माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

📅 21 जनवरी 2011 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 286 कमेंट ★ 3.1 (6654)


क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.

कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं

  • Solo Microwave or Basic Microwave
    इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं.
  • Microwave with Grill
    ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है.
  • Microwave with Grill and Convection
    कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है.  कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.

आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.

Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे

कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें

लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.

माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.

माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.

में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.

माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.

माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे  यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.

  • माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
  • इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
  • आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.

आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6654 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (286)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

santosh srivastava
Hiii niisha ji..mai microwave jayda heet hone k karan andar ka sise ka palte tut gya plz aap koi upay bta dijye.

निशा: संतोष जी, आपको इसे माइक्रोवेव के सर्विस सेन्टर ले जाना पढ़ेगा, या आप उन्हैं फोन कीजिये, वह किसी को आपके घर भेज कर आपके माइक्रोवेव को रिपेअर करायेंगे.
renu sarath
Di hmare pas microwave with gril con he meak otg ya air fryer lena chaheti hu dest kya hoga aur kis kempni ka kaun mabel lu
निशा: रेनू जी, ओटीजी किसी भी अच्छी कम्पनी का लिया जा सकता है.
dimpy
Hi,nisha ji main onida convection micro Lena chahti hu konsa lu kam se kam price ka onida microwave se exchange karke kya aapko jankari hai..ya phir mujhe koi or company ka oven Lena chaiye agar haan to konsi company ka best hai Jo zada saal tak chal sake pr jo 10,000/- tak ki price ka ho
निशा: डिम्पी जी मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, सभी अच्छी कम्पनी के माइक्रोवेव अच्छे होते हैं, माइक्रोवेव ले रही है, माइक्रोवेव विद कनवेक्सन ही लीजिये.
Dimpy
Hi,Nisha ji mere pass onida ka power grill 23 classic hai isme 2 combination settings bi hai or auto cook menu hai kitna % or kitna time set karna hai ye set hota hai or rice,idli dhokhlo etc.ya normal khana ban jata hai kya convection micro mein ye Sab ho Sakta hai or convection mode hota kya hai kya tandoor hota hai agar haan to kya alag se electric tandoor Le sakte hai hs18 per Berg ka dikhate hai naan banate Huey usme kya soft pizza base bi ban Sakta hai
निशा: डिम्पी जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह काम करता है. तंदूर बहुत अधिक तापमान पर काम करता है, तंदूर में अगर 180 डि. से. पर काम करता है तब उसमें पिज्जा या नानखताई आदि बना सकते हैं, मुझे इस तरह के तंदूर के बारे में जानकारी नहीं जो कम तापमान पर काम करता हो.
indu
kaya ham nankhatai kam butter ka use karkee bana sakte hai
निशा: इन्दू जी, कम बटर होने से नानखताई कम सोफ्ट बनेगी.
trupti gajjar
Mam...mene ek week pehele Samsung ka smart oven model mc28h5015vb purchase kiya he...microwave mode pr potato ke 6ote pieces ,rices ko cook krne k liye bahot hi time lagta he.like 18-20mnts.hight mode pr hi krti hu me..
Microwave me to time cum lagna chahiye.to fir aesa kyu??
निशा: तृ्प्ती जी, 4-5 मीडियम आकार के आलू को पोलीथिन में डालें और 2 टेबल स्पून पानी डालें, पोलीथिन को बन्द कर के माइक्रोवेव में रख दीजिये, हाई मोड पर 5-6 मिनिट में आलू उबल जाते है. वेबसाइट पर माइक्रोवेव में चावल कैसे बनायें देखें, और बनायें, 200 ग्राम चावल बनाने में 12 मिनट लगते हैं. ओवन के साथ आये हुयी बुक को पढ़ें और बनायें, माइक्रोवेव में खाना जल्दी पकता है.
Pranika Vivek
I have electolux -20L Grill Mechanical G20M WW-CG ... there is two option mentioned there Combination 1 and combiination II , Kindly advice which opted be used in baking cake...
Mili
Kya hum readymade food ko reheat solo microwave me kar sakte hai?
निशा मिली जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Amit
Dear nisha I have microwave with convention and grill how to prepare missi roti.
Amit
Dear mishap I have microwave with convention and grill how to prepare missi roti.
Bishes
Dear Nisha ji, where can I find food & dishes receipe booklet for microwave.kindly guide me pls
निशा: biSes ji, बुक तो आप किसी भी बुक की शौप पर देख कर ले सकते है.
Paawan Bhatia
Nisha ji me 'USHA halogen oven' k bare me janana chahta hu.
'Halogen oven' and 'Microwave oven ' me kya antar he and dono me se konasa jyada achha he.
निशा: पवन जी, मेरे विचार से माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन लेना ज्यादा ठीक है, माइक्रोवेव में विद कन्वेक्सन में इसमें होने वाली सारी चीजें कर सकते हैं, और बहुत सारी चीजें इसके अलावा भी की जा सकती हैं.
archan
Nishji please give me some information lg ka tandoor mode wala microwave lena thik hai
निशा: अर्चन जी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
Vinaya
Nishaji mein mere paas Electrolux ka microwave hai usme naankhatai 150 degree pe 15 mins bake kee lekin naankhatai ka bottom jal jaata hai aur woh kadak bhi nahi hoti, maine bartan mein namak daalke uske andar plate rakhkar naankhatai banayee to bhi woh jal jaatee hai aur kadak nahi hotee, mujhe samajh nahi aa rha hai ki mein kya karun.
निशा: विनय जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 180 डि. से. पर बेक कीजिये, कुकीज चारों ओर किनारों से हल्की ब्राउन हो जायें उन्हैं, चैक करते हुये पूरी तरह बेक करते हुये, पका लीजिये. थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
rashmi
thanks nishaji
Harjeet
thanx nisha ji for such a great information...
millions of thankss
rashmi
nisha ji , microwave ke convection mode par temperature display hota hai usi tarah kya time display bhi hota hai ?
निशा: रश्मी जी, टेम्परेचर की तरह टाइम डिसप्ले नहीं होता, टाइम को जिस तरह आप माइक्रोवेव के लिये सैट करती हैं उसी तरह सैट करना होता है.
deepa
mam , pls. convection utensil or microwave utensil ki detail bataye inme kis tarah ke utensil use honge?
निशा: दीपा जी, माइक्रोवेव करने के लिये माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ कांच, चीनी मिट्टी, माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक के बर्तन यूज किये जाते हैं, लेकिन माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मैटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं, बिलकुल जिस तरह ओवन में करते हैं.
Meenakshi
Nisa ji, mere pass Electrolux ka convection microwave h.(23l). Mujhe thoda bol sakte gain usme cake kese banana chahiye. Convection mode me grill rack use karna jaruri h ya without grill rac cake baking dish rakh sakte gain. Ish confusion ka kuch solution Di jiye. Mere microwave me preheat ka much alag se option nahi h.
निशा: मीनाक्षी जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, रेसिपी से देखकर माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक बनाया जा सकता है, केक कन्टेनर के नीचे ग्रिल रैक रखना आवश्यक होता है. माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर लाकर तापमान सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये उसे खाली ही ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
rahul
Mam hi.....mam humne samsung ka microwave oven grill liya hai.uske satg palstic ke bartan aaye ha.plz aap bataye ki usme cake ban sakta hai kya.agar ha toh kiss bartan mein.aur kkun se mode me jana padega.
निशा: राहुल जी केक को ओवन की तरह बेक करना है, तब माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाना होगा और इसमें कोई भी मैटल यूज हो सकती है. केक को माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है इसके लिये उसके साथ आये हुये प्लास्टिक या कांच के बर्तन यूज कीजिये, केक को माइक्रोवेव विद ग्रिल मोड पर भी बनाया जा सकता है इसके लिये भी माइक्रोवेव सेफ बर्तन यूज करते हैं.
Amandeep Kaur
Nisha Ji, Bajaj OTG me kaun se bartan use kr sakte hai..... pls reply
shilpa
hi nishaji. mere pass orbit ka OTG heai. mei usme ceck banana chati hu too mei usme konse alloys ke bartan use kar sakti hu . OTG mei kya kya bana sakti hu
nisha soni
Nisha ji mujhe microwave me tandori roti kaise banay pls who batay mere pass samsung ka slim fryer tec ka microwave hai jiska tem 900 tak ho sakta hai .
निशा: निशाजी, माइक्रोवेव में तंदूरी रोटी अच्छी नहीं बनती.
vandana
Hello nisha g, kya oven ko pre -heat krte time, oven ki andr water rkhna Jruri h, ya khali bhi usko pre-heat kr sakte h.
निशा: वंदनाजी, ओवन को प्रीहीट करने के लिये पानी रखने की आवश्यकता नहीं है, माइक्रोवेव को खाली नहीं चलाना होता है.
khushbu
microwave me high mode or pre heat kse hota h?
निशा: खुशबू, किसी चीज को माइक्रोवेव कर रहे हैं तो उसे प्रीहीट करने की आवश्यकता नहीं होती, उसके ऊपर बटन रहते उसमें माइक्रोवेव वाले बटन को पुश करने पर उसके मोड चेन्ज हो जाते हैं. और अगर आप कन्वेक्सन मोड यूज कर रही हैं तो उसे तापमान जो आपको चाहिये उस पर सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये ओन छोड़ दीजिये ओवन प्रीहीट होकर तैयार हो जाता है.
Hari
निशाजी,माईक्रोवेव पर लिखागया यह आर्टिकल मुझे बहुत helpful लगा । इस आर्टिकल से मे एकदम satisfied हुँ । क्या आप मुझे electric ओवेन के फाइदा और बेफाईदा के बारेमे बतासक्ते हे ? क्या electric ओवेन मे पिज्जा और केक बनसक्ता हे ?
garg
mam mai ne samsung21 ltr ce73jd conv microwave kharida hai ye kaisa hai
निशा: गर्ग जी, ये बहुत अच्छा माइक्रोवेव है.

shruti
aur kya hum cake bake karne ke liye aluminium pot use kar sakte hai???
निशा: श्रुति जी हां केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कर रही हैं, तब एल्यूमीनियम के बर्तन लिये जा सकते हैं.
shruti
mam kya aap pls bata sakti hai ki microwave option kab use karna chahiye aur grill option kab use karna chahiye.. humne convention grill microwave liya hai.. aur microwave ke sath jo wire rack aai hai uska kya use hai...
निशा: श्रुति जी, माइक्रोवेव को आप खाना पकाने और गरम करने के लिये कर सकते हैं, माइक्रोवेव करने के लिये बर्तन माइक्रोवेव सेफ ग्लास ही यूज किये जाते हैं, कन्वेक्सन मोड पर बेकिंग की जाती है इसमें मैटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
jaswinder
Mam, Mere pass godrej ka microwave oven hai. jis me grill, multi way cooking and combi. cooking mode diye gaye hai .kya main is me bake kar sakti hu?
निशा: जसविन्दर जी, माइक्रोवेव के मीडियम तापमान पर 60 पर सैट करके आप इसमें बेकिंग कर सकते हैं और माइक्रोवेव के साथ ग्रिल मोड एक साथ सैट करके भी बेकिंग हो सकती है.