टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 1 कि.ग्रा.
- चीनी - 3/4 कप
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
Tomato Ketchup Recipe video in Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पंचालोम जी, टमाटर काट कर धींमी आग पर उबाले वह अपने ही जूस में अच्छी तरह उबल कर तैयार होते हैं, सास में विनेगर डालने से वह टेस्टी हो जाता हैं और अधिक दिन तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: कीर्ती जी, टमाटो सास को बिना गार्लिक और बिना काली मिर्च के बनाया जा सकता है, या कम मात्रा में डालकर बना सकते हैं.
निशा: आरिफ जी, सिरका वेनेगर होता है.
निशा: दुष्यंत जी, टमाटर के पल्प को आग पर गाढ़ा करने के बाद, चीनी मिला दीजिये.
निशा: मनिन्दर जी, 5 कि. टमाटर में 650-700 ग्राम चीनी डाली जा सकती है.
निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आप इसके बिना भी बना सकती हैं.
A lot of thanks...
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहन जी, आप इसे इसमें रख सकते हैं
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: उर्मि जी, सिरका से यह लम्बे समय तक खराब नहीं होता.
निशा: रजत जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: मिताली जी, क्या आप इतना घर पर कर सकती है, यदि हां तो अवश्य कीजिये.
निशा: प्रियंका जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी. धन्यवाद.
maine yeh recipe se ketchup banayi aur wo bahut achi bani...thank you aunty...
aunty, kya ap ghar me maida kaise banaya jata hai ye batayengi?
main jain hu toh bahar ka maida nahi khate hai....
thank you...
निशा: मिताली जी, गेहू के आटे को पतले कपड़े में छानने पर मैदा बन जाता है, परम्परागत मैदा इसी तरह से बनाई जाती थी.
निशा: संजय जी, अदरक पेस्ट या अदरक को कद्दूकस करके डाला जा सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लोकेश जी, 1 किग्रा. टमाटर सास में 4-5 टेबल स्पून सिरका या 2 छोटे चम्मच एसीटिक एसिड मिला दीजिये और 6 महिने तक रख कर यूज कीजिये.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरज जी, कैचअप को अच्छी तरह पका कर गाड़ा कर लिया तो वह फ्रिज में 3-4 महिने तक भी खराब नहीं होगा.
करना हें इस लिय 10 किलो रस मे कितना सिरका मिलाना हें
और ये कब तक सही रहेगा
निशा: राजकुमार जी, इसे अधिक दिन अच्छा रखने के लिये इसमें प्रजरवेटिव एसीटिक एसिड मिलाना होता है, 1 किग्रा. सौस में 2 छोटी चम्मच एसीटीक एसिड की मिलाई जाती है.
निशा: मीनू जी, 1कि.ग्रा. टमाटर में 150-200 ग्राम चीनी डाली जा सकती है. प्लीज डिटेल रेसिपी से देखा जा सकता है.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे व्रत में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.
निशा: जी आप इसे डाल सकते हैं.
nishaji mane tomato catchap steel ke bartan me banaya right h kya?
निशा: निर्मल जी, आपने बिलकुल सही किया है, लेकिन इसे अब किसी कांच के बरतन में भर कर रखें, तो अच्छा रहेगा.
nisha ji gar pe banaya bhut asa bana . thanks
निशा: निर्मल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to prepare tomato ketchap without using sirka.tell me the another item in place of sirka.
in jain famiies they are not useing sirka.
निशा: अजय जी, कैचअप में आप सिरका की जगह नीबू का रस मिला सकते हैं, कैचअप को फ्रिज में रख कर यूज कीजिये, ये जल्दी खराब हो सकता है. कैचअप में प्रिजरवेटिव बेनजोइक एसिड या एसीटिक एसिड भी मिलाया जाता है.