske bare me aap oven ke bare me bistar se kya or kese oven use krna h es pr vdio bnay plz thnkuuu
निशा: रीना जी, मेरे पास ये ओवन नहीं है, आप ओवन के साथ दिये गये मीनू से उसके बारे में सारी चीजें जान सकती हैं.
akanksha dixit
namaste mam,,,,hmne abhi jaldi he morphy Richards ka 25CG microwave oven h,,,,ye kaesa h pllzzz bataeye .....
aur aap microwave use krne ka ek vidio banae details mai jismai kis mode msi kaese racipe kaese bartan use kr sakte h sbki janksri ek sath ek jagah mil jae hm log ko easy ho jae microwave use krna

निशा: अकांक्षा जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं ऎसा करने की कोशिश करूंगी.
BHAVNA R PATEL
VERY USEFUL INFORMATION. THANKS

निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruchi
Nisha g maine aj hi microwave grill liya h kya he sahi viene cake pizza bana Santa h kya
निशा: रुचि जी, इसमें आप केक बना सकते हैं, लेकिन पिज्जा माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बनायें.
chetna
Microwave me mile plastic k bartan me cake bake ho sakta h..
निशा: चेतना जी, माइक्रोवेव में केक अगर आप माइक्रोवेव करके बना रहे हैं तब माइक्रोवेव सेफ कांच के बर्तन या प्लास्टिक बर्तन या ब्लैक मैटल यूज कर सकते हैं. माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर केक बनाने के लिये एल्यूमीनियम, स्टील या कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं.
Reena
hello mam...mujhe mam microwave oven lena konsa lu ..or kya dekhu us me ghar me 10 log h kitne Liter ka hona chahiy or shop pr kya bol kr kharidu mam es baare me mujhe kucha nhi pta beti ne bola h ma oven chahiy ho lena pdega to mam plz help me plz or kis ka looo ye b btana mam
Sujata
Can I bake cake in steel utensils at convection mode

निशा: सुजाता जी, माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड में आप स्टील या किसी भी मेटल के बरतन में खाना बना सकते हैं.
mandeep
Microwave oven kaise use karen kharida to hai
निशा: मनदीप जी, आपने जिस शौप से इसे लिया उन्हैं बोलें वहां से इंजीनियर आ कर इसके सारे फन्शन बता देगा और इसके साथ जो मेनुअल होता है उसकी हैल्प से रेसिपी बनायें, थोड़े ही दिन में आप इसे अच्छी तरह यूज कर लगेंगे.
Anita
निशा जी, नमस्ते ! माइक्रोवेव विद ग्रिल में ग्रिल मोड में कौन कौन सी रेसिपी बना सकते हैं और कौन से बरतन का प्रयोग कर सकते हैं?
निशा: अनीता जी, माइक्रोवेव विद ग्रिल में ओवन में बेक होने वाली रेसिपी बनाई जा सकती है लेकिन बर्तन माइक्रोवेव सेफ ही यूज करेंगे.
Piyu
Thank you mam, for your all delicious recipes.
Mam mujhe aapse 2 baate puchhna h, ek to ye k mere microwave me 4 options h , ek to grill+microwave, microwave, convection and micro+convection. To mam me kon si dish bnane me kon SA option lu, mujhe kuchh smjh NH aa rh h. Or dusri baat ye k instant dry yeast or instant yeast me kya difference h , ydi Kahi PR dry yeast likha h or me instant yeast use krti hu to utni hi matra me use Karu ya Kam jyada. Pls help me mam
निशा: पियू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. माइक्रोवेव में बेकिंग कन्वेक्शन मोड पर होती है, इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट बारीक होता है वह जल्दी से एक्टिव हो जाता है उसे अलग से गुनगुने पानी में चीनी के साथ रख कर एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं होती. मात्र दोनों यीस्ट की बराबर लेनी होती है.
tapan
samsung microwave me cake banane ke liye kis mode me aur kitne temperature me kitne time tak rakhana hai ?
निशा: तपन जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, रेसिपी को देखें और उसी तरह से केक बनाये जिस तरह ओवन में बनाया गया है, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है.
Renusaini
Convection mode p Jake pre heat krte waqtusme lgi Rodd red kyo ho jati h.
निशा: रेनू जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है, इसलिये ये गरम होती है और ओवन दिये हुये तापमान पर गरम हो जाता है.
sanwer
Microwave oven minimum kitna voltage may chalna jaruri hay
rahul masute
Oven kaise use karte hai? Degree me bataye
Garimasingh
maim mera samsung ka smart microwave ovem h isme grill or convection mode or kafi button h kis mode pr cookies bake kiye jate h & cake jab mai convection mode pr krti hoon to kafi tight ho jate h cookies plz ans me konsa mode use kre...

निशा: गरिमा जी, कन्वेक्शन मोड पर ही बेकिंग की जाती है. आप टाइम को कम रखते हुए बेक करें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें सही बनने लग जाती हैं.
priya saxena
Mam kya ap plz mujhe microwave or oven me difference bta skti h
निशा:शनिका जी,माइक्रोवेव में खाना माइक्रोवेव के व्दारा पकता है जबकि ओवन में खाना इलैक्ट्रोनिक हीट से पकता है.
joyshree
Nisha ji ,what is the difference between 28L & 21L convection microwave in case of watt and time?
Amit kumar
Microwave k liye Kaun SA bartan istmaal hoga

निशा: अमित जी, माइक्रोवेव में गिलास, गिलास-सिरैमिक के बर्तन यूज कर सकते हैं. माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर मेटल, अल्यूमिनीयिम के बर्तन यूज कर सकते हैं.
Prabal Pratap Singh
Dear Nisha Mam,
Microwave oven with grill and convection aur Airfryer me kya jyada accha hai. Plz btaaye
निशा: प्रबल जी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन ज्यादा अच्छा होता है.
Prabhakar arya
Bahut acchi jankari di aapne ab mujhe microwaves kharidane me aasani hogi dhanywad nisha ji

निशा: प्रभाकर जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
puspa jaiswal
reheat food & baking which microwave buy

निशा: पुष्पा जी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्शन मोड लिया जा सकता है. इसमें बेकिंग अच्छी होती है़.
Paramjeet Kaur
Hello Nisha G,
Mere pass Kenstar ka microwave hai 10 saal purana but ajkal recipes jo bhi hoti hai vo maximum 180 degree pr preheat krke etc esi hoti hai but mere microwave me 100 power ata hai degree vala nao hai to mera qns yeh hai ki kitni degree = kitne power pr bake karu me cake vagerah ko ...plz help me
निशा: परमजीत जी, आपके माइक्रोवेव सोलो माइक्रोवेव है उसमें कन्वेक्सनमोड नहीं है इसलिये ये टेम्परेचर नहीं मिलता है.
Neelam Jha
Mam mere pass L g ke microwave tha jisme khana garam ke alawa kuch khas nahi banta tha 13 sal pahle ki hai par aap se bahut kuch jankari mili hai thank you kya ham Khali oven conversation with nahi lesakte hai mujhe lagta hai ki cake usme achha bane ga aap kiya kahati hai es bareme mam Thanks
निशा: नीलम जी, आपके पास सोलो माइक्रोवेव है, आप सिर्फ ओवन भी ले सकती हैं.
Seema
Nishaji kya microwave oven Lena sahi division hai

निशा: सीमा जी, आप अपनी जरूरत के अनुसार माइक्रोवेव ओवन लेने का निर्णय ले सकते हैं.
Zarna
Which model is simple in use? Samsung or Lg 28 L
Sanju saxena
Nisha Ji solo oven mai micro option issue cake nahi ban sakte

निशा: संजू जी, केक को माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, वेबसाइट पर एपल स्पंज केक रेसिपी उपलब्ध जिसे हमने माइक्रोवेव में बनाया है, उसे आप देख सकते हैं. बेकिंग माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर अच्छी होती है.
Sanju saxena
Nisaji mere pass solo microwave h isme cake or pastry banane ke liye kid par set kare please help me

निशा: संजू जी, इसमें कन्वेक्शन मोड नही होता. बेकिंग के लिए कन्वेक्शन मोड पर अच्छी होती है.
supriya
Hi, Maine ifb ka Mikreove convection oven leya hi par Jo temperature program me batate hi vaisa set keya to Mara Jo koi resepe hi usme much to kharabi ati hi jaise ke cake uper se kadak hota hi our under se kaccha rahi jata hi to mujhe batao ke temperature kisa rakhu
निशा: सुप्रिया जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर दिये हुये तापमान पर सैट करें, केक कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रखें, और केक को बेक करें, बीच बीच में चैक करें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी चीजें आसान हो जायेंगी.