टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 1 कि.ग्रा.
- चीनी - 3/4 कप
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
Tomato Ketchup Recipe video in Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सरिता, व्हाइट सिरका ही मिलाना है या आप 3-4 नीबी का रस भी मिला सकती है.
निशा: प्रियंका, सास को उबाल कर और गाड़ा कर लीजिये, आप इसे फ्रिज में रखें तब यह नहीं खराब होगा, या एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोएट डालकर मिला दीजिये आप इसे बाहर रखकर 6 महिने तक खा सकेंगी.
निशा: निर्मला, 1 किग्रा. टमाटो सास में 1 छोटी चम्मच सोडियम बैन्जोएट एसिड डाल दीजिये.
thanks you very much
निशा: मंजू, सिरके की जगह 4-5 नीबू का रस डाल दीजिये.
निशा: सिरका (विनेगर) ये एसिड से बनता है, खाने को खट्टा करने के लिये प्रयोग में लाया जाता हे. सोंठ पाउडर मसाला है, अदरक से बनता है, यह किसी खाने को तीखा करने के लिये प्रयोग किया जाता है, किराना स्टोर पर दोनों ही मिल जाते हैं.
mai jab bhi sauce banati hoon wo jald hi kharab ho jata hai.use jyada dino tak kaise store karun.
निशा: अंजू, टमाटर सास बहुत गाड़ा होने तक पकाना होता है, बाहर रखने के लिये इसमें आप प्रजरबेटिब डालना होता है.
Nisha ji green & red chilli Sauce ke recpie bhi likhe.plz reply me.
निशा: वर्षा, टमाटर में पानी डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
Thanks a lot for this recipe. I just want to know that how long we can keep it in fidge.
Thanks
निशा: शिना, कैचअप को अच्छी तरह पका कर गाड़ा कर लिया तो वह फ्रिज में 3-4 महिने तक भी खराब नहीं होगा.
Keep it up Nisha ji