माइक्रोवेव खरीद रहे हैं? Microwave Oven Buying Guide

क्या वेजीटेरियन परिवार के लिये भी माइक्रोवेव जरूरी है?
मेरे पहले माइक्रोवेव पर मेरे परिचितों की प्रतिक्रिया थी कि आप तो वेजीटेरियन है फिर माइक्रोवेव क्यों? आप चाहे वेजीटेरियन हों या नहीं. माइक्रोवेव खाना पकाने में बहुत सहायता देता है. इसमें आलू भूने जाते हैं, भुरता के लिये बैंगन भूना जाता है, लड्डू, बरफी के खोया भूना जाता है, सब्जियां छोंकने से पहले नरम कर ली जातीं हैं. मजेदार पापड़ 40 सैकंड में बिना तेल के भूने जाते हैं. माइक्रोवेव में चावल बनाना तो बहुत ही आसान है. फ्रिज में से ठंडा दूध निकाल कर बोतल में सिर्फ 30 सैकंड में माइक्रोवेव करके के बच्चे को दे दीजिये. फ्रिज में रखी हुआ ठंडी सब्जियां बिना अतिरिक्त बर्तन प्रयोग किये हुए तुरंत गरम करके परिवार को परोसें.
- Read this article in English - Microwave Oven Buying Guide
कितनी तरह के माइक्रोवेव होते हैं
- Solo Microwave or Basic Microwave
इसमें खाने को पकाया जा सकता है, खाना गरम किया जा सकता है और फ्रोजन फूड को डिफ्रोस्ट किया जा सकता है. ये कीमत में कम होते हैं. - Microwave with Grill
ग्रिल की सुविधा वाले माइक्रोवेव में खाने को ग्रिल किया जा सकता है. - Microwave with Grill and Convection
कन्वेक्शन माइक्रोवेव में खाना बेक भी किया जासकता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव में अन्दर के तापमान को एक जैसा रखने के लिये हवा फैंकने के लिये फैन लगे होते हैं जिनसे पकाये जा रहे खाने को हर जगह एक जैसा तापमान मिलता है. कन्वेक्शन माइक्रोवेव खाने को क्रिस्प करने के लिये भी उपयोग में लाये जाते है.
आजकल बाजार में प्रमुखत: दो तरह के माइक्रोवेव मिलते हैं solo microwave एवं Microwave with Grill and Convection.
Microwave Oven Prices in India
भारतीय बाजार में उपलब्ध माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य (MRP) एवं नेगोशियेटेड प्राइज का मार्केट सर्वे
कौन सा माइक्रोवेव लें?
आपकी आवश्कता क्या हैं? आपका बजट क्या है? यदि आप माइक्रोवेव का उपयोग बेकिंग के लिये नहीं करना चाहते या आप अलग से ओवन का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप Solo microwave oven ले लें.
लेकिन आप बेकिंग के लिये अलग से दूसरे ओवन का प्रयोग नहीं करना चाहते तो आप Microwave with Grill and Convection खरीदें
लेकिन मुझे बेकिंग के लिये अलग ओवन प्रयोग करने के बजाय एक ही Microwave with Grill and Convection में अधिक सहूलियत लगती है. यह डिफ्रोस्टिंग, रिहीटिंग, बेकिंग, ग्रिलिंग आदि सारे काम कर सकता है.
माइक्रोवेव कितने साइज का लें?
यह आपके घर के सदस्यों पर निर्भर करता है और इस पर निर्भर करता है कि आप माइक्रोवेव का कितना प्रयोग करते हैं. भारत में माइक्रोवेव का प्रयोग खाना बनाने में नहीं बल्कि खाना बनाने में सहयोग देने में अधिक किया जाता है. इसलिये चार सदस्यों तक के परिवार के लिये आप 18 या बीस लीटर तक का माइक्रोवेव ले सकते हैं. इसके बाद प्रति सदस्य के लिये आप दो लीटर माइक्रोवेव का साइज बढा सकते हैं.
माइक्रोवेव किस कंपनी का लें?
आम तौर पर कंपनिया माइक्रोवेव में 2 से 5 साल की गारंटी देती हैं. माइक्रोवेव सामान्यतया खराब नहीं होते लेकिन फिर भी यह सुनिश्चित कर लें कि आपके शहर में उस कंपनी का सर्विस सेन्टर है.
में अभी तक दो माइक्रोवेव प्रयोग कर चुकी हूं. पहला माइक्रोवेव Solo Microwave था जो लगभग आठ साल लगातार प्रयोग किया. आठ सालों में वह कभी खराब नहीं हुआ सिर्फ टर्न टेबिल टूटी. वर्तमान माइक्रोवेव Microwave with Grill and Convection है जो पिछले चार साल से सही काम कर रहा है. बस इसके एक बार इसके बल्ब बदलवाने की आवश्यकता पड़ी.
माइक्रोवेव कितनी कीमत में मिलते हैं - Microwave Oven Prices in India
आज से पन्द्रह साल पहले Solo Microwave Oven की कीमत Rs.16,000. थी लेकिन आज उससे अच्छा माइक्रोवेव पांच हजार में मिल जाता है. एक अच्छा Microwave with Grill and Convection आपको लगभग रु. 10,000 में मिल जाता है.
माइक्रोवेव ओवन के विक्रेता इसकी MRP पर माडल के अनुसार डिस्काउन्ट भी देते है. आपकी सुविधा के लिये माइक्रोवेव ओवन के ब्रांड, माडल, लीटर में कैपेसिटी, अधिकतम मूल्य एवं नेगोशियेटेड प्राइज का एक सर्वे यहां Microwave Oven Prices in India प्रस्तुत है.
- माइक्रोवेव का कवर एसा हो कि आपको अन्दर पकता खाना अच्छी तरह से दिखता रहे
- इसकी बनाबट एसी हो कि इसे आप इसे सफाई करना आसान हो.
- आमतौर पर माइक्रोवेव निर्माता इसके साथ कभी बर्तन आदि का सैट भी देते हैं उसे लेना न भूलिये.
आप माइक्रोवेव ओवन खरीदने के अपने अनुभव भी यहां बताईये.
कमेंट (286)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शाज़िया जी, माइक्रोवेव को प्रीहीट करने के बाद ही रैक रखिए और इस पर केक का कन्टेनर रखकर केक बेक कर लीजिए, अवन को बन्द किया जा सकता है और फिर से रेसिपी के अनुसार तापमान सैट करके केक को बेक किया जाता है.
M aapki recipe ko apne cafe m use le rha hu
Mujhe aap bta skte h ki m micriwave konsi company ka lu
Or konsa lu
निशा: विजेन्द्र जी, मुझे खुशी है कि आप हमारी रेसिपी अपने रेस्टोरेन्ट में यूज कर रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद. माइक्रोवेव आप किसी भी अच्छी कम्पनी का ले सकते हैं, ये पता कर लीजिये कि कम्पनी बाद में सर्विस अच्छी देनी चाहिये.
निशा: खान जी, इसमें सारी चीजें बनाई जा सकती हैं.
निशा: गौरव जी, सोलो माइक्रोवेव में बेकिंग अच्छी तरह नहीं होती.
निशा: कृ्ष्णा जी, तवे पर ही रोटी अच्छी बनती है.
निशा: अनुज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine kl hi OTG liya h to Kya aap bata Sakti h Kya ki cake is m bake ho sakta h kya plz ans fast jisse ki m use change kr k best decision saku
निशा: रजनी जी, ओटीजी में केक बेक किया जा सकता है, हर तरह की बेकिंग इसमें हो जाती है.
निशा: निशा जी, माइक्रोवेव में मैलामाइन के बर्तन जिन पर मैटल की चमक दार पोलिश न हों यूज कर सकते हैं, लेकिन कन्वेक्सन मोड किसी भी मैटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
i have taken panasonic microwave, which have convection, grill.
i want to know, which type of utensil can be use for making cake, can be use steel utensil ?
निशा: दीप्ती जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर स्टील, एल्यूमीनियम या किसी भी मैटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं.
निशा: प्राची जी, उसके साथ बुक आई होगी उसमें बहुत सारी चीजें बनाने का तरीका दिया हुआ होता है और माइक्रोवेव को यूज कैसे करें ये भी दिया होता है प्लीज उसे पढ़ें और अपने माइक्रोवेव को यूज करें आप जल्द ही माइक्रोवेव को अच्छी तरह यूज करना सीख लेंगी.
निशा: संतपाल जी, कन्वेक्सन मोड पर बेकिंग बिलकुल उसी तरह हो जाती जैसे कि ओवन में होती है, समय सैट करके और चैक करते हुये बेकिंग करते हैं.
निशा: ज्योती जी, चावल माइक्रोवेव में 10-12 मिनिट में और कुकर में भी इतनी ही देर में बन जाते हैं, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं.
निशा: अनीता जी, माइक्रोवेव मोड में कांच के बर्तन यूज किये जाते हैं, कन्वेक्सन और ग्रिल मोड पर कोई भी मैटल यूज कर सकते हैं.
निशा: सिंह जी, आप माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड लीजिये, ये माइक्रोवेव और ओवन दोंनो का काम करता है.
निशा: प्रियंका जी, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर लाकर 230 डि.से. पर सैट करके प्रीहीट कीजिये, इसके बाद 230 डि.से. पर पहले 18 मिनिट के लिये बेक कीजिये, चैक कीजिये, पलटिये और समय बढ़ाते हुये बाटी को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
निशा: सवाई जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल उसी तरह से बेकिंग की जाती है जिस तरह से सादा ओवन में की जाती है, बेकिंग के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर ही रखें.