टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

📅 7 दिसंबर 2010 👁 9.2 लाख बार देखी गई 💬 358 कमेंट ★ 3.3 (14944)

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup

  • टमाटर - 1 कि.ग्रा.
  • चीनी -  3/4 कप 
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच 

विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.

एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं.  टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.
How to make Tomato Catchup at home
उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.

Home Made Tomato Catchupबर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.

सुझाव
  टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.

आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.

Tomato Ketchup Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14944 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (358)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Monika vyas
mam prezarvetib kya hota h? or sodium benjoate matlab backing soda hota h kya? plz reply me
निशा: मोनिका, सोडियम बेन्जोएट बेकिंग सोडा नहीं है, ये सोडियम साल्ट है, ये सास या अचार को प्रजर्व करने के लिये डाला जाता है, प्रजरवेटिव डालने से अचार, सास, कैचअप बहुत समय तक अच्छे रहते हैं.
shweta mathuria
hello nishaji
hope u r doing fine now
mujhe 2 confusion hai...plz jawab zaroor dijiyega.
1. Agar bina paani daale tamatar aur baki sab saman boil karte hai to kya wo bartan ke pende se nahi chipak jaayega means jalne lagega...kya thoda paani istemaal kar sakte hai kya.usse ketchup kharab to nahi hoga na?
2. sodium benjoate aur vinegar dono daalna hai ya 1 se kaam chal jaayega...mujhe sauce fridge mein nahi rakhna...konsa daalu aur 1 kg sauce ke liye kitna kitna.sirf 1 daalna ho to uski maatra bhi kya honi chahiye?
निशा: श्वेता, एकदम धीमी गैस जलाने पर टमाटर तले में नहीं लगते और आप चाहें तो थोड़ा पानी भी डाला जा सकता है, उसे बाद में जलाना होता है, उसकी वजह से सास खराब नहीं होता. 1 किग्रा. सास में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट की डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
Monika vyas
mam maine 2 month pahle tomato ketchup banaya tha par ab usme se halki halki badbu aane lag lagi h plz mam bataye ke ab me kya karu. kya isko freeze me rakhna tha. plz reply me i m waiting.
निशा: मोनिका, यदि इसमें प्रिजरवेटिब नहीं डाला गया है तो इसे फ्रिज में रखकर ही खाना होता है.
akshata meena
kya isme adrak daalna zaruri hai .please reply me
निशा: आकांक्षा, आप अदरक नहीं डालना चाहती तो न डालें,
rekha meena
thanks nisha mam i want this recipe of tomato ketchup soon .when i read it it is tooooooo nice recipe reply me
akshat meena
this recipe of tomato sause is very good recipe
Piyush dhakad
Thank u nisha & madhulika I m very happy coz I have made tomato ketchup by the help of yours racipe...
Ravinder Singh
आशु जी सूखी अदरक के पाउडर को सोंठ पाउडर कहते हैं |
sonia
Can we put pudina flavour in tomato saus.
निशा: सोनिया, टमाटर उबालते समय पोदीना की पत्तियां डाल दीजिये सास में पोदीना का फ्लेवर आ जायेगा.
anita
Nisha ji, I have made tomato kethup following your recipe but something has went wrong because kethup became freezed after cooling. why it became so and what was the method to correct it. I have taken 5k.g.tomato.
निशा: अनीता, देर तक यानि कि ज्यादा पकाने से वह बहुत अधिक गाढ़ा हो गया होगा, इसलिये हो सकता है, थोड़ा सा पानी उबाल कर मिला दीजिये, कैचप सही हो जायेगा.
deepak rathore
tamater kese le desi ya salaad vale
निशा: दीपक, सलाद वाले टमाटर में पल्प अधिक होता है, या फिर देशी अधिक पल्प वाले टमाटर लिये जा सकते हैं.
babli
Nishaji, THANKS...!
babli
हमने आप के बताए गए तरीके से कैचप बनाया, ब्होत ही बडीया बना , लेकिन इस मे चार-पांच दिन मे फन्गस चढ जाती है, तो कृपया ईसे और अच्‍छी तरह से प्रीझर्व करने का तरिका बताईए.
निशा: बबली, बिना प्रेजरवेटिब के कैचअप को फ्रिज में रख कर खाइये, प्रिजरवेटिब के लिये, सोडियम बेन्जोइड या सीट्रिक एसिड की 1 छोटी चम्मच 1 किग्रा. सास में अच्छी तरह मिला दीजिये, कैचअप प्रिजर्व हो जाता है.
panchi
( प्रिजरवेटिव,सोडियम बेन्जोएट ) ye 2no item kise or name se market me mil sakte hi plsssss nisha ji help me
निशा: पंची, ये सोडियम बेन्जोइड और एसीटिक एसिड के नाम से मिल जाते हैं.
Swanandi Patil
Dear Nisha Ma'm
Thank s a lot,i never thought that it is so easy to make it.
thanks for this delicious and easy recipe.
निशा: स्वनन्दी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyam
Hello nishaji.....
Thank s a lot itni achi achi recipe dene ke liye...meine apki is website se bahut kuch banana sikh liya hai...sabse achi baat hai ki sab kuch bahut ache se samajh aata hai aur har ingredient ka measure bilkul sahi hota hai..
निशा: प्रियाम, बहुत बहुत धन्यवाद.
kakul
very nice and easy recipe nisha ji,thanks
sudhir patel
nishaji kya hum khatai ke liye nimbusat (citric acid) use kar sakte hai

निशा: सुधीर जी हां कर सकते हैं.
Mohitash
Mam,
Mujhe one kg. tamatar ka sous banane kind samagri bataiye.
Anwale ki chutny banane recipe bhi batay.
निशा: मोहिताश, वीडियो में हमने 1 कि.ग्रा. टमाटर का सास बनाया है, प्लीज आप उसे देख लीजिये. आंवला चटनी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आंवला चटनी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Manjusha Ragesh
Dear Nisha aunti.. today we tried tomato sauce as you shown. it turns too yummy... i never thought that it is so easy to make it.
thanks for this delicious and easy recipe.
निशा: मंजूषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
rohit sharma
thaks you mai sauce me bahut paise kharch kar chuka tha but appke dwara diye gai itane asan tips ne mere problam ko solve kar diya hai.... thaks you and your website.
swavi
mam,ketchup me white vinegar dalna hai ya brown vinegar?????????
plz help.........
निशा: स्वावी, व्हाइट विनेगर या नीबू का रस डालना होता है.
chetan agarwal
pleas maim mujhe ye bataiye ki 400 kg m kitni sugar pardgi
निशा: चेतन, 400 ग्राम टमाटर का सांस बनाने के लिये, 75 (1/3 कप) ग्राम चीनी ले लीजिये
aarti
app bahut acchi recipe batate hai
निशा: आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanjana
didi,
sirka powder & sonth powder means main maharashtran hun.. muzhe tomato ketchup banana hai
निशा: संजना, सिरका लिक्विड है, इसे खट्टे स्वाद और प्रजरवेटिव का काम करता है, सोंठ पाउडर, अदरक को सुखाकर सोंठ बनाई जाती है, उसका पाउडर जिंजर पाउडर या सोंठ पाउडर कहलाता है.
meenusharma
nishaji im your very very big fan so,your recipes very tasty
निशा: मीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya singh
hi nisha ji ,pata hai aap jo v recipe deti hai woh saare k saare tooooooooooooooooo goood hai, thnx a lot nisha ji
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
saroj
aap ka dil se shukrya karte hai. aap hamin bahot hi asan tarike se recipe banana sikhate hai.
निशा: सरोज, धन्यवाद.
vineet yadav
ok mam thank you.
Rajendra Kumar Dewan
Thanks. Nisha ji I shall follow ur.guidelines. can we use tata common salt instead of back salt?
निशा: राजेन्द्र, ये नमक डालकर भी बना सकते हैं.