टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

📅 7 दिसंबर 2010 👁 9.2 लाख बार देखी गई 💬 358 कमेंट ★ 3.3 (14944)

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup

  • टमाटर - 1 कि.ग्रा.
  • चीनी -  3/4 कप 
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच 

विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.

एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं.  टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.
How to make Tomato Catchup at home
उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.

Home Made Tomato Catchupबर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.

सुझाव
  टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.

आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.

Tomato Ketchup Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (14944 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (358)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Adarsh gupta
क्या टमाटर सॉस को ज्यादा दिनों तक स्टोर कर कर रख सकते है और यदि हा तो कितने दिनों तक

निशा: आदर्श जी, टमाटर सॉंस को फ्रिज में रखकर 2 महीने तक और प्रिजर्वेटिव डालकर 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
Jayshankar sahu
धन्यवाद् जी बहुत बढ़िया

निशा: जयशंकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sukhbir
Nishaji, maine 15 din pehle souce banaya tha par uss par fungus aane lagi hai mai kya karu ki souce kharab na ho

निशा: सुखबीर जी, टमैटो सॉस अच्छे से गाढ़ी ना हो या उसे जिस बर्तन में रखा हो, उसे उबले पानी से अच्छे से ना धोकर धूप में ना सुखाया गया हो तब ऎसा हो सकता है. सास को उबाल कर और गाड़ा कर लीजिये, आप इसे फ्रिज में रखें तब यह नहीं खराब होगा, या एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोएट डालकर मिला दीजिये आप इसे बाहर रखकर 6 महिने तक खा सकेंगे.
Your name...
hello mam Tomato sauce bina sirka dale bna skti hu

निशा: सिरका टमैटो सॉस के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ इसकी शेल्फ लाइफ भी बढ़ाता है. अगर आप सिरका नही डालना चाहते, तो नींबू का रस डाल लीजिए और प्रिजर्वेटिव के तौर पर 1/2 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट भी यूज कर लीजिए.
heena
Thnku mam for this simple and tasty recipe

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dr. shweta gupta
U r the best nisha mam U have the best way to teach how to cook

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sheelam sharma
Mene aapki recipes ke according sauce bnaya achha bna but 1month bnhi hua ki uspr phfundi lg gyi jbki mene Vinegar bkhoob dala tha esa kyu hua aunty or ab me kya kru ..........please reply me fast

निशा: शीलम जी, टमैटो सॉस अच्छे से गाढ़ी ना हो या उसे जिस बर्तन में रखा हो, उसे उबले पानी से अच्छे से ना धोकर धूप में ना सुखाया गया हो तब ऎसा हो सकता है. बिना प्रिजरवेटिव के इसे आप इसे फ्रिज में रखें तब यह नहीं खराब होगा, या एक छोटी चम्मच सोडियम बेंजोएट डालकर मिला दीजिये आप इसे बाहर रखकर 6 महिने तक खा सकेंगी.
Bikash Agarwal
Kya sauce ko preserve rakhne ke liye sodium benzoate ke saath acetic acid bhi daalna zaruri hai.... agar haa to kitni maatra me daalni chahiye...??

निशा: बिकाश जी, सॉस में सोडियम बेन्जोएट या एसिटिक एसिड में से कोई भी एक प्रिजर्वेटिव डाल सकते हैं.
rukhsana
Bht good recipe hai

निशा: रूखसाना जी, धन्यवाद.
Sarita
Thank u nishaji

निशा: सरिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
manik ghosh
निशा जी नमस्कार, सोडियम बेन्जोएट पाउडर कहां मिलता है।

निशा: मानिक जी, सोडियम बेन्जोएट पाउडर कैमिस्ट पर मिल जाएगा.
Sarita
Hmaray saus puri tara h kharab nhi Hua h bs upar se thoda fafund si aa gai h

निशा: सरिता जी, आप फंगस वाला सॉस का भाग हटा दीजिए और बाकी सॉस को फिर से उबालकर गाढ़ा कर लीजिए. फिर, सॉस के ठंडा होने के बाद इसमें प्रिजर्वेटिव सोडियम बेन्जोएट डाल दीजिए, सॉस 6 माह तक खराब नही होगा.
Sarita
Nisha ji humne saus m preservatives dala phir bhi saus kharab ho gya use vapas se boil kr sakte h kya or phir sodium banjoit dal sakte h kya

निशा: सरिता जी, सॉस को अच्छे से गाढ़ा होने तक ना पकाया जाए या जिस बोतल में सॉस प्रिजर्व की हो, उसे पहले उबले पानी से अच्छे से धोकर व सुखाकर ना रखा जाए या सॉस निकालने के लिए सूखी व साफ चम्मच का इस्तेमाल ना किया जाए, तब ऎसा हो सकता है. खराब सॉस को आप इस्तेमाल ना करें.
Anil
Nisha ji sodium benzoite & acitic acid ko hindi me kya kahte h. Iski jagah only vinegar use karne se sauce ban jayega kya

निशा: अनिल जी, एसिटिक एसिड को हिन्दी में सिरका अम्ल या शुक्ताम्ल कहते हैं. सिर्फ विनेगर यानिकि सिरका डालकर भी सॉस तैयार कर सकते हैं. सॉस को तैयार करके ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखें.
ASHOK KUMAR TYAGI
ALL the recipes YOU made it very simple to prepare like BABA Ramdev MADE yoga a simple exercise. You really done a WONDERFUL job.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonali
sauce ko sirf kaanch ki bottle me hi bhar kar raha ja sakta hai ya plastic bottle me bhi rakh sakte hai?

निशा: सोनाली जी, इसे प्लास्टिक बोतल में भी भरकर रख सकते हैं.
suvarna
thank u sooooooooo much nisha ji...... aap ne jese kaha same vaise hi bana ketchup aur ghar me bhi sab ko bhut pasand aaya... ekdum lajvaab...... :-)

निशा: सुवर्णा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
suvarna
nisha ji.. isme sirka dal k bina fridge k rakh sakte he??? mere pas chilliy sirka he

निशा: सुवर्णा जी, हां आप इसमें सिरका डालकर बिना फ्रिज के भी रख सकते हैं. चिल्ली सिरका डाल सकते हैं. अगर आप इसे लंबे समय तक बिना फ्रिज के रखना चाहती हैं, तो इसमें एसिटिक एसिड भी मिला सकती हैं.
Nisha
Nishaji kya sugar ki jagah jaggery daal sakte hai???

निशा: निशा जी, केचअप में चीनी डालना ही बेहतर रहता है.
dimpy rajput
How many time saving in ketchup

निशा: डिम्पी जी, इस केचअप को अच्छे से पकाकर गाढ़ा कर लिया जाए, तो फ्रिज में रखकर 3 से 4 माह तक खाने योग्य रहता है. प्रिजर्वेटिव डालने के बाद यह सॉस 6 महीने तक खराब नही होती.
preeti
Thanks nisha

निशा: प्रीति जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
suwarna
hello nisha ji...
mujhe yeh tomato ketchup bina fridge k rakhna he.
kya aap bata sakti he kaise rakha ja sakta he aur konse bottle me (plastic, kaach )

निशा: सुवाना जी, आप इसमें सोडियम बेन्जोएट प्रिजर्वेटिव डाल लीजिए. बोतल प्लास्टिक या कांच कोई भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
MD minhaj
I like the videos

निशा: मिनहाज़ जी, धन्यवाद.
badri patel
Thank you mam .i am looking for this racipe. What a simple way to make it !
can we use plastic bottle?

निशा: बद्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां, आप इसे प्लास्टिक बॉटल में भी रख सकते हैं.
d.r.lakhanotra
good recipe

निशा: लखनोत्रा जी, धन्यवाद.
nidhi
nisha ji tamato ketchup mitha ho gaya he use kam kese kare

निशा: निधि जी, इसमें सिरका या नींबू का रस और डाल दीजिए.
mukesh
sir my require contenentaketup plz,give me help

निशा: मुकेश जी, मुझे खेद है कि मै आपका कमेन्ट समझ नही पा रही.
Mahesh
How to preserve long time.

निशा: महेश जी, आप इसमें सोडियम बेन्जोएट प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल करके लंबे समय तक के लिए प्रिजर्व कर सकते हैं.
mklaad
Agar sugar na dale to yah kharab to nhi hoga.

निशा: चीनी कुछ हद तक प्रिजर्वेटिव का काम करती है और सॉस के स्वाद को भी बढाती है.
SHIVAM
tHIS IS GOOD

निशा: शिवम जी, धन्यवाद.