टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

📅 7 दिसंबर 2010 👁 9.2 लाख बार देखी गई 💬 358 कमेंट ★ 3.3 (14944)

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup

  • टमाटर - 1 कि.ग्रा.
  • चीनी -  3/4 कप 
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच 

विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.

एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं.  टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.
How to make Tomato Catchup at home
उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.

Home Made Tomato Catchupबर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.

सुझाव
  टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.

आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.

Tomato Ketchup Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14944 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (358)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rushi
Love you....nisha

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
kajal
shondh pawder matlab kya hota h

निशा: काजल जी, सौंठ पाउडर को जिंजर पाउडर कहते हैं.
geeta dhiman
tell me what type of sirka will used in this recipe

निशा: गीता जी, व्हाइट सिरका उपयोग कर सकती हैं.
rupesh
Nisha ji sirka kya hota he ye kaha milega

निशा: रूपेश जी, सिरका को विनेगर के नाम से भी जाना जाता है यह किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाता है,
Deepti
Nisha maam ye sause kitne din tak chalega or esko fridge me rakhna hai yaa bahar hi

निशा: दीप्ती जी, कैचअप को अच्छी तरह पका कर गाड़ा कर लिया तो वह फ्रिज में 3-4 महिने तक भी खराब नहीं होगा.
sanjana &jennifer
nice video ..

निशा: संजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pana
thanx.for tomato ketchup recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaspreet Kaur
Thanku Nisha Ji for
You are reply me.

निशा: जसप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaspreet Kaur
Nisha ji thanks for the wonderful recipe's, Nisha ji aj kul jase ki tomato bahut costly ho gya to mane jada tomatoes le liye ha, to please muje batao ki ma kis tra use jada din tuk use rukh sakti hu.
Thanks Please reply as soon as possible.
Regards
Jaspreet Kaur
निशा: जसप्रीत जी, टमाटर से टमाटो प्यूरी बना कर रख सकते हैं और उसे बाद में काफी दिन तक यूज कर सकते हैं, या टमाटर का मसाला भून कर फ्रिज में रख सकते हैं, उसे आप एक सप्ताह तक यूज कर सकते हैं.
ganshyam
agar catch up me soudh jayada daljay to kiya Kari
निशा: गनश्याम जी, इसे आप इसी फ्लेवर में खाकर खतम कर सकते हैं या थोड़ा सास बिना सोंठ पाउडर के बनाकर इसमें मिला दीजिये.
Rashmi Chauhan
मुझे अच्छे से खाना बनाना नहीं आता पर आपको सभी चीज़ों का इतना आसान तरीका बताने के लिए धन्यवाद। मैम क्या सिरका और सोडियम बैन्जोएट एसिड दोनों दाल सकते हैं और क्या पिसी लाल मीर्च भी मिला सकते है? मैं अभी सौस बना रही हूँ।
निशा: रश्मी जी, सास को फ्रिज में रखना है तब सिर्फ सिरका ही ठीक है अगर सास बाहर रख कर यूज करना तब इसमें सोडियम बैन्जोएट भी मिला दीजिये.
sg
Awesome chutney formed..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
पिंकी वर्मा
दिल खुश हो गया निशा जी अब सॉस को बार बार मार्केट से लाने की टेंशन खत्म हो गयी।
मेरी बेटी अब बहुत मजे से खा रही है।
आपका बहुत ही धन्यवाद।

निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vishal suresh kamble
i love tomato kechup

निशा: विशाल जी, धन्यवाद.
sonal
What is the sirka?

निशा: सोनल जी, सिरका (विनेगर) ये एसिड से बनता है, खाने को खट्टा करने के लिये प्रयोग में लाया जाता हे.
Sawant
Who to make
Amardeep
Nisha g hum long time ke liya tomato sauce ko preserve rakhne ke liya usme kiya add karna chayae

निशा: अमरदीप जी, सोडियम बैन्जोएट या एसीटिक एसिड डाल दीजिये, सास लम्बे समय तक अच्छा रहेगा.
Chanchal
Hi Nisha ji I always like ur recepies I'll try this tomato sauce recepie

निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sumaiya
Nisha ji .kiya is me jamun ka sirka dal sakte h?
निशा: सौम्या जी हां इसमें जामुन का सिरका डाला जा सकता है.
MUHAMMAD QASIM
nisha bahen ko dhanywad kehanahe
hamare yaha zyatar recipe ap ki web said dekh kar banai jati he karachi se qasim bhai

निशा: कासि़म जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
namira nagori
so yummy recipe u gave thank you.......nishamadhulika ji

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
asmit
kya isme sodium benzonit dal sakte hai

निशा: अस्मित जी, सोडियम बैन्जोएट एसिड डाल सकते हैं.
dinesh
can i mix benzoic acid ,what is the main role in tamato ketchup

निशा: दिनेश जी, यह प्रिजर्वेटीव होता है जो कैचअप को लम्बे समय तक खराब नहीं होने देता.
Girish janghel
I want to all details of tomato ketchup manufacturing process , और plant डालने के बारें में मुझे कुछ suggestions बताये , please mam.
निशा: गिरिश जी, मुझे खेद है कि मुझे इसका प्लान्ट लगाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
priyanka
thnx nisha ji , apki help se me bhut sari dishes ghar pr hi bnati hu and my like too much thai dishes thx.
thx for tomato ketchup receipe

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ALISH KUMARI
Kya mai iss recipe me circa ke badle me lemon ka use kar sakti hoon?

निशा: अलीशा जी, बिलकुल कर सकते हैं.
Champagopi
आप से टमाटर सॉस बनाने की विधि जानकर ।मैने टमाटर सॉस बनाया अच्छा लगा । थोड़ा मीठा हो गया फिरभी अच्छा बना । thenks Nishaji

निशा: चम्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dinesh
Sirka kiska
शिव कुमार गुप्ता
लेकिन मैने सॉस दो महीने पहले बनाया था उस वक्त मुझे मालुम नही था सोडीयम बैन्जोएट के बारे में तो अब डाल सकता हुँ क्या????

निशा: शिव जी, अगर वो अभी तक खराब नहीं हुआ है तो डाल सकते हैं.
शिव कुमार गुप्ता
सोडियम बेन्जोएट डालना जरूरी है क्या सॉस में यदि नही डाला जाये तो सॉस खराब हो जाएगा क्या

निशा:शिव जी, लम्बे समय तक रखने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है.