टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 1 कि.ग्रा.
- चीनी - 3/4 कप
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
Tomato Ketchup Recipe video in Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा, 1- 1.5 छोटी चम्मच लाल मिर्च डाले जा सकते हैं.
Mene apki resepi se besan ke laddu banaye the pr wo thik nhi bane wo sakhat aur kafi tait bane h aur ache bhi nhi bane h bato kese sahi banenge..
निशा: रेनू, अगर बेसन में घी कम डाला जाय तो लड्डू सख्त हो सकते हैं और बेसन को अच्छी तरह एकदम अच्छी महक आने तक न भूना जाय तो उनका स्वाद अच्छा नही आयेगा, प्लीज फिर से बनाने की कोशिश कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छे बेसन लड्डू बनाने सीख जायेंगी.
निशा: नेहा, टमाटर को 1 सीटी आने तक प्रेशरकुक कर लीजिये.
निशा: दीप्ती जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Your recipes are very helpful to me because they're with out onion and garlic. ....whicch we do not eat... I like your all recipes. ..
निशा: अंजली जी, चिल्ली सास आप जल्दी ही देख सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: दीपिका, टमाटो कैचअप में एसीटिक एसिड या सीट्रीक एसिड प्रेजरवेटिव मिला देंगी तो ये लम्बे समय तक चलेंगे.
Thanks
Bunty
निशा: बन्टी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, एक किग्रा, टमाटर से बने सास में 2 टेबल स्पून सिरका डालकर मिला दीजिये.
निशा: सीमा, मैं कोशिश करती हूँ.
.
निशा: निधि, इडली कुकर में बहुत अच्छी बनती हैं, वेबसाइट पर कई तरह की इडली बनाने के तरीके दिये हैं, सर्च बटन पर इडली लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: कल्पना, कल्पना दोंनों एक ही है.
निशा: मंजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, टमाटो कैचअप में सिरका या नीबू डाला जाता है.
your dish is so delicious and beautiful and tasty.
and tusi bahut acchi recipe batande hai
निशा: उर्वशी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam wo janana chahti hai ki kya isme lal sirka dal sakti hai ya white hi sirka aur mam ye ginger kya hota hai i mean kahi aap adrak to nahi kah rahi hai wo mere se pooch rahi thi so please reply
tahnx
निशा: शंकर, बहुत बहुत धन्यवाद. अचार में किसी भी तरह का सिरका डाला जा सकता है, स्वाद का फर्क रहता है. आप सही कह रहे हैं कि जिंजर - अदरक होता है.
Good to know that you are alright now. I have a question : I have made tomato puree (approx 2 3/4 kg) after making it thick right now today. I have added salt, sugar and vinegar to it. After that, I thought of making a sauce.... Do you think I can add onion, garlic and masale to it and again cook it to make it more thicker to make it a sauce. Till your answer comes, I will preserve it in refrigerator... Please let me know.
निशा: अनिशा, जी हां इस तरह सास बनाया जा सकता है.
निशा: रेखा जो भी आपको पसन्द हो वह मिर्च डाल सकती हैं.
निशा: विजय, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मिस्कान मैं आपके लिये ये बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मोनिका, ये दोनों एक ही हैं.
निशा: मोनिका, एअर टाइट और विनेगर कैचअप खराब होने का कारण नहीं है, ये तो दोंनों चीजें अच्छी है, कैचअप में गीली चम्मच न डालें, गीले हाथ भी न हों, और कैचअप को फ्रिज से बाहर रखना है तो इसमें प्रिजर्वेटिव डालना आवश्यक है.