टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 1 कि.ग्रा.
- चीनी - 3/4 कप
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
Tomato Ketchup Recipe video in Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजेन्द्र जी, बाजार वाले सास से ये सास थोड़ा सा स्पाइसी बनेगा.
निशा: समीर जी हां गरम मसाला खाने में यूज करते हैं वही है.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी अवश्य पकाया जा सकता है.
Thanks.
निशा: राकेश जी, टमाटर सास बिना चीनी के नहीं बनाया जाता, सोडियम बेन्जोएट डाल रहे हैं तब सिरका मत डालिये, सास अच्छा रहेगा.
निशा: अनुभा जी नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: ज्योति, टमाटर सास को पूरी तरह गाढ़ा होने तक पकाना होता है, टमाटर ताजा यूज करने होते हैं, और जिस बर्तन में सास को भर कर रखें उसे उबलते पानी से धोंये, धूप में सुखायें, सास बहुत दिनों तक चलते हैं.
निशा: अनामिका, 1 किग्रा कैचप में 1 छोटी सोडियम बेन्जोएट या सीट्रिक एसिड की डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, जिस कन्टेनर में आप इसे भर रहें हैं उसे उबलते पानी से धोइये और धूप में सुखा लीजिये. अब आप इसे साल भर तक बाहर रख सकेंगे.
निशा: मीनाक्षी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
plz ye bataiye ki 1 kg tomatos se kitne grams ketchup banta h ?? plz answer
निशा: जूही, 1 किग्रा. टमाटर से लगभग 400 - 450 ग्राम टमाटो सास तैयार हो जायेगा.
Mene 5 kg. Tomato ki banayi bht achieve bani nd colour v bht acha aya..
निशा: मीनाक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जागरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; मीनाक्षी, सोडियम बेन्जोएट या एसीटिक एसिड एक चीज कोई भी डाल सकते हैं.
aunty humne preservation k liye jo sodium benzoate dalna hai vo garam ketchup me dalna h ya cool krke?
plz reply soon :)
निशा: महक, कैचअप को ठंडा होने के बाद प्रिजरवेटिव मिलायें.
1)which vinegar is used in the recipe?
2)how many days we can store the catchup?
निशा: रितिका, व्हाइट विनेगर आसानी से मिल जाता है इसे यूज किजिये और कोई भी विनेगर लिया जा सकता है. कैचअप को बिना प्रिजरवेटिव के 15-20 दिन यूज कीजिये,फ्रिज में रखकर 2 महिने तक और भी अधिक यूज कर सकते हैं.
kaun sa brabd ka ... kya aap white venegar ko kah rahi hai?
निशा: रागिनी जी, व्हाइट विनेगर भी ले सकते हैं और किसी भी तरह का सिरका लिया जा सकता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, 1 किग्रा. टमाटर के कैचअप में 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल दिजिये.
निशा: शुषमा जी, इसे फ्रिज में रखें या प्रिजरवेटिव मिलाकर काफी लम्बे समय तक रखा जा सकता है.
निशा: रवि, इसकी जगह उतना ही अदरक पेस्ट डाला जा सकता है, अदरक को कद्दूकस करके डाल सकते हैं.
निशा: नेहा, हमने 3 कि. टमाटर का कैचअप बनाया है, उसके हिसाब से 3 गुना कम करके मसाले डाल सकते है.