टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 1 कि.ग्रा.
- चीनी - 3/4 कप
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
Tomato Ketchup Recipe video in Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I want to make a vegetable sauce please tells us
Nishaji,
What can we used as preservative instead of sodium benzoate, as it is not available here in stores?
निशा: नेमतुलाह जी, प्रजरवेटिव के रूप में एसीटिक एसिड भी डाला जा सकता है.
Very useful recipie Nisha Mam, Can i use Sodium Benzoate in Indian sweets to preserve them ? Please sugest me a preservative for Indian sweets like gulab jamun, rasgullas burfi etc
Please reply
निशा: प्रिंस जी, ये प्रिजरवेटिव स्वीट्स में नहीं डाले जाते हैं.
Nisha ji,
Kya hm ise eluminiyem ke bertan me bna skte h?
निशा: गायत्री जी, इसे एल्यूमीनियम के बर्तन में नहीं बनाया जा सकता है.
kya iska taste markit wale k jaisa hi hoga plzz btaye
Mam plz muje ye bataye ki tamato sauce or tamato ketchup mai kya anter hai.
Namaste mam,,
today, I made tomato ketchup,,,made very nice,,,
thank u so much for sharing this recipe
निशा: प्रेम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha g 1kg tomato me kitne gm ingredients ki jarurat padegi
निशा: विशाल जी, आप टमाटर 1/3 ले रहें हैं, इसके अनुसार सारी चीजें 1/3 कर लीजिये और सास बना लीजिये.
क्या हम sodium benzoate IP का इस्तेमाल टोमेटो कैचप मे कर सकते हैं ?
निशा: विक्की जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Dear Nisha maam ,Thank u so much for your recipies.I simply love your explaination way
निशा: अनुपम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tomato ketchup recipe
Sirka matlb?
निशा: पूनम जी, सिरका कई प्रकार के होते है, नार्मल सिरका किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है और इन्हैं अचार में प्रिजरवेटिव के रूप में यूज किया जाता है, और चाइनीज खाने में स्वाद के लिये यूज किया जाता है.
namaste aunty,
maine tomato ketchup bnaya aap ki recepi se bahot ho lajawab bna. mere husband aur mere baby ko bahot pasand aaya.
thank youu so much
shalini
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
What means sirka?
Hello Nisha Mam,,,
Apki receipies bahut acchi rahti he of bahut hi easly hum use bana skte he .
Mai ye janna chahti hu ki tomato pyori kaise bana skte he.
thanks.
Hello Nisha Mam,,,
Apki receipies bahut acchi rahti he of bahut hi easly hum use bana skte he .
Mai ye janna chahti hu ki tomato pyori kaise bana skte he.
thanks.
Nishaji Sodiyam benjoit ka kya matlb hota he ?
Mere pass vinagar to he kya vo chalega nisha ji
निशा: आरती जी, सोडियम बेन्जोएट कैमीकल है, प्रजरवेटिव है. सिरका भी आप इसमें डाल सकती है.
निशा: प्रिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
.......,.......,..
निशा: मोनपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, अवश्य बनाइये, बेबी को अपने हाथों से चीजें बनाकर खिलायेंगी, बहुत अच्छा है. बहुत बहुत धन्यवाद.
TOMATO KETCHUP AND TOMATO SAUCE ME KYA ANTAR HAI
निशा: रेनू जी, ये लगभग एक जैसे ही होते है, अलग अलग जगह पर अलग नाम से कहते हैं.
निशा: प्रीती जी, सास को थोड़ा और पका लीजिये, ये गाढ़ा हो जायेगा और थक्के के रूप में गिरेगा भी.